23 C
Lucknow
Saturday, March 21, 2026
Home Blog Page 3129

सोलर बैटरी फटने से पूर्व सैनिक की मौत, पत्नी गंभीर रूप से झुलसी

0

अमेठी जिले संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में बुधवार सुबह सोलर बैटरी में हुए धमाके से पूर्व सैनिक की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गईं। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल सीएचसी अमेठी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एम्स रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान गांव निवासी नवरंग सिंह (62) के रूप में हुई है, जो 2008 में सेना से सेवानिवृत्त होकर खेती कर जीवनयापन कर रहे थे। सुबह घर में रखी सोलर बैटरी में अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि नवरंग सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी अनुसुइया सिंह (58) बुरी तरह झुलस गईं।

भाई उदय भान सिंह ने बताया, हम सभी घर में बैठे थे तभी जोरदार धमाका हुआ। सोलर बैटरी फट गई। भाई की मौत हो गई और भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, उन्हें अस्पताल लेकर आए हैं।

घटना की सूचना पर संग्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गांव में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और हर आंख नम दिखाई दी। डॉ. सौरभ सिंह ने बताया, महिला के शरीर पर कई जगह गहरे घाव हैं। हालत गंभीर है, बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।”

मेट्रो हॉस्पिटल में भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

0

नोएडा के सेक्टर 11 में स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई। जिसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई।

नोएडा सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि फायर ब्रिगेड सर्विस को मेट्रो हॉस्पिटल में आग लगने की सूचना मिली। तत्काल प्रभाव से हमने यहां तीन गाड़ियां भेजी हैं। यहां आकर देखा कि आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी हुई थी। इसी लिए किसी भी मरीज के निकासी की या निकालने की जरूरत नहीं पड़ी। ये आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। यहां के लोगों ने आग को देखते ही तुरंत सूचना दी।

तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया

मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। आग ग्राउंड फ्लोर पर फिजियोथेरेपी यूनिट में लगी थी। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे कहते हैं, “सुबह लगभग 8:00 बजे, फायर सर्विस यूनिट को नोएडा के सेक्टर 11 में स्थित मेट्रो अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली। हमने तुरंत तीन फायर टेंडरों को स्थान पर भेजा।”

पैमाइश के दौरान मारपीट, जान से मारने की धमकी

0

-बीसलपुर बांगर गांव में ज़मीन विवाद को लेकर बढ़ा तनाव, 12 नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ तहरीर

नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के बीसलपुर बांगर गांव में मंगलवार दोपहर उस वक्त हंगामा मच गया जब गांव के ही कुछ लोगों ने चल रही राजस्व पैमाइश के दौरान हमला कर दिया। गाटा संख्या 565 की राजस्व कर्मियों द्वारा हो रही पैमाइश के बीच गांव निवासी हिमांशू दीक्षित व उनके परिवार को कुछ युवकों ने गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर मामला उग्र हो गया।

आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर नाजायज असलहों से हिमांशू दीक्षित और उनके परिजनों को धमकाया तथा लाठी-डंडों से मारपीट की। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित हिमांशू दीक्षित ने थाने में तहरीर दी, जिसमें 12 नामजद तथा करीब 20 अज्ञात लोगों को आरोपी बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।

ग्रामीणों में घटना को लेकर भय का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

परिवार ऑनलाइन है, भावनाएं ऑफलाइन

0

विजय गर्ग

आज के दौर की सबसे बड़ी विडंबना यही है परिवार अब स्क्रीन पर दिखते हैं, दिलों में नहीं। एक समय था जब रिश्ते आंगन में पनपते थे। संवाद आंखों से होता था, हालचाल हृदय से जुड़ते थे। पर आज, रिश्ते व्हाट्सएप ग्रुप्स में बदल गए हैं, और संवाद स्माइली और स्टिकर्स में सिमट गया है। हम आधुनिक हो गए, लेकिन क्या सच में संवेदनशील भी रह गए हैं? फैमिली ग्रुप- सूचना का मंच, आत्मीयता शून्य आज लगभग हर घर में कोई न कोई फैमिली रुप जरूर है। पर उसमें आता क्या है? हैप्पी बर्थडे पापा हैप्पी एनिवर्सरी भैया भाभी और शुभ प्रभात लेकिन जब परिवार का कोई सदस्य बाहर जाता है, किसी संकट से जूझता है, या किसी परेशानी में होता है तो वही ग्रुप साइलेंट मोड में चला जाता है।

वही सदस्य अपने दोस्तों को पहले बताता है, इंस्टाग्राम स्टोरी पर लोकेशन डालता है… और घर में कोई तीसरा सदस्य ‘चौथ’ पूछता है ङ्क वो आ गए क्या ?, कब गए थे? क्यों गए थे यह रिश्तों का साक्षात अपमान है। यह बताता है कि हमने तकनीक तो अपना ली, पर आत्मीयता को छोड़ दिया। शब्द हैं, संवाद नहीं समूह है, समर्पण नहीं। आज रिश्ते में बदल गए हैं, जवाब में अटका रहता है, और संवेदना हो चुकी है। हमने परिवारों को डिजिटल बना दिया है, भावनाओं को म्यूट कर दिया है, और जीवन को फॉरवर्डेड मैसेज में उलझा दिया है। हम विदेश क्यों जाएं, जब हमने घर को ही पराया बना लिया है। हमारे व्यवहार में पश्चिमी जीवनशैली की नकल इतनी गहराई तक समा चुकी है। किभावनाएं बोझ लगती हैं, ज़िम्मेदारियां पुराने ख्याल लगते हैं, और रिश्ते… केवल रीएक्ट और ब्लू टिक तक सीमित रह गए हैं। जहां पहले घर लौटते ही माँ की आंखें दरवाजे पर होती थीं, आज लोकेशन ऑन होती है। जहां पहले हर बात सबसे पहले परिवार को बताई जाती थी, आज + स्टेटस डाल दिया है, सबको पता चल गया होगा जैसी सोच चल रही है।

सरकारें इमारतें बना रही हैं, लेकिन हम दिलों की नींव खो रहे हैं आज भारत डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ रहा है- सड़कें, पुल, तकनीक, ऐप्स सब उपलब्ध हैं।

परंतु यदि भारतीयता की आत्मा – आत्मीयता, परंपरा और परिवार की गरिमा को हमने खो दिया, तो अगली पीढ़ी को खून के रिश्ते सिर्फ स्र में मिलेंगे, एहसासों में नहीं। यह सिर्फ तकनीकी परिवर्तन नहीं यह सामाजिक क्षरण है आजकल कई बुजुर्ग माता-पिता व्हाट्सएप ग्रुप में भी चुपचाप हैं। वे इंतज़ार करते हैं कि कोई पोता- पोती पूछे इ + नाना जी कैसे हैं? +, पर जवाब में सिर्फ लढुस्रा या फॉरवर्डेड भक्ति संदेश आते हैं। यह समाज गूंगा नहीं हुआ है, यह समाज भावनात्मक रूप से बहरा हो गया है।

समाधान की ओर कुछ संकल्प – रिश्ते बचेंगे, तो समाज बचेगा परिवार के ग्रुप को केवल शुभकामना मंच न बनाएं सुख- दुख सब साझा करें।

कोई घर से बाहर जा रहा हो, तो ग्रुप पर खुद बताए लोकेशन, कार्य, अनुमानित वापसी। बीमार हो, ऑपरेशन हो, मन उदास हो न बताएं, छिपाएं नहीं। ÷कैसे हो? यह सवाल फोन पर, आवाज़ में, दिल से पूछें न सिर्फ मैसेज से नहीं।

महीने में एक बार वीडियो कॉल से पूरे परिवार को जोड़ें जैसे कभी चौपाल लगती थी। आइए रिश्तों को फिर से जीवित कीजिए, वरना पीढ़ियां खो जाएंगी।

व्हाट्सएप ग्रुप्स संवाद का माध्यम हो सकते हैं पर संबंधों का विकल्प नहीं।

आइए, इस लेख को पढ़कर बस -अच्छा लिखा है: न कहें बल्कि आज ही किसी अपने को फोन करें और कहें ङ मैं हूं… सिर्फ ऑनलाइन नहीं – सच्चे साथ में भी ।

विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मलोट पंजाब

दुनिया का कोई मत, मजहब और संप्रदाय बताए कि पांच हजार वर्ष का इतिहास कितनों का हैः योगी

0

लखनऊ/मुजफ्फरनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संतों ने समाज को एकता और जोड़ने की राह दिखाई। वह राह, जो कैराना व कांधला की घटना नहीं होने देती। यह वही राह है, जो हमें सुरक्षा व संरक्षण की गारंटी देती है और उत्थान का मार्ग प्रशस्त करती है। साथ ही सम-विषम परिस्थितियों में लड़ने की प्रेरणा प्रदान करती है। स्वामी ज्ञान भिक्षुक दास महाराज दिव्य संत थे। उन्होंने शुकतीर्थ में सतगुरु रविदास जी महाराज जी की प्रेरणा को आगे बढ़ाने का कार्य किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को शुकतीर्थ मुजफ्फरनगर में विशाल संत समागम और सत्संग कार्यक्रम में सहभाग किया। यह कार्यक्रम संत स्वामी ज्ञान भिक्षुक दास जी महाराज की 65वीं पुण्यतिथि एवं सतगुरु समनदास जी महाराज की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया।

संत रविदास ने कर्मसाधना के माध्यम से जो प्रेरणा दी, वह आज भी मार्गदर्शक

सीएम ने कहा कि मध्यकाल में जब देश गुलामी की बेड़ियों से जकड़ा हुआ था, विदेशी आक्रांताओं द्वारा भारत की धर्म और संस्कृति को रौंदा जा रहा था तो उस समय ज्योति के पुंज के रूप में काशी के सीरगोवर्धन में सतगुरु रविदास जी महाराज का अविर्भाव होता है। उन्होंने कर्मसाधना के माध्यम से जो प्रेरणा दी, वह आज भी देश व हर श्रद्धालु के लिए मार्गदर्शक के रूप में काम करती है।

पवित्रता व निर्मलता का प्रतीक है रविदास जी महाराज का कथन

सतगुरु रविदास जी महाराज ने सामाजिक आडंबर व कुरीतियों के खिलाफ समाज को जागरूक किया। कर्म पर विश्वास करने की प्रेरणा दी। आध्यात्मिक चेतना का जागरण किया। उन्होंने कहा कि मन चंगा तो कठौती में गंगा.. सतगुरु रविदास जी का कथन जीवन में आंतरिक पवित्रता और निर्मलता का प्रतीक है। उन्होंने समाज को सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की नई प्रेरणा दी। संत रविदास जी महाराज के गुरु संत रामानंद जी महाराज ने कहा था कि जाति-पाति पूछे नहीं कोई, हरि को भजे सो हरि का होई…।

पीएम मोदी ने संत रविदास की बातों को अक्षरशः लागू किया

मुख्यमंत्री ने संत रविदास के कथन की चर्चा करते हुए कहा कि उनकी वाणी अत्यंत दिव्य थी। रविदास जी ने कहा था मैं तब प्रसन्न रहूंगा, जब बिना भेदभाव सबको समान अधिकार व अन्न मिलेगा। संत रविदास की इन बातों को पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के माध्यम से इसे अक्षरशः लागू किया। कोरोना जैसी महामारी से अब तक 81 करोड़ लोगों को अन्न वितरण कराया जा रहा है और यही संतों की प्रेरणा है।

सीरगोवर्धन में आश्रम को दिया गया भव्य रूप

मुख्यमंत्री ने कहा कि रविदास जी महाराज की पावन जन्मभूमि सीरगोवर्धन की सड़कें 2014 के पहले सिंगल लेन की थी, लेकिन पीएम मोदी की प्रेरणा से उसे फोरलेन से जोड़ दिया गया। आश्रम को भव्य रूप दे दिया गया है। गुरु रविदास की भव्य प्रतिमा व अन्न क्षेत्र का निर्माण किया गया। सैकड़ों बीघा जमीन को खरीदकर सतगुरु रविदास जी महराज के नाम पर पार्क व प्रतिमा की स्थापना हुई।

पौराणिक तीर्थ है शुकतीर्थ

सीएम ने कहा कि शुकतीर्थ पौराणिक तीर्थ है। यह भागवतभूमि है, पांच हजार वर्ष पहले शुकदेव जी महाराज ने राजा परीक्षित को भागवत की पहली कथा इस धाम पर सुनाकर भक्ति, ज्ञान, मुक्ति के महत्व की प्रेरणा बताई थी। मां गंगा भारत के सनातन धर्म परंपरा की अविरल धारा है, जो सम-विषम परिस्थितियों में उद्धार का मार्ग प्रशस्त करती है। दुनिया का कोई मत, मजहब और संप्रदाय बताए कि पांच हजार वर्ष का इतिहास कितने लोगों का है। यह दावा केवल आप कर सकते हैं। जिसके उत्तराधिकारी आप और वाहक संतजन हैं।

सीएम ने घाट निर्माण, सड़क चौड़ीकरण, सत्संग सभागार और सुंदरीकरण का दिया भरोसा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 65वीं पुण्यतिथि पर स्वामी भिक्षुकदास जी महाराज व समनदास जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगली बार समनदास आश्रम के सामने सतगुरु रविदास व संत समनदास जी महाराज की स्मृति में घाट का निर्माण, सड़कों का चौड़ीकरण, पार्किंग, सुंदरीकरण और सत्संग सभागार की स्थापना करेंगे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी समस्या का सामना न करना पड़े।

जब संतों का मार्गदर्शन मिलता है तो सब अच्छा ही अच्छा होता है

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब अच्छी सरकार आती है और संतों का मार्गदर्शन मिलता है तो अच्छा ही अच्छा होता है। अच्छा करने के लिए सोच होनी चाहिए। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश को संविधान दिया, लेकिन जो सम्मान उन्हें मिलना चाहिए था, पिछली सरकारों ने वह नहीं दिया। पहली बार बाबा साहेब के नाम पर पीएम मोदी ने पंचतीर्थों का निर्माण किया। सरकारें बहुत आईं, लेकिन बाबा साहेब के गौरव और गरिमा के अनुरूप उनके सांस्कृतिक केंद्र व उनकी स्मृतियों को बढ़ाने का कार्य केवल डबल इंजन सरकार ने किया। 26 नवंबर 1949 से 2015 तक किसी सरकार ने बाबा साहेब के नाम पर समारोह नहीं किया, लेकिन पीएम मोदी ने 26 नवंबर को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की स्मृति में संविधान दिवस के रूप में मनाने का कार्य किया।

ज्ञान भिक्षुक दास व समनदास जी महाराज ने सतगुरु रविदास जी के मिशन को बढ़ाया आगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञान भिक्षुक दास व समनदास जी महाराज ने सतगुरु रविदास जी के मिशन को आगे बढ़ाया है। सरकार द्वारा किए गए गरीब कल्याण के कार्यों को गिनाते हुए सीएम ने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक के जीवन में परिवर्तन का कारण बनी सुविधाएं सतगुरु रविदास की प्रेरणा से संभव हो पाईं।

कार्यक्रम में आयोजक महंत गोवर्धन दास जी महाराज, स्वामी ओमानंद जी महाराज, निर्मल दास जी महाराज, गुरुदीप गिरि जी महाराज, केशवनानंद जी महाराज, सत्यानंद जी महाराज, सतीश दास जी महाराज, विज्ञानानंद जी महाराज, सांसद चंदन चौहान, योगी सरकार के मंत्री अनिल कुमार, कपिलदेव अग्रवाल, सोमेंद्र तोमर, पूर्व सांसद संजीव बालियान, विधायक राजपाल बालियान, वंदना वर्मा, मिथिलेश पाल, विक्रम सैनी आदि मौजूद रहे।

लोहिया की कर्मभूमि में भाजपा पर गरजे नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडे

0

भाजपा के 11 साल के कार्यकाल को बताया जुमला

बोले – ब्राह्मण हूं और मुझे सपा ने सम्मान दिया

कन्नौज। आज पूर्व विधान सभा अध्यक्ष एवं नेता विरोधी दल उत्तर प्रदेश माता प्रसाद पांडेय कन्नौज पहुंचे। सपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

पत्रकारों से बातचीत में नेता विरोधी दल माता प्रसाद ने बीजेपी सरकार पर जुमलों की सरकार का कहते हुये हमलावर नजर आये।

नेता विरोधी दल का कहना था कि, जुमलों की सरकार ने केबल देश और प्रदेश की सरकार को केबल गुमराह करने का काम किया है, जबकि कुछ बदलाव को छोड़कर स्थित केबल ढाक के तीन पात वाली है।श्री पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान सरकार 11 साल पूरे होने की उपलब्धियां गिना रही है, और हम उनकी कमियां गिना रहे हैं।

किसानों के हित में जो कदम स्व. नेता जी मुलायम सिंह यादव ने उठाये, वो किसी ने करने की तो दूर सोची तक नहीं।
आज पूरे देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोल बाला है, महंगाई की मार से आम तो दूर खास जनमानस तक प्रभावित है।
बिकास कार्यों में धांधली खुलेआम चल रही है।कमीशनखोरी तो हर सरकारी योजना में आम बात है।

उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में सपा की सरकार बनने पर सभी अधूरी परियोजनाएं और विकास कार्य पूरे कराये जाएंगे।

नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय ने जन सम्बोधन में कहा की मैं ब्राह्मण हूं, मुझे सम्मान दिया। जिस कुर्सी पर उन्होने मुझे बैठाया किसी को भी बैठा सकते थे। लेकिन मेरी योग्यता देखकर मुझे बैठाया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, जय कुमार तिवारी बउअन, तहसीन सिद्दीकी सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन,अनिल पाल,मिलिंद मिश्रा,विधानसभा अध्यक्ष प्रवल प्रताप सिंह, विजय द्विवेदी, आकाश शाक्य, शेखर गिहार सहित अन्य बड़ी संख्या में सपा नेता व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।