30 C
Lucknow
Monday, March 23, 2026
Home Blog Page 3118

दबंगों के खौफ से सहमा मेडिकल संचालक, जान से मारने की धमकी के बाद कोतवाली में लगाई सुरक्षा की गुहार

0
police station
police station

पीड़ित बोले— फ्री में दवाएं मांगते हैं, मना करने पर तमंचा दिखाकर देते हैं जान से मारने की धमकी

पूरनपुर (ब्यूरो): कोतवाली (police station) क्षेत्र के ग्राम सिरसा में दबंगों के उत्पीड़न से त्रस्त एक बुजुर्ग मेडिकल संचालक (medical operator) ने कोतवाली पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग युवक उनके मेडिकल स्टोर से जबरन दवाइयां (medicines) लेते हैं और विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हैं।

ग्राम सिरसा निवासी मोहम्मद सईद खां ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उनका मेडिकल स्टोर सिरसा चौराहे पर स्थित है, जिसे उनका बेटा मोहम्मद सलमान संचालित करता है। उन्होंने बताया कि गांव का ही जीत सिंह और उसके चार-पांच अन्य साथी बीते एक माह से उनके स्टोर से दबाव बनाकर फ्री में दवाएं ले रहे हैं। जब बेटा सलमान दवाइयों के पैसे मांगता है, तो वे लोग भद्दी-भद्दी गालियां देते हैं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं।

पीड़ित के अनुसार, एक दिन तो आरोपियों ने सलमान को तमंचा दिखाते हुए कहा कि यदि उसने दोबारा पैसे मांगे या पुलिस से शिकायत की, तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। डर के कारण वे पहले रिपोर्ट नहीं कर सके, लेकिन अब लगातार बढ़ते दबाव और धमकियों से तंग आकर उन्होंने पुलिस की शरण ली है।

मोहम्मद सईद खां ने प्रभारी निरीक्षक से मांग की है कि उक्त दबंगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित हो और वह अपने व्यवसाय को भयमुक्त होकर चला सकें। इस संबंध में कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया अलखेश्वरनाथ महादेव का पूजन

0
Shrimad Bhagwat Katha
Shrimad Bhagwat Katha

कुकरीखेड़ा गांव में सात दिवसीय धार्मिक आयोजन, #श्रीपरमअक्रियधाम प्रांगण बना आध्यात्मिक केंद्र

बरखेड़ा (पीलीभीत): बरखेड़ा विधानसभा (Barkheda Assembly) क्षेत्र के ग्राम कुकरीखेड़ा में शनिवार से “श्रीमद्भागवत कथा” (Shrimad Bhagwat Katha) का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा के शुभारंभ से पूर्व क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं, बहनों और भक्तजनों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा निकाली गई। भजन-कीर्तन व धार्मिक जयघोषों के साथ यह यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए #श्रीपरमअक्रियधाम स्थित श्री अलखेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंची।

यहाँ वैदिक विधियों के अनुसार पंडित जी के सान्निध्य में कलश पूजन के साथ प्रभु शिव का अभिषेक व पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने महादेव से आशीर्वाद प्राप्त कर आगामी सात दिनों तक चलने वाली श्रीमद्भागवत कथा के सफल आयोजन की कामना की। पूजनोपरांत कलश यात्रा आयोजन स्थल की ओर प्रस्थान कर समाप्त हुई।

जानकारी के अनुसार यह कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें कथा वाचक विद्वान पंडित जी द्वारा श्रीकृष्ण लीलाओं, भागवत महिमा और धर्म-ज्ञान का प्रसार किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, जलपान एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है।

गांव के वरिष्ठ जनों, महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी इस आयोजन को विशेष धार्मिक स्वरूप प्रदान कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार का आयोजन गांव में पहली बार इतने भव्य रूप में हो रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा है।

अश्लील वीडियो बनाकर महिला को किया ब्लैकमेल, प्रताड़ना से आहत होकर की आत्महत्या, आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज

0
social media
social media

कंपिल (फर्रुखाबाद): कंपिल थाना (kampil police station) क्षेत्र के एक गांव में महिला को झांसे में लेकर उसका अश्लील वीडियो (obscene video) व फोटो बनाना, फिर उसे सोशल मीडिया (social media) पर वायरल करने की धमकी देकर प्रताड़ित करना आखिरकार जानलेवा साबित हुआ। प्रताड़ना से क्षुब्ध महिला ने करीब एक माह पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अब महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित पति ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गांव का ही युवक संकेश ने उसकी पत्नी को पहले बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया। विश्वास में लेकर संकेश ने महिला के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद वह महिला को ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी युवक रुपयों की मांग करने लगा और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो वह वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

लगातार धमकी और मानसिक उत्पीड़न से परेशान महिला ने यह बात अपने पति को बताई। मामले से आहत महिला ने करीब एक माह पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की आत्महत्या के एक महीने बाद आखिरकार परिजनों ने साहस जुटाकर मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी। अब जाकर कंपिल पुलिस ने आरोपी संकेश के विरुद्ध आईपीसी की गंभीर धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया कि “पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, उचित कार्रवाई की जाएगी।” इस घटना ने एक बार फिर साबित किया है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के गलत इस्तेमाल से महिलाओं की गरिमा और जीवन को गंभीर संकटों में डाला जा रहा है। यह न केवल अपराध है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी झकझोरने वाला मामला है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई, साइबर सेल की निगरानी और पीड़ित परिवार को मानसिक सहयोग देना भी प्रशासन की ज़िम्मेदारी है।

जानलेवा हमले के मामले में दोष सिद्ध, दोषी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 30 जून को सुनाई जाएगी सजा

0
judicial custody
judicial custody

फर्रुखाबाद, मोहम्दाबाद: करीब 16 वर्षों पुराने एक जानलेवा हमले के मामले में न्यायालय (Court) ने आरोपी बृजेश को दोषी करार देते हुए न्यायिक हिरासत (judicial custody) में भेज दिया है। अपर जिला जज (Additional District Judge) एवं सत्र न्यायाधीश (विशेष तृतीय) शैलेन्द्र कुमार सचान ने सोमवार को यह फैसला सुनाया। सजा के निर्धारण हेतु 30 जून 2025 की तिथि निर्धारित की गई है।

कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी दिवारी लाल के भतीजे जादूनाथ पुत्र अशर्फीलाल निवासी मीठा पुर, कमालगंज ने 29 मार्च 1994 को स्थानीय थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई थी। तहरीर में जादूनाथ ने बताया कि वह अपने फूफा दिवारी लाल के पास रहकर खेती का कार्य करता था। दिवारी लाल का जमीन का एक विवाद मुकदमे के रूप में फूल सिंह नामक व्यक्ति से चल रहा था, जिससे फूल सिंह द्वेष रखता था।

दिनांक 29 मार्च 1994 को शाम करीब 5 बजे फूल सिंह, देशराज, शिवनाथ और बृजेश, हाथों में तमंचा, लाठी व ईंट-पत्थर लेकर दिवारी लाल के दरवाजे पर पहुंचे और गालियां देने लगे। इसी बीच बृजेश ने तमंचे से फायर करते हुए धमकी दी कि “आज साले को जान से मार देंगे।” गोलीबारी और हंगामा सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए, जिससे आरोपी भाग निकले।

घटना के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा तो दर्ज किया, लेकिन बाद में फाइनल रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत कर दी। इस पर वादी जादूनाथ ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में प्रोटेस्ट दाखिल किया। न्यायालय ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को तलब कर मुकदमे की सुनवाई प्रारंभ की। विचारण के दौरान आरोपितों में से फूल सिंह और देशराज की मृत्यु हो गई। बचाव पक्ष की दलीलों और शासकीय अधिवक्ता की प्रभावी पैरवी के बाद न्यायालय ने शेष जीवित आरोपी बृजेश पुत्र देशराज, निवासी सुल्तानपुर, मोहम्मदाबाद को जानलेवा हमले का दोषी पाया।

अपर सत्र न्यायाधीश शैलेन्द्र सचान ने दोषी बृजेश को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। इस बहुचर्चित और लंबे समय से लंबित प्रकरण में अब सजा के बिंदु पर 30 जून 2025 को निर्णय सुनाया जाएगा! यह मामला उन प्रकरणों में शामिल है जहां समय बीत जाने के बावजूद पीड़ित पक्ष ने न्याय पाने की लड़ाई नहीं छोड़ी। न्यायालय के निर्णय से यह स्पष्ट होता है कि अपराधी कितना भी समय बीतने के बाद भी कानून के शिकंजे से नहीं बच सकता।

सीएम योगी ने गोरखपुर में रेलकर्मी अजय सिंह के आवास पर पहुंचकर जाना हालचाल

0
CM Yogi
CM Yogi

सीएम ने कहा – “आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं”

गोरखपुर / लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को जनपद गोरखपुर (Gorakhpur) में रेलकर्मी अजय कुमार सिंह के आवास पर जाकर उनका हालचाल लिया और उनके परिजनों से मुलाकात कर बातचीत की। मुख्यमंत्री ने सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उन्हें धैर्य और हिम्मत बनाए रखने की सलाह दी।

मुख्यमंत्री के आगमन से भावुक हुए श्री अजय सिंह ने उपचार के दौरान आत्मीय सहयोग और संबल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उपचार के समय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिखाई गई संवेदनशीलता ने उन्हें मानसिक बल प्रदान किया।

बता दें कि अजय कुमार सिंह, जो गोरखपुर स्थित रेलवे विभाग में कार्यरत हैं, कैंसर से पीड़ित रहे हैं। वर्तमान में इलाज के बाद उनकी तबीयत में सुधार है और वह स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। अजय सिंह गोरक्षपीठ के प्रति गहरी श्रद्धा और आस्था रखते हैं। मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह, विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक श्री विपिन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी मौजूद रहे।

आपदा शक्ति अभियान के तहत SDRF ने 215 छात्र-छात्राओं को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

0
SDRF

लखनऊ: राज्य आपदा मोचन बल उत्तर प्रदेश (SDRF-UP) द्वारा युवाओं को आपदा के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित करने की दिशा में एक और ठोस कदम उठाया गया। सेनानायक डॉ. सतीश कुमार (Commander Dr. Satish Kumar) की पहल पर चल रहे “आपदा शक्ति अभियान” (Aapda Shakti Abhiyaan) के तहत राजधानी लखनऊ (Lucknow) के चार प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर कुल 215 छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पाथ फाइंडर डिफेन्स अकेडमी (लेखराज मार्केट), पाठशाला अकेडमी (लेखराज मार्केट), फिजिक्स वालाह (कपूरथला) और शुभ्रा रंजन आईएएस अकेडमी (अलीगंज) में अलग-अलग समय पर आयोजित किया गया। इसमें SDRF की अनुभवी एवं प्रशिक्षित टीमों ने छात्रों को व्यावहारिक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आपदा की स्थिति में न केवल स्वयं को सुरक्षित रखने योग्य बनाना, बल्कि समाज एवं परिवार की सुरक्षा में भी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार करना रहा।

प्रशिक्षण के दौरान SDRF द्वारा प्रयुक्त आधुनिक उपकरणों की भी जानकारी दी गई, जिनमें शामिल हैं

रिमोट संचालित लाइफ बॉय, रबराइज्ड मोटर बोट्स, अंडरवॉटर कम्युनिकेशन सेट, अंडरवॉटर हेड लैम्प, केमिकल लाइट स्टिक, विक्टिम लोकेटिंग कैमरा आदि। ये उपकरण किसी भी आपदा या बचाव अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने में अत्यंत सहायक सिद्ध हो रहे हैं।