23 C
Lucknow
Monday, March 23, 2026
Home Blog Page 3114

कार्यालय पर जबरन ताला लगा दिया हैं अब सड़कों पर लड़ाई लड़ी जाएगी: जगदेव सिंह जग्गा

0

पीलीभीत: सपा कार्यालय कराया गया खाली। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया, जिसमें सपा जिला अध्यक्ष समेत 50 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। सपा कार्यालय पर पुताई कराकर लिखा सपा कार्यालय मिटवा दिया और अधिशासी अधिकारी आवास लिखवा दिया।

सपा जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के एजेंट के रूप में अधिकारी काम कर रहे हैं जबरन हमारा कार्यालय पर ताला लगा दिए हैं अब सड़कों पर लड़ाई लड़ी जाएगी। दरअसल, शहर के नकटेदाना चौराहे पर 2005 से नगर पालिका के ईओ आवास में समाजवादी पार्टी का कार्यालय संचालित हो रहा था, नगर पालिका ने 15 साल के लिए सपा को यह आवास आवंटित किया था। 2020 में समय सीमा पूरी हो गई थी।

उसके बाद से नगरपालिका नोटिस दे रही थी। पिछले 10 जून को नगर पालिका ने जब कब्जा करने की कोशिश की तो सपा जिलाध्यक्ष ने 6 दिन का समय मांग लिया, जो 16 जून का समाप्त हो गया।

आज नगर पालिका के अधिकारी व पुलिस प्रशासन सपा कार्यालय पहुंचा और अपना ताला लगा दिया।

देश को सिकलसेल एनीमिया मुक्त बनाने के लिए सभी भागीदार एकजुट होकर करें कार्य: राष्ट्रपति

0

भोपाल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘विश्व सिकलसेल रोग जागरुकता दिवस’ पर मध्यप्रदेश सरकार के प्रयास की सराहना की है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने इस संबंध में कल अपने संदेश में कहा कि विकसित भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि सभी देशवासी स्वस्थ हों। स्वस्थ नागरिक ही अपने जीवन, अपने राज्य और हमारे देश की प्रगति में प्रभावी योगदान दे सकते हैं। उन्होंने भारत को सिकलसेल एनीमिया मुक्त बनाने के लिए सभी भागीदारों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया है।

श्रीमती मुर्मु ने मध्यप्रदेश के जिला बड़वानी में ‘विश्व सिकलसेल रोग जागरूकता दिवस’ आयोजित करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार की सराहना की है। उन्होंने संदेश में कहा कि दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करने वाली सिकलसेल एनीमिया, भारत में जनजातीय आबादी को विशेष रूप से प्रभावित करती है। इसके विरुद्ध दृढ़ संकल्प के साथ लड़ने की दिशा में इस दिवस का मनाया जाना एक महत्वपूर्ण कदम है।

राष्ट्रपति ने कहा कि दशकों से हमारे आदिवासी समुदाय और पिछड़े क्षेत्रों में कई लोग सिकलसेल एनीमिया का कष्ट झेलते रहे हैं। बीमारी के एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक प्रसार को रोकने के लिए समुदाय स्तर पर स्क्रीनिंग जांच द्वारा पहचान कर “जेनेटिक काउंसलिंग” एवं प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है। वर्ष 2047 तक भारत को सिकलसेल एनीमिया से मुक्ति दिलाने का राष्ट्रीय संकल्प इस समस्या को जड़ से समाप्त करने की दिशा में एक दूरदर्शी पहल है।

राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया मुक्ति मिशन के अंतर्गत सिकलसेल एनीमिया से प्रभावित लोगों के लिए एकीकृत उपचार केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जहां पर रोगियों को आवश्यक औषधियाँ निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने कहा कि राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत हो रहे प्रयासों से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई जनजातीय समुदायों में बीमारी की पहचान समय पर हो रही है जिससे इलाज और जीवन की गुणवत्ता में सुधार भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब सभी हितधारक मिलकर एक सतत, समर्पित और मानवीय दृष्टिकोण से कार्य करेंगे, तभी इस समस्या का जड़ से उन्मूलन संभव हो पाएगा।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने कहा कि विकसित भारत के हमारे लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि सभी देशवासी स्वस्थ हों। स्वस्थ नागरिक ही अपने जीवन, अपने राज्य और हमारे देश की प्रगति में प्रभावी योगदान दे सकते हैं। उन्होंने भारत को सिकल सेल एनीमिया मुक्त बनाने के लिए सभी भागीदारों को एकजुट होकर कार्य करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम सब निरंतर एकजुट होकर कार्य करें।”

मुख्यमंत्री आवास में धामी, अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया योग अभ्यास

0

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में गुरुवार को योगाभ्यास किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उनके कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर श्री धामी ने प्रदेशवासियों को योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि आंतरिक शांति और आत्मबोध की एक प्रक्रिया है। यह हमारे मन को स्थिर कर चेतना की गहराइयों तक पहुँचाने का माध्यम है।”

उन्होंने भारतीय संस्कृति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा, “भारत ने सदैव मानवीय मूल्यों को सर्वोपरि रखा है और हमारी सनातन संस्कृति का मूल स्तंभ योग है। यही कारण है कि आज योग दुनिया के करोड़ों लोगों की दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बन गया है और भारतीय जीवन शैली को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित कर रहा है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग को अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मान्यता देने के लिए प्रस्ताव रखा था, जिसे 177 देशों ने समर्थन दिया और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड योग और ऋषि मुनियों की भूमि है। ग्राम स्तर तक सभी लोग योग से जुड़े, सरकार द्वारा इस दिशा में प्रयास किए गए हैं। योग से रोजगार के अवसर बढ़ाये जा रहे हैं। उत्तराखंड को योग और वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए नई योग नीति लाई गयी है।

बेरोजगारों का मसीहा एवं मोदी के नक्शे कदम पर चलने वाला कौन होता है ??

0

अनुज मिश्र (स्वतंत्र विचारक)

शाहजहांपुर। ऐसा कहा जाता है कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या कोई भी जनप्रतिनिधि सभी का होता है क्योंकि वह जाति,धर्म संप्रदाय और पंथ से ऊपर होता है। प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री के द्वारा जितने भी विकास कार्य किए जानते हैं उसमें जाति एवं धर्म नहीं देखी जा सकती है क्योंकि अगर कोई इंडस्ट्री लगाई है तो सबके लिए रास्ते खुले हैं और सबको रोजगार मिल सकता है बतौर योग्यता होनी चाहिए। सड़क बनाई है तो हर कोई सड़क से गुजरेगा। यह हिंदुस्तान के संविधान की खूबसूरती है। यह सब बातें जनता के सेवक प्रदीप पांडेय जी के ऊपर बिल्कुल सटीक बैठती हैं और यह कोई नहीं कह सकता है कि है प्रदीप पांडेय कौन हैं?

जरा समाजवादी पार्टी के दो कार्यकाल देख लीजिए बताओ और बतौर जिलाध्यक्ष ने जो जमीनी कार्य किए थे तभी समस्त जनता प्रसन्न रही और बूथ बूथ तक समाजवादी पार्टी को अगर किसी ने मजबूत किया तो वह नाम है प्रदीप पांडेय।

लगभग 7.5 वर्षों तक समाजवादी पार्टी को जनपद में वह मजबूती प्रदान की जिसके कारण प्रदीप पांडेय के योगदान को कोई भूल नहीं सकता है। दो बार समाजवादी पार्टी ने भरोसा करके उम्मीदवार बनाया और बहुत ही कम वोटों के अंतर से वह विधायक नहीं बन पाए परंतु उन्होंने जनता को इसके लिए धन्यवाद दिया था क्योंकि उसे समय पूर्ण तैयारी नहीं थी।

एक बार जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रहकर उन्होंने इतना बड़ा काम किया कि जो सहकारी बैंक घाटे में रहती थी वह मुनाफे में आ गई क्योंकि उन्होंने जमीनी स्तर पर कार्य किया। 2017 से उन्होंने निरंतर समाज सेवा जारी रखी और बहुत सारे बेरोजगारों को कालीन का रोजगार देकर बेरोजगारों की समस्या को दूर करने में अपनी भूमिका अदा की। वर्ष 2022 में सुरेश कुमार खन्ना जी के द्वारा प्रदीप पांडेय जी को भाजपा ज्वाइन कराई गई क्योंकि सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास ही प्रदीप जी का सपना है।

पांडेय जी का कहना है कि जब भी पार्टी उनको मौका देगी तब वह जनता के सहयोग और आशीर्वाद से अपना शत प्रतिशत सहयोग देकर समाज की सेवा करेंगे। प्रदीप पांडेय को हर वर्ग का सहयोग प्राप्त है।

तेज रफ्तार विकास की तस्वीर: उत्तर प्रदेश बना ‘उत्तम प्रदेश’ — गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे बना मॉडल

0

– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सड़क नहीं, संभावनाओं का गलियारा बन रहा है यूपी
– 100 की रफ्तार पर भी गाड़ी में पानी की एक बूंद नहीं छलकती, गुणवत्ता की मिसाल बना एक्सप्रेसवे

लखनऊ/गोरखपुर। उत्तर प्रदेश की धरती पर अब विकास की रफ्तार सिर्फ बातों में नहीं, बल्कि धरातल पर साफ दिखाई देती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ‘उत्तम प्रदेश’ बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। इस बदलाव की सबसे दमदार तस्वीर है – गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, जिसे देखकर हर कोई कह रहा है – “वाह! यह है नया उत्तर प्रदेश”।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे – विकास की रफ्तार का प्रतीक

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर यदि कोई वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी दौड़ता है, तो उसमें रखे गिलास का पानी तक नहीं हिलता। यह एक्सप्रेसवे सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि यूपी में निर्माण गुणवत्ता की नई परिभाषा बन चुका है।

यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर को लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज जैसे बड़े शहरों से जोड़ने का सीधा और सुलभ मार्ग बना रहा है। इससे न सिर्फ पूर्वांचल के आर्थिक विकास को पंख लगेंगे, बल्कि कृषि, व्यापार, पर्यटन और रोज़गार के नए द्वार भी खुलेंगे।

गौर करने योग्य आंकड़े:

कुल लंबाई 91.352 किलोमीटर
अनुमानित लागत ₹5,876 करोड़

निर्माण एजेंसी UPEIDA (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण)

प्रस्तावित पूर्णता जून 2025 (90% कार्य पूर्ण)जिले गोरखपुर, संत कबीर नगर, अंबेडकरनगर, आज़मगढ़,डिज़ाइन रफ्तार 120 किमी/घंटा जोड़ता है पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से सीधा लिंक,सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूर्वांचल, बुंदेलखंड, गंगा, बलिया और बृज क्षेत्र तक एक्सप्रेसवे नेटवर्क बिछाया जा रहा है। यह रणनीति प्रदेश में लॉजिस्टिक हब, औद्योगिक कॉरिडोर और मल्टी-नॉडल कनेक्टिविटी को बल दे रही है।

मुख्यमंत्री का स्पष्ट विजन:

“हर सड़क सिर्फ गाड़ी चलाने के लिए नहीं, बल्कि विकास और आत्मनिर्भरता की राह है।”

क्या मिलेगा इस एक्सप्रेसवे से?

कार्गो और व्यापार के लिए सुलभ मार्ग, किसानों को मंडी और बाजार से जोड़ा जाएगा, स्थानीय लोगों को हज़ारों रोजगार, पर्यटन और धार्मिक स्थलों तक आसान पहुंच, एम्बुलेंस और आपात सेवाओं के लिए फास्ट ट्रैक, निवेशकों का भरोसा बढ़ा, FDI में तेजी

हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक व्यक्ति 100 की रफ्तार से गाड़ी चला रहा था और उसके डैशबोर्ड पर रखा गिलास पानी से लबालब था — लेकिन पानी की एक बूंद भी नहीं छलकी। यह वीडियो एक्सप्रेसवे की मक्खन जैसी सड़क की गवाही बन गया है।

उत्तर प्रदेश अब बदल रहा है — अंधेरे से उजाले की ओर, अव्यवस्था से सुव्यवस्था की ओर, और सामान्य से ‘उत्तम प्रदेश’ की ओर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में न सिर्फ एक्सप्रेसवे बन रहे हैं, बल्कि भविष्य की नई नींव रखी जा रही है।यह सिर्फ रफ्तार नहीं, विश्वास की कहानी है।यह सिर्फ गाड़ी नहीं, उत्तर प्रदेश की नई उड़ान है।

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को कुचला, हालत नाजुक

0

फर्रुखाबाद: जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। कार की टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत नाजुक होने की वजह से डॉक्टरों ने उसे कानपुर हाई सेंटर रेफर कर दिया।

यह हादसा फतेहगढ़- मोहम्मदाबाद मार्ग पर पट्टीखुर्द के पास हुआ है। हादसे का शिकार हुए युवक की पहचान सुरजीत शाक्य पुत्र राजेश शाक्य निवासी पिपरगांव के रूप में हुई है। सुरजीत सेल्समैन का काम करता है। घायल के परिजनों ने मोहम्मदाबाद थाने में FIR दर्ज कराई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

हरियाणा नंबर की गाड़ी ने बाइक में मारी टक्कर

सुरजीत किसी निजी काम से मुरहास कन्हैया गया था। सुरजीत साइड में खड़ा होकर सड़क क्रॉस करने की प्रतीक्षा कर रहा था। तभी फतेहगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद कार सवार वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। कार पर हरियाणा का नंबर HR 55 AD 8749 लिखा है। शिकायत के आधार पर पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।