20 C
Lucknow
Friday, March 20, 2026
Home Blog Page 3137

टेरिटोरियल आर्मी भर्ती के नाम पर ठगी करने वालो पर STF का शिकंजा

0
ठगी
ठगी

आगरा: आगरा में मिलिट्री इंटेलिजेंस (military intelligence) और STF ने सेना भर्ती के नाम पर युवाओं से लाखों रुपए ठगने वाला गैंग पकड़ा है। जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों से 24 युवाओं को नौकरी दिलाने के बहाने आगरा बुलाया गया था, जहां उन्हें फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर होटल में ठहराया गया। मिलिट्री इंटेलिजेंस और STF ने सेना भर्ती के नाम पर युवाओं को ठगने वाले दलाल सुनील कुमार, बलवंत सिंह, अजय यादव सहित 24 अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी इन अभ्यर्थियों को टेरिटोरियल आर्मी (Territorial Army recruitment) में नाैकरी का झांसा देकर जम्मू कश्मीर से आगरा बुलाया था। दलालो ने भर्ती प्रक्रिया के बहाने शिकोहाबाद के एक फिजियोथैरेपिस्ट को भी मेडिकल के लिए बुलाया गया था। फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देने के लिए इन सभी को होटल में ठहराया गया था। प्रत्येक से 7–8 लाख रुपए वसूले जाते हैं।

पुलिस और सेना इंटेलिजेंस इस मामले की गहन जांच कर रही है। जिसके बाद मिलिट्री इंटेलिजेंस और STF ने खेरिया मोड़, आईएसबीटी के आसपास होटल में ठहरे हुए दलाल सुनील कुमार, बलवंत सिंह, अजय यादव सहित 24 अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है। वहीं दो आरोपी फरार हैं। इनमें जम्मू का रहने वाला एक आरोपी पूरे रैकेट का मास्टमाइंड बताया गया है। इनकी तलाश जारी है।

 

 

ऋषिकेश-श्रीनगर हाइवे पर भीषड़ सड़क हादसा, बस और कार की भीषड़ टक्कर

0
Rishikesh
Rishikesh

ऋषिकेश: सड़क हादसे कम होने के नाम नहीं ले रहे है। उत्तराखंड (Uttarakhand) के ऋषिकेश-बद्रीनाथ (Rishikesh-Badrinath) राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) पर रविवार की सुबह कौडियाला (Kaudiyala) के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरियाणा के यात्रियों से भरी एक कार गलत दिशा ओवरटेक करने के कारण दिल्ली से गोपेश्वर जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कई यात्री घायल हुए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक, कौडियाला के पास ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की सुबह करीब पांच बजे यह हादसा हुआ है। रोडवेज बस नियमित सेवा के तहत कौडियाला होते हुए गोपेश्वर की ओर जा रही थी, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार गलत दिशा में ओवरटेक करने के चक्कर में बस से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषड़ थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत से उसमें सवार यात्रियों को बाहर निकाला गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कार में चार लोग सवार थे, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें एंबुलेंस से तुरंत ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा चुका है और जरूरी परीक्षण किए जा रहे हैं। रोडवेज बस में सवार करीब 30 यात्री बाल-बाल बच गए और कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन किसी को गंभीर नुकसान नहीं हुआ। बस चालक ने दुर्घटना की सूचना तत्काल पुलिस और परिवहन विभाग को दी।

 

ईटगांव बाजार से चोरी हुई बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

0
stolen bike
stolen bike

बिलसण्डा पुलिस को बड़ी सफलता, उत्तराखंड ले जाकर बेचने की थी योजना

पीलीभीत: जनपद के थाना बिलसण्डा (Police station Bilsanda) पुलिस ने बाइक चोरी (stolen bike) की वारदात का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जिसे उत्तराखंड (Uttarakhand) में बेचने की तैयारी थी। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष सिद्धांत शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।

ईटगांव बाजार से चोरी हुई थी बाइक

घटना जून 2025 की है, जब केदार नामक व्यक्ति ईटगांव बाजार में खरीदारी के लिए आए थे। उन्होंने अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (नंबर UP26Y1374) सड़क किनारे खड़ी की थी। शाम करीब 5 बजे बाइक चोरी हो गई, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने सुहेला भट्टे के पास चेकिंग अभियान चलाया, जहां तीन संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने बाइक चोरी की बात कबूल ली। गिरफ्तार आरोपियों में हरिचंद्र (24, निवासी शाहजहांपुर), शंकरलाल (28, निवासी पीलीभीत) और जसवीर उर्फ भूरा (23, निवासी पीलीभीत) शामिल हैं।

तीनों आरोपियों ने बताया कि वे चोरी की बाइक को उत्तराखंड ले जाकर बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने मौके से बाइक को भी बरामद कर लिया है। मामला गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 379 और अन्य संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष सिद्धांत शर्मा के अनुसार, यह कार्रवाई उप-निरीक्षक नंद किशोर व मंजीत कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों की सक्रियता से संभव हो सकी। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला कारागार पीलीभीत भेजा जाएगा। इस सफलता पर स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है। क्षेत्र में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच यह गिरफ्तारी अपराधियों में डर पैदा करेगी और आमजन को राहत देगी।

ज्योति हत्याकांड का किया खुलासा, शादी का दबाव बनाने पर फेसबुक फ्रेंड का घोंटा गला

0
Jyoti
Jyoti

संभल: यूपी के संभल (sambhal) में बीते एक जून को हुए ज्योति हत्याकांड (Jyoti murder case) का पुलिस ने कड़ी मशक्त के बाद खुलासा कर दिया है। शादी शुदा महिला जो अपने पति के साथ खुश नहीं थी उसके फेसबुक (Facebook) पर उसकी एक लड़के से दोस्ती हुई, जिसने इस ज्योति को इस दुनिया से विदा कर दिया। पुलिस ने अब उसके फेसबुक दोस्त को पकड़ कर इस हत्याकांड के राज़ को पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने बताया कि, नीटू ने गर्लफ्रेंड ज्योति की गला घोंटकर हत्या कर दी और लाश पेड़ पर लटका दी, जिससे सबको सुसाइड लगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जब खुलासा हुआ तब वो पकड़ा गया।

एसपी कार्यालय पर रविवार को एएसपी दक्षिणी अनुकृति शर्मा ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी नीटू ने काबुल किया है कि, उसने अपने फेसबुक फ्रेंड ज्योति की हत्या की है। पूछताछ में उसने बताया कि, मृतका ज्योति अपनी शादी से खुश नहीं थी, अपनी ससुराल नहीं जाना चाहती थी, इसी वजह से करीब सात-आठ महीने से वह अपने मायके में रह रही थी। फिर नीटू से FB पर दोस्ती हुई। हत्याकांड से पहले दोनों घर छोड़कर गुरुग्राम चले गए। वहां ज्योति ने नीटू पर शादी का दबाव बनाया, लेकिन वो शादी नहीं करना चाहता था। वो ज्योति को वापस संभल लाया और 2 दोस्तों संजीत व रंजीत संग मिलकर उसको मार डाला।

एएसपी ने बताया कि बीते 3 जून को जुनावई थाना इलाके की रहने वाली युवती की लाश गुन्नौर थाना इलाके के ग्राम सेजना की जंगल में पड़ी मिली थी। इस मामले में पुलिस ने शव की पहचान करते हुए मुकदमा लिखकर कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने रविवार को संभल इस घटना का खुलासा किया है।इसके आगे पुलिस ने बताया मुख्य आरोपी नीटू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है, जबकि उसके साथियों की तलाश जारी है।

 

भारतीय थल सेना के अध्यक्ष ने किया बाबा केदारनाथ के दर्शन-पूजन

0
Baba Kedarnath
Baba Kedarnath

रुद्रप्रयाग: बाबा केदार के दर्शनों के लिए देश भर से भक्तो की भीड़ रोजाना आ रही है। वही भारतीय थल सेना के अध्यक्ष (Indian Army Chief) जनरल उपेंद्र द्विवेदी (General Upendra Dwivedi) रविवार को अपने परिवार के साथ उत्तराखंड (Uttarakhand) में बाबा केदारनाथ धाम (Baba Kedarnath Dham) दर्शन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना कर धाम की दिव्यता को भी निहारा। श्री केदारनाथ धाम में श्री केदारसभा – तीर्थपुरोहितों एवं श्री बद्रीनाथ -केदारनाथ मन्दिर समिति द्वारा सेना प्रमुख का सम्मान सहित गरिमामय स्वागत भी किया गया।

इस वर्ष 2 मई को बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। 8 लाख 85 हजार से अधिक भक्तो ने अब तक बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। इसी बीच भारतीय थल सेना के अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी रविवार को अपने परिवार के साथ उत्तराखंड में बाबा केदारनाथ धाम दर्शन करने के लिए पहुंचे। थल सेना अध्यक्ष ने बाबा केदार का पूजन किया। लगभग आधा घंटे तक उन्होंने परिवार संग बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना की। श्री केदारनाथ धाम में श्री केदारसभा – तीर्थपुरोहितों एवं श्री बद्रीनाथ -केदारनाथ मन्दिर समिति द्वारा सेना प्रमुख का सम्मान सहित गरिमामय स्वागत भी किया गया।

थल सेना अध्यक्ष ने बाबा केदार पूजन करने के बाद कहा कि भगवान शिव का यह धाम दिव्य और अद्भुत है। उन्होंने बताया कि यहां आकर मन को विशेष शांति की अनुभूति होती है।

 

 

सगाई में छलके जज़्बात: रिंकू सिंह संग सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई, खुशी में रो पड़ीं प्रिया

0

– दोनों के संघर्ष से मिली ऊंचाइयों ने लिखी नई इबादत, हुए एक

लखनऊ | क्रिकेट की पिच से राजनीति के मंच तक—दो अलग-अलग राहों से निकले रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की जिंदगी अब एक साथ चलने जा रही है। बीते दिन इन दोनों ने बेहद निजी माहौल में Ring Ceremony की, जहां एक भावुक पल ने सभी की आंखें नम कर दीं।

प्रिया सरोज, जो मछलीशहर (जौनपुर) से देश की सबसे युवा सांसद हैं, जब रिंकू को अंगूठी पहनाने लगीं तो खुद को रोक नहीं सकीं। खुशी और भावनाओं के सैलाब में उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। वहीं, रिंकू ने भी प्रिया को गले लगाकर उन्हें सुकून दिया।

इस खास मौके के लिए दोनों ने एक-दूसरे के लिए खास तैयारियां की थीं।
सूत्रों के मुताबिक, प्रिया ने रिंकू के लिए कोलकाता से डिजाइनर रिंग चुनी, तो रिंकू ने भी मुंबई से एक्सक्लूसिव अंगूठी मंगवाई, जिसकी कीमत करीब 2.5 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

रिंकू की जमीनी कहानी, प्रिया का ऊंचा मकाम

रिंकू सिंह की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं—अलीगढ़ के एक निम्न-मध्यमवर्गीय परिवार से निकलकर उन्होंने IPL और Team India में अपनी मेहनत से जगह बनाई है। वहीं प्रिया सरोज ने युवा होते हुए राजनीति की दुनिया में तहलका मचाया और देश की सबसे युवा महिला सांसद बनकर उभरीं।
अब जब ये दोनों चेहरे एक-दूसरे के हमसफर बनने जा रहे हैं, तो सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ सी आ गई है। #RinkuPriya ट्रेंड करने लगा है।

यूथ इंडिया की ओर से रिंकू और प्रिया को नई जिंदगी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

दोनों ने यह साबित किया है कि सपने अगर सच्चे हों और हौसला बुलंद हो, तो मंजिल जरूर मिलती है — चाहे वो पिच हो या संसद।