25 C
Lucknow
Saturday, March 21, 2026
Home Blog Page 3127

पुरानी रंजिश में दो युवकों ने मोहल्ले के युवक को डंडों से पीटा, केस दर्ज

0
FIR
FIR

पीलीभीत: नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद (Mohalla Durga Prasad) में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने एक युवक पर डंडों से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) भेजा गया है। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपित युवकों के खिलाफ मामला दर्ज (FIR) कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी करन मिश्रा पुत्र रामबहादुर मिश्रा ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि कुछ वर्ष पूर्व मोहल्ले के ही दो युवकों से उसकी कहासुनी हो गई थी। तब कुछ मोहल्ले के संभ्रांत लोगों ने आपसी समझौता करा दिया था। लेकिन इसके बावजूद दोनों युवक उसे रंजिशन निशाना बनाने की फिराक में थे।

पीड़ित के अनुसार बीते दिन जब वह मोहल्ले से गुजर रहा था, तभी उक्त दोनों युवकों ने उसकी घेराबंदी कर डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों युवकों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

बहनोई की मदद से नाबालिग बहन को युवक ने भगाया, दो नामजद के खिलाफ केस दर्ज

0
केस दर्ज
केस दर्ज

पीलीभीत: जनपद की तहसील बीसलपुर (Tehsil Bisalpur) नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक ने अपनी नाबालिग बहन को भगाए जाने का आरोप अपने बहनोई और एक अन्य युवक पर लगाते हुए कोतवाली (Kotwali) में प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन को एक राजमिस्त्री युवक ने बहला-फुसलाकर अपने प्रेमजाल में फंसाया और बहनोई की मदद से घर से भगा ले गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक देहरादून (उत्तराखंड) में राजमिस्त्री का कार्य करता है। वहीं पर उसकी जान-पहचान सकूर अहमद निवासी ग्राम अडौली, थाना जहानाबाद से हुई थी। युवक के अनुसार सकूर का उसके घर आना-जाना भी होने लगा था। 2 जून को युवक की अनुपस्थिति में सकूर अहमद उसके घर आया और नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया।

युवक ने आरोप लगाया कि इस घटना में उसकी बहन को भगाने में उसके बहनोई तालिब निवासी ग्राम परेवा वैश्य, थाना जहानाबाद ने पूरा सहयोग किया है। युवक ने अपनी बहन की खोजबीन सभी संभावित स्थानों पर की, किंतु जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो वह कोतवाली पहुंचा और सकूर अहमद व तालिब के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों आरोपितों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने परिवार से भी संपर्क में रहने को कहा है।

 

विधानसभा की प्रतिनिहित विधायन समिति की बैठक सम्पन्न, जनहित से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा

0
Legislative Assembly
Legislative Assembly

पीलीभीत: गांधी सभागार में उत्तर प्रदेश विधान सभा (Uttar Pradesh Legislative Assembly) की प्रतिनिहित विधायन समिति (2024-25) की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सभापति विपिन कुमार डेविड (Chairman Vipin Kumar David) ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई और कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। व्यापार कर विभाग को व्यापारियों के साथ नियमित बैठकें करने और उनकी समस्याएं प्राथमिकता पर सुलझाने के निर्देश दिए गए। अधिशासी अधिकारियों को स्वच्छता व्यवस्था, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह, सड़कों पर जल छिड़काव और वर्षा जल संचयन जैसी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने को कहा गया।

राजस्व विभाग की समीक्षा में पांच वर्ष से लंबित वादों को मिशन मोड में निस्तारित करने और घरौनी वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। पंचायत विभाग को गांवों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए खुली बैठकों के आयोजन की हिदायत दी गई। एन्टी भू-माफिया टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा करते हुए सरकारी जमीन को पोर्टल पर दर्ज कर अवैध कब्जों से मुक्त कराने का निर्देश दिया गया। लोक निर्माण विभाग से खराब सड़कों की मरम्मत शीघ्र कराने को कहा गया।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना, बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना और रानी लक्ष्मीबाई कोष जैसी योजनाओं की प्रगति पर संतोष जताते हुए लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए गए। वन विभाग को 36.61 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है, जिसमें मियावाकी उद्यान भी शामिल हैं। चिकित्सा विभाग से गोल्डन कार्ड योजना को विस्तार देने और अस्पतालों में दवा सूची हिंदी में प्रदर्शित करने को कहा गया। शिक्षा विभाग से स्मार्ट क्लास, डिजिटल शिक्षा और कस्तूरबा विद्यालयों में बालिकाओं की शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया।

खनन अधिकारी को किसानों को मिट्टी निकालने की अनुमति शीघ्र देने और अवैध खनन पर रोक लगाने को कहा गया। आरटीओ को हाईवे पर अवैध कट बंद कराने और ब्लैक स्पॉट सुधारने के निर्देश दिए गए। अंत में सभापति विपिन डेविड ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने समिति को आश्वस्त किया कि सभी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। बैठक में बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

टाइगर शाखा ने पंचमुखी हनुमान मंदिर पर लगाया शीतल जल सेवा शिविर

0
water
water

गर्मी में राहत देने हेतु भारत विकास परिषद का सराहनीय सेवा कार्य

पीलीभीत: गर्मी की तेज लहरों के बीच भारत विकास परिषद की टाइगर शाखा (Tiger branch) द्वारा बुधवार को पंचमुखी हनुमान मंदिर (Panchmukhi Hanuman temple) परिसर में शीतल जल एवं मीठे जल सेवा शिविर (water service camp) का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में परिषद के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने राहगीरों व श्रद्धालुओं को मीठा व ठंडा जल वितरित कर सामाजिक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

सेवा भाव से हुआ आयोजन, प्रांतीय पदाधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रांत संगठन मंत्री डॉ. अनिल सक्सेना और प्रांतीय संपर्क प्रमुख विनोद गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों पदाधिकारियों ने परिषद के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे राहगीरों को शीतल जल पिलाना सबसे पुनीत कार्यों में एक है।

सामूहिक सहयोग से सफल हुआ सेवा शिविर

इस आयोजन को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष रवि शर्मा और सचिव जगदीश सक्सेना की प्रमुख भूमिका रही। इसके अतिरिक्त परिषद के सक्रिय सदस्य और पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्रधान सेवक शिरीष सक्सेना, सह-संगठन मंत्री हरीश दुलवानी तथा समाजसेवी अमित गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

सेवा के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश

शिविर में सैकड़ों लोगों ने ठंडे और मीठे जल का लाभ उठाया। उपस्थित पदाधिकारियों ने इसे मानवता की सेवा बताते हुए समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। परिषद ने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में ऐसे सेवा कार्य लगातार किए जाएंगे, जिससे आमजन को राहत और सहयोग मिल सके।

सभी सहयोगियों का जताया आभार

कार्यक्रम के समापन पर शाखा सचिव जगदीश सक्सेना ने सभी कार्यकर्ताओं, सहयोगियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह छोटा सा सेवा कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

हरसोल्लास व श्रद्धा के साथ जेठ के पांचों बड़े मंगल पर श्री बालाजी सिद्ध ब्रह्मदेव संकीर्तन दरबार में गूंजे भजन, वितरित हुआ भव्य प्रसाद

0
Tuesdays
Tuesdays

महंत सेवक विशाल के नेतृत्व में हुआ दिव्य आयोजन, दूर-दराज़ से पहुंचे श्रद्धालु,

ज्येष्ठ माह के प्रत्येक मंगलवार को बांटा गया विशेष प्रसाद

पीलीभीत: ज्येष्ठ माह के पावन अवसर पर आयोजित पांचों बड़े मंगल (big Tuesdays) के उपलक्ष्य में श्री बालाजी सिद्ध ब्रह्मदेव संकीर्तन दरबार (Shri Balaji Siddha Brahmadev Sankirtan Darbar) में हर सप्ताह श्रद्धा, भक्ति और उत्सव का अद्वितीय संगम देखने को मिला। दरबार के सभासद महंत सेवक विशाल के नेतृत्व में इस भव्य आयोजन की श्रृंखला पूरे महीने चली, जिसमें न केवल स्थानीय श्रद्धालु बल्कि शाहजहांपुर, लखनऊ (Lucknow), बदायूं, बरेली, खटीमा, मझोला, न्यूरिया सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों और कालोनियों से भी भारी संख्या में भक्तगण पहुंचे।

हिंदू धर्म में बड़े मंगल का विशेष धार्मिक महत्व है। यह पर्व हनुमान जी को समर्पित होता है और विशेष रूप से उत्तर भारत, खासकर उत्तर प्रदेश में इसे बड़े श्रद्धा-भाव से मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि जेठ मास में आने वाले प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। भक्तजन व्रत रखते हैं, भंडारे का आयोजन करते हैं और दरबारों में जाकर अपनी समस्याएं भगवान के चरणों में रखकर उनके समाधान की कामना करते हैं।
इस दरबार में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से देर शाम 7-8 बजे तक दरबार सजता रहा। हर मंगलवार को अलग-अलग प्रसाद व जलपान की व्यवस्था की गई।

प्रथम बड़े मंगल को खीर व मीठा शरबत का वितरण हुआ।

दूसरे मंगल को हलवा व चने का भंडारा आयोजित किया गया।

इसी क्रम में पुरी-आलू की सब्जी, जल, खीर और मीठा शरबत का वितरण शेष मंगलों पर होता रहा।

अंतिम बड़े मंगलवार को यह आयोजन विशेष रूप से विशाल स्तर पर किया गया जिसमें हर भक्त के लिए पुरी, आलू की सब्जी, हलवा, चना आदि का भरपूर प्रसाद वितरित किया गया।

भक्तों की सेवा में दिन भर दरबारी सेवकों की टोली सक्रिय रही। तेज धूप और भीषण गर्मी में भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। लोग घंटों कतार में लगे रहकर बाबा के दर्शन व आशीर्वाद पाने को आतुर दिखे। दरबार के दौरान ढोल-मंजीरे, झांझ और सजीव भजन गायन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। स्वयं महंत सेवक विशाल के मुखारविंद से निकले भजनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को गाने, झूमने और नृत्य करने पर मजबूर कर दिया। दरबार में उपस्थित हर आयु वर्ग के लोग बाबा की भक्ति में लीन दिखे।

इस पूरे आयोजन में महंत सेवक विशाल के साथ रत्नाकर, रवि, सौरभ सिंह, विशन स्वरूप, मुकेश कुमार, वीरू गुप्ता, विकास, अंशु, ऋषभ सिंह, ऋषभ सक्सेना, अर्जुन, लव, अनिकेत, आकाश सहित सैकड़ों दरबारी सेवक पूरे समय अपनी सेवाओं में जुटे रहे। भोजन, पानी, भजन व्यवस्था और भक्तों की सुविधा के लिए इन सेवकों ने प्रशंसनीय योगदान दिया।

बताते चलें कि श्री बालाजी सिद्ध ब्रह्मदेव संकीर्तन दरबार की ख्याति अब जनपद तक सीमित नहीं रही, बल्कि गैर जनपद क्षेत्रों में भी इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। महंत सेवक विशाल की अगुवाई में स्थानीय कॉलोनियों से लेकर दूरस्थ गांवों में भी ऐसे दरबारों का आयोजन हो रहा है, जहां हजारों भक्त बाबा के दर पर अपनी मनोकामनाओं के साथ पहुंचते हैं और उन्हें संतोषजनक समाधान भी मिलता है। निष्कर्ष रूप में, यह कहा जा सकता है कि जेठ के बड़े मंगल का यह आयोजन श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अनुपम उदाहरण बना, जिसने सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था को एक नई ऊंचाई दी।

पीलीभीत में भाजपा ने मनाया ‘विकसित भारत का अमृत काल’ कार्यक्रम

0
BJP
BJP

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा

पीलीभीत: भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा बुधवार को नगर के एक स्थानीय होटल में “विकसित भारत का अमृत काल (Amrit Kaal of Developed India): सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष” विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार (Central government) की 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पार्टी पदाधिकारियों ने सरकार की योजनाओं और नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला रहे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष भारत को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले रहे हैं। आज भारत वैश्विक पटल पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरा है।

जनकल्याण के लिए संकल्पित है केंद्र सरकार: संजय गंगवार

उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं शुरू कीं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, व किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का उल्लेख किया।

पार्टी पदाधिकारियों ने साझा किया अनुभव

गोष्ठी में जिला प्रभारी गुलशन आनंद, जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, विधायक विवेक वर्मा, पूर्व विधायक किशनलाल राजपूत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरूभाग सिंह सहित अनेक पार्टी नेताओं ने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि बीते 11 वर्षों में भ्रष्टाचार पर लगाम, देश की सुरक्षा नीति, डिजिटल इंडिया और वैश्विक कूटनीति में भारत की भूमिका में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं संयोजक अमित संघर्षी ने किया। आयोजन में जिला मीडिया प्रभारी स्वतंत्र देवल, भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।