19 C
Lucknow
Saturday, March 21, 2026
Home Blog Page 3132

‘छूना है आसमान‘ पुस्तक का अखिलेश यादव ने किया विमोचन

0
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज सोमवार को पूर्व एमएलसी कांति सिंह की जीवनी ‘‘छूना है आसमान‘‘ पुस्तक (Chhoona Hai Aasman book) का विमोचन किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रतापगढ़ से सांसद एसपी सिंह पटेल ने किया था। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कांति सिंह को समाज सेविका और शिक्षाविद् सावित्री बाई फुले की प्रतिमा भेंट की।

पुस्तक के विमोचन के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षा समाज को जोडती है। शिक्षा उपेक्षितों के लिए प्रकाश है। शिक्षा से जागरूकता आती है। जीवनी शिक्षा से जुड़ी होती है। पुस्तक के लिए कांति सिंह को बधाई देना चाहता हॅू। इसमें उनके पूरे जीवन का संघर्ष है। वे रूढ़िवादी समाज से लड़ते हुए यहां तक पहुंची है।

अखिलेश यादव ने कहा कि आसमान छूने के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहना पड़ता है। शिक्षा शोषण नहीं पोषण करती है। शिक्षा पाजिटिव और प्रोग्रेसिव बनाती है। लेकिन रूढ़िवादी लोग शिक्षा के खिलाफ रहते है और शिक्षा पर नियंत्रण करना चाहते है। जो शिक्षा का सम्मान नहीं करते है वे दंभी, अहंकारी और घमंडी होते है।

पूर्व एमएलसी कांति सिंह ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि अखिलेश यादव बेहद संवेदनशील नेता है। उन्होंने पीडीए के जरिए सामाजिक न्याय का आह्वान किया है। पीडीए की एकजुटता से वंचित और शोषित समाज में न्याय मिलेगा।

कार्यक्रम में सांसद आरके चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी पूजा शुक्ला, प्रवक्ता डॉ0 आशुतोष वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर ‘‘छूना है आसमान‘‘ पुस्तक की लेखिका रेनू सैनी, समीक्षाकार राखी सैनी, अरूण ग्रेस सीईओ साइन ओ क्योर, अनूप पटेल, सुशील कुमार, शिखर पाल सिंह, राकेश चौधरी एडवोकेट हाईकोर्ट, डॉ0 पंकज यादव, शान भटनागर, प्रोफेशनल आर्टिस्ट, दिनेश चौधरी एडवोकेट एवं लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के समस्त जनपदों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

गर्मी और बिजली संकट से बेहाल फर्रुखाबाद, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

0
power crisis
power crisis

फर्रुखाबाद: भीषण गर्मी (extreme heat) और उमस (humidity) ने फर्रुखाबाद (Farrukhabad) जिले में जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप और रात भर पसीने से भीगती नींद ने आम जनमानस को परेशान कर रखा है।

शहरवासियों ने बताया कि दोपहर की तपिश सुबह 8 बजे से ही शुरू हो जाती है और रात 2 बजे तक गर्मी कम नहीं होती। ऊपर से बिजली की आंख मिचौली ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। शाम होते ही बिजली की आपूर्ति बार-बार बाधित होने लगती है, जिससे लोग नींद नहीं ले पाते।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या गर्मी के साथ और बढ़ गई है। ऐसे में प्रशासन से तत्काल स्थायी समाधान की मांग की जा रही है।

काशीराम कॉलोनी में सपा की पीडीए पंचायत, संगठन विस्तार पर जोर

0
SP
SP

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के निर्देश पर फर्रुखाबाद सदर (Farrukhabad Sadar) की काशीराम कॉलोनी में पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधानसभा प्रभारी और पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप यादव रहे, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने की। डॉ. यादव ने कहा कि समाजवादी विचारधारा ही समाज को न्याय, सम्मान और समानता की ओर ले जा सकती है।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी सभी जातियों और वर्गों को साथ लेकर चलती है। उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और आगामी चुनावों के लिए अभी से सक्रिय हो जाएं।

कार्यक्रम में विजय यादव, इलियास मंसूरी, रामपाल यादव, शिवशंकर शर्मा, मुख्तार आलम, चंद्रेश राजपूत, अजय यादव, अखिल कठेरिया, सुनीता अग्रवाल, मो. अकलीम सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

श्री बजरंग बली की प्राण प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न, श्रद्धा का उमड़ा सैलाब

0
भंडारा
भंडारा

फर्रुखाबाद, फतेहगढ़: कोतवाली फतेहगढ़ (Kotwali Fatehgarh) क्षेत्र के पाल नगला स्थित श्री शिव शक्ति महाकाल मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के बाद भगवान हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha of Lord Hanuman) सोमवार को सम्पन्न हुई। मंदिर परिसर में भव्य पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ, भंडारा और विशाल प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने शिरकत की। उन्होंने मंदिर के नवीनीकरण और धार्मिक आयोजन को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि “ऐसे आयोजनों से समाज में आस्था, शांति और संस्कारों का संचार होता है।”

दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत एवं आयोजनकर्ता महंत ईश्वरदास महाराज ने कहा कि “मंदिर में प्रतिदिन धार्मिक गतिविधियां आयोजित होंगी और समाज के कल्याण हेतु यह केंद्र कार्य करेगा।”

पूजन आचार्य सर्वेश शुक्ल और आनंद शुक्ल ने कराया। आयोजन समिति में मधुराम शरण जी महाराज, दीपक शुक्ला, सोनी शुक्ला के साथ-साथ भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, पाल सेना के पंकज पाल, और कई सामाजिक प्रतिनिधि शामिल रहे। हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

लघु उद्योग भारती की जिला इकाई का गठन, उमेश गुप्ता बने अध्यक्ष

0
Laghu Udyog
Laghu Udyog

फर्रुखाबाद: लघु उद्योगों के संवर्धन हेतु कार्यरत संगठन लघु उद्योग भारती (Laghu Udyog Bharti) की फर्रुखाबाद (Farrukhabad) जिला इकाई का औपचारिक गठन रविवार को विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, श्याम नगर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश, पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल (Former MLC Manoj Agarwal) समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उमेश गुप्ता को जिला अध्यक्ष, अनुराग अग्रवाल को जिला महामंत्री, गौरव अग्रवाल को उपाध्यक्ष, विकास गुप्ता को मंत्री, और प्रदीप कुमार कटियार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। समारोह में 30 से अधिक सदस्य शामिल किए गए, जिनमें व्यापारी व उद्यमी वर्ग के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

राकेश गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि लघु उद्योग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। संगठन के राष्ट्रीय मंत्री श्री प्रकाश ने कहा कि “लघु उद्योगों से ही बड़े उद्योग निकलते हैं, और आत्मनिर्भर भारत का रास्ता इन्हीं से होकर जाता है।”

कार्यक्रम का संचालन अंजुम दुबे ने किया, और अध्यक्षता पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने की। उपस्थितजनों में व्यापारी नेता संजय गर्ग, प्रीति तिवारी, बीके सिंह, जितेंद्र अग्रवाल समेत अनेक प्रमुख लोग शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक का शमसाबाद थाने पर औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

0
Shamsabad
Shamsabad

फतेहगढ़, फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ (Fatehgarh) आरती सिंह ने रविवार को थाना शमसाबाद (Shamsabad police station) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, अभिलेखों की स्थिति, हवालात, बैरक, CCTNS कार्यालय, मैस और थाना परिसर के विभिन्न हिस्सों का गहन निरीक्षण किया।

एसपी ने उपस्थित बीट आरक्षियों की बीट बुक की जांच की और उनसे उनकी कार्यशैली के बारे में जानकारी ली। उन्होंने थाने के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर, टॉप-10 अपराधियों और सक्रिय बदमाशों की निगरानी सख्ती से करें।

उन्होंने बीट प्रणाली को प्रभावी बनाने, शस्त्रों के सत्यापन, और यातायात नियंत्रण में सुधार लाने के लिए तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। एसपी ने चेताया कि थाने की लापरवाही पर व्यक्तिगत जवाबदेही तय की जाएगी।