19 C
Lucknow
Saturday, March 21, 2026
Home Blog Page 3133

अवैध तमंचा बरामद: नवाबगंज पुलिस की कार्रवाई में एक गिरफ्तार

0
arrested
arrested

फर्रुखाबाद, नवाबगंज: अपराधियों पर शिकंजा कसने के अभियान के अंतर्गत नवाबगंज पुलिस (Nawabganj police) को एक बड़ी सफलता मिली है। रविवार को पुलिस ने करनपुर (Karanpur) निवासी रामगुलाम पुत्र श्रीकृष्ण को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर उसके पास से एक 12 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया।

थानाध्यक्ष नवाबगंज ने बताया कि पुलिस टीम नियमित चेकिंग अभियान पर थी, इसी दौरान संदिग्ध स्थिति में घूम रहे एक व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध हथियार मिला। पूछताछ में आरोपी अपनी पहचान रामगुलाम के रूप में बताई, जो थाना क्षेत्र के ही करनपुर गांव का निवासी है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

सोनम बेवफा और कातिल निकली, प्लानिंग के साथ हनीमून पर राजा को उतारा मौत के घाट

0
Sonam
Sonam

गाजीपुर: इंदौर (Indore) के राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) और सोनम (Sonam) की शादी बीते 10 मई को हुई थी। शादी के बाद दोनों लोग हनीमून मनाने शिलांग गए थे। तभी पत्नी सोनम ने अपने कतिथ प्रेमी राज कुशवाहा से अपने पति राजा रघुवंशी की मेघालय में हत्या करवा दी। इसमें भाड़े के हत्यारे भी शामिल हैं। मेघालय पुलिस (Meghalaya Police) ने इस मामले में राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, 20 मई को मध्य प्रदेश के इंदौर से निकली सोनम रघुवंशी 22 मई को सीसीटीवी कैमरे में मेघालय में दिखी थी। जिसके बाद सोनम अब 9 जून को यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर कुछ अजीब हालत में दिखाई दी। राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम ने यूपी के गाजीपुर में पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है।

मेघालय पुलिस की डीजीपी ने बताया कि राजा रघुवंशी की हत्या करने वाली उसकी पत्नी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यूपी के गाजीपुर में सोनम ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। वहीं तीन अन्य हमलावरों को देर रात रेड में गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा, एक व्यक्ति को यूपी से गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य आरोपियों को एसआईटी ने इंदौर से पकड़ा गया।

आपको बता दें कि, इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम की शादी बीते 10 मई को हुई थी। शादी के बाद दोनों लोग हनीमून पर जाने को सोचा। 20 मई को दोनों असम के मशहूर माता कामाख्या के मंदिर के दर्शन करने गए थे लेकिन ये हनीमून कपल कामाख्या मंदिर की जगह कहीं और पहुंच गया। दोनों अघोर जंगल की खड़ी चढ़ाई पर पहुंच गए। राजा रघुवंशी के घरवाले हैरान थे कि सोनम-राजा कामाख्या कहकर मेघालय कैसे पहुंच गए हैं। सोनम और राजा एक होमस्टे में रुके।

दोनों वहां से 22 मई को घुमने निकले तो कभी वापस नहीं आए, तभी दोनों की लापता होने की खबर मेघालय पुलिस को मिली तो तलाशी शुरू की। शिलॉन्ग से सोहरा के रूट पर घटनास्थल से 20 किलोमीटर दूर एक कैफे के बाहर राजा लावारिस हालत में मिला। राजा की लाश के पास से लड़की का व्हाइट शर्ट, एक दवा की स्ट्रिप, मोबाइल का टूटा हुआ स्क्रीन और स्मार्ट वॉच मिली थी तभी पुलिस को लगा शायद लड़की खाई में गिर गई होगी। जब राजा की लाश का पोस्टमार्टम हुआ तब पता चला कि, राजा की हत्या धारदार हथियार से की गई है। सोनम का राज कुशवाहा नाम के युवक से अफेयर चल रहा था और उसी के साथ मिलकर सोनम ने अपने पति राजा की सुपारी दी थी। जिसके बाद चारो ने मिलकर राजा की हत्या कर दी।

 

बांट-माप मरम्मत शुल्क निर्धारण के विरोध में प्रदर्शन, लाइसेंसियों ने सौंपा ज्ञापन

0
Traders Welfare
Traders Welfare

– अव्यावहारिक प्रस्ताव को वापस लेने की मांग, कहा– व्यापारियों पर पड़ेगा प्रतिकूल प्रभाव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के बांट-माप (distribution measurement Department) विभाग द्वारा मरम्मत कार्य के लिए अधिकतम कर निर्धारण प्रस्ताव के विरोध में उपभोक्ता बांट माप व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन (Traders Welfare Association) के बैनर तले सोमवार को लाइसेंसधारी मरम्मतकर्ताओं (Licensed Repairmen) ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें प्रस्ताव को तत्काल निरस्त करने की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि मरम्मत शुल्क व्यापारी और ग्राहक के बीच आपसी सहमति से तय होता है, ऐसे में शुल्क पर अधिकतम सीमा तय करना अव्यावहारिक और अनुचित है। संगठन का कहना है कि हर व्यापारी की कार्यशैली, संसाधन, गुणवत्ता और व्यापारिक क्षमता अलग होती है। ऐसे में सभी पर एक समान कर व्यवस्था लागू करना व्यवहारिक नहीं है। ज्ञापन में लिखा गया कि “हर ग्राहक की आवश्यकताएं अलग होती हैं और मरम्मत कार्य भी बांट-माप की स्थिति पर निर्भर करता है, इसलिए तयशुदा अधिकतम शुल्क से व्यवसाय पर सीधा असर पड़ेगा।”

प्रदर्शनकारियों ने यह भी तर्क दिया कि लाइसेंसी व्यापारियों को बाजार प्रतिस्पर्धा में टिके रहने के लिए कभी-कभी कम शुल्क लेकर भी काम करना पड़ता है, तो कभी अधिक मेहनत के अनुसार शुल्क बढ़ाना होता है। यह एक गतिशील प्रक्रिया है, जिसे नियमबद्ध कर सीमित करना न तो व्यापार हित में है और न ही उपभोक्ता हित में।

ज्ञापन नियंत्रक, बांट-माप विभाग को संबोधित था, जिसे जिले के सक्षम अधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन पर प्रदेश, जिला एवं नगर स्तर के सैकड़ों लाइसेंसधारी पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि प्रस्ताव को वापस नहीं लिया गया, तो प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। मुख्य मांगें:अधिकतम शुल्क निर्धारण प्रस्ताव तत्काल वापस लिया जाए, व्यापारिक स्वतंत्रता को बाधित न किया जाए, विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर व्यवहारिक समाधान निकाला जाए।

उत्कृष्ट संरक्षा सेवाओं हेतु 39 रेलकर्मी हुए सम्मानित

0
railway workers
railway workers

लखनऊ: उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल (Northern Railway Lucknow Division) द्वारा संरक्षा से जुड़े कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 39 रेलकर्मियों (railway workers) को मंडल रेल प्रबंधक (Divisional Railway Manager) सुनील कुमार वर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम अपर मंडल रेल प्रबंधक, नीलिमा सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, समर्थ गुप्ता, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, रजनीश श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/समन्वय, विकास गोयल की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

सम्मानित किए गए रेलकर्मी लखनऊ मंडल के परिचालन तथा यांत्रिक विभाग से संबंधित हैं, जिन्होंने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में संरक्षित एवं सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने में सराहनीय भूमिका निभाई है। इनके सतर्क प्रयासों से मंडल में संरक्षा मानकों में निरंतर सुधार हुआ है।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “रेलवे में संरक्षा सर्वोपरि है, और हमारे रेलकर्मी विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा, सजगता और समर्पण के साथ निभाते हैं। ऐसे कर्मठ कर्मचारियों का सम्मान न केवल उन्हें प्रोत्साहित करता है, बल्कि अन्य साथियों को भी प्रेरणा देता है।” उन्होंने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रेमिका से मिलने आशिक गया ससुराल, जमकर हुई कुटाई फिर पोती गई कालिख

0
lover
lover

कुशीनगर: प्रेमिका (girlfriend) की किसी दूसरे व्यक्ति से शादी होने के बाद भी प्रेमी (lover) अगर मिलने का उतावला होता तो शायद कभी कभी इसका अंजाम भी बुरा होता है। ऐसा ही बुरा अंजाम यूपी के कुशीनगर में प्रेमी को भुगतना पड़ा। नेबुआ नौरंगिया थाना (Nebua Naurangia Police Station) क्षेत्र के एक गांव में आशिक अपनी नवविवाहिता प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंच गया। इसकी भनक लगते ही प्रेमी को विवाहिता के ससुराल वालों ने घर में पकड़ लिया। प्रेमी को पीटने के बाद ससुराल वालो और ग्रामीणों ने उसे कुर्सी से बांधा और उसके बाल बना चेहरे पर कालिख पोत दिया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है। तुर्क पट्टी थाने के एक युवती का गांव के ही एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की शादी बीते 4 जून को नेबुआ नौरंगिया इलाके के एक गांव में हुई। नवविवाहिता प्रेमिका ससुराल में थी तभी कटाई भरपूरवा निवासी प्रेमी अपने कुछ दोस्तों के साथ रविवार की रात उससे मिलने 50 किलोमीटर दूर ससुराल पहुंच गया। प्रेमी के पहुंचने की भनक लगते ही घरवालों ने उसे ढूंढा तो देखा वह प्रेमी संदूक के अंदर छिपा हुआ मिला।

परिजनों ने उसे बाहर निकाला तभी घर में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई सभी ने जमकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने युवक के हाथ बाँध कर उसके बाल बना कर मुंह पर कालिख पोत दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, विवाहित प्रेमिका उसके साथ ही जानें की ज़िद्द पर अड़ी है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को अपने साथ थाने ले गई। थानाध्यक्ष दीपक सिंह बताया कि मामला संज्ञान में है, दो परिवारों का आपसी मामला है, यदि कोई तहरीरर देता है तो कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ में फ्लैट लेने का सपना अब होगा पूरा, LDA ने बनाई ये योजना

0
LDA
LDA

 

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में सभी वर्गो के लोग हमेशा हिसाब लगाते हुए सिर्फ सोचते रह पाते है की उन्हें फ्लैट लेना है लेकिन उनके बजट के अनुसान न मिल पाना बस एक सपना रह जाता है। अब लखनऊ के सभी वर्गो के लोगो के लिए सपने को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) पूरा करेगा। LDA अब लखनऊ के चार प्रमुख इलाकों में हजारों फ्लैटों के निर्माण करने की योजना को पूरा करने के लिए सर्वे शुरू करने का ऐलान किया है।

LDA अधिकारियों के मुताबिक, चार प्रमुख इलाकों में होने वाली यह डिमांड सर्वे शहरवासियों की जरूरतों को समझने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। यह सर्वे गोमती नगर विस्तार जी-20 रोड, गोमती नगर विराज खंड, बसंतकुंज सेक्टर जे और ऐशबाग क्षेत्र में शुरू किया जा रहा है। सर्वे के तहत जिन लोगो को फ्लैट लेना है वे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। यह प्रक्रिया पारदर्शी और तकनीक आधारित होगी, ताकि लोगों को आसानी से अपनी पसंद दर्ज कराने का मौका मिले।

ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की सुविधा जल्द ही शुरू की जाएगी, जिसके लिए LDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध होगी। सर्वे के तहत इच्छुक लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे, जिसके आधार पर फ्लैटों की संख्या और उनके डिजाइन को अंतिम रूप दिया जाएगा। लखनऊ के हर वर्ग के लोगों को उनकी जरूरतों के अनुरूप आवास उपलब्ध होंगे। इस परियोजना के तहत बनने वाले फ्लैट आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे. जिनमें बिजली, पानी, सड़क, पार्किंग, और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं शामिल होंगी।