17 C
Lucknow
Tuesday, March 24, 2026
Home Blog Page 3109

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली में इतने बजे से चलेगी मेट्रो

0
Metro
Metro

नई दिल्ली: हर साल की तरह इस साल भी देशभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) 21 जून मनाया जाना है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी योग प्रतिभागियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) 21 जून को सुबह चार बजे से अपनी सेवाओं की शुरूआत करेगी। शनिवार को योग दिवस के लिए सुबह 4 बजे से 30-30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। हालांकि दो घंटे के बाद सुबह 6 बजे से सामान्य दिनों की तरह निर्धारित अंतराल पर मेट्रो सेवा होंगीं।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम(डीएमआरसी) ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि ये सेवाएं सभी मेट्रो स्टेशनों पर सुबह चार बजे से उपलब्ध होंगी और प्रत्येेक तीस मिनट के अंतराल पर यह सुविधा होगी। सामान्य दिनों में मेट्रो सेवा सुबह 6 बजे से सभी लाइनों पर शुरू हो जाती है।

दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए केंद्र सरकार द्वारा आयोजन के लिए 26 जगहों को चुना गया है‚ जहां इकठ्ठे होकर लोग योग कर के इस दिन को खास बना सकते हैं। इसके अलावे एक दर्जन से अधिक योग संस्थानों ने भी योग दिवस के दिन सार्वजनिक रूप से पार्कों में योग समारोह का आयोजन करने जा रहे हैं, जिसमें शामिल होकर लोग योगासन करते हैं। दिल्ली में इस बार एनडीएमसी‚ डीडीए और एएसआई के हरे–भरे पार्क चुने गए हैं।

 

नेपाल की गोदावरी नदी में फंसे आठ लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला गया

0
Godavari river
Godavari river

लखीमपुर: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (lakhimpur kheri) से पिकनिक मनाने नेपाल (Nepal) के कैलाली जिले स्थित गोदावरी नदी (Godavari river) के किनारे पहुंच गए थे। जिसके बाद बुधवार शाम लगभग 4 बजे अचानक बाढ़ आ गई और इनमें से आठ लोग नदी के बीच एक टापू पर फँस गए थे। इसकी खबर पुलिस को दी गई तो तुरंत मौके पर मदद करने के लिए पहुंच गई।

खबरों के मुताबिक, लखीमपुर खीरी से पिकनिक मनाने नेपाल के कैलाली जिले स्थित गोदावरी नदी के किनारे आए थे। बुधवार शाम लगभग 4 बजे अचानक आई बाढ़ के कारण इनमें से 6 लोग नदी के बीच एक टापू पर फँस गए थे, जिन्हें अस्थायी पुलिस पोस्ट गोदावरी की टीम ने रस्सियों की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाला। गोदावरी धनगढ़ी से 25 किलोमीटर आगे एक छोटा सा सुंदर पर्यटन स्थल है, यहीं से नेपाल के पहाड़ों की शुरुआत होती है

पुलिस निरीक्षक इन्द्रराज भट्ट ने जानकारी दी कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है जिससे तराई की नदियों में कभी भी बाढ़ आ सकती है, इसलिए उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और नदी किनारे न जाने की अपील की है।

नेपाल की गोदावरी नदी में फँसे और सुरक्षित रूप से बचाए गए भारतीय नागरिकों के नाम इस प्रकार हैं

1. संदीप वर्मा
2. साहेबाग अली
3. निधि सिंह
4. स्नेहा सिंह
5. अभिषेक देवाकांत
6. हरिसित वर्मा
7. सकेत गुप्ता
8. अंकित वर्मा

 

यूपी में एक बार फिर 4 आईएएस अफसरों के तबादले

0
transferred
transferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी सरकार (yogi government) ने 4 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए है। सीएम योगी ने गुरुवार की रात 4 आईएएस अधिकारियों (IAS officers) का तबादला (transferred) कर दिया, जिसमें से 2 आईएएस अधिकारियों को प्रतीक्षारत कर दिया और दो आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। तबादलों की इस कड़ी में आईएएस समीर वर्मा को प्रतीक्षारत कर दिया गया है।

मौजूदा समय में महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश के पद पर आईएएस समीर वर्मा तैनात थे। अब उनकी जगह आईएएस अमित गुप्ता को महानिरीक्षक निबंधन यूपी के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है। आईएएस अमित गुप्ता मौजूदा समय में प्रमुख सचिव स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन और परिवहन विभाग के साथ ही यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम बनाए गए हैं।

आईएएस भवानी सिंह खंगारौत इस समय निदेशक प्रशासन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं के पद पर तैनात थे, लेकिन अब उन्हें वेटिंग में डाल दिया गया है।आईएएस आर्यका अखौरी को वर्तमान पद के साथ ही निदेशक प्रशासन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं यूपी के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ये पहले भी विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण यूपी शासन के पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

मिल्कीपुर विधायक ने सीएम योगी से मुलाक़ात कर विभिन्न विषयों पर की चर्चा

0
CM Yogi
CM Yogi

लखनऊ: विधायक मिल्कीपुर (Milkipur MLA) चंद्रभानु पासवान ने आज गुरुवार को 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया व विभिन्न विषयों पर चर्चा की। विधायक ने बताया कि मैंने अपने विधानसभा मिल्कीपुर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं व जन अपेक्षाओं से भी मुख्यमंत्री (Chief Minister) को अवगत कराया, जिस पर सीएम योगी ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायक रहा है और उनके नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। विधायक ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता की जिसमें सड़क, पानी,बिजली सहित क्षेत्र के गंभीर समस्याओं के तत्काल निस्तारण हेतु पत्र सौंपा जिसपर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही समस्याओं का निस्तारण करवाया जाएगा।

बतातें चलें कि विधायक चन्द्रभानु पासवान ने मिल्कीपुर विधानसभा में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की थी उसके बाद लगतार जनता के सूख दुख में बने हुए है वहीं विधानसभा में इस बात की भी चर्चा है कि एक विधायक ऐसा भी है जिसका सम्पूर्ण परिवार जनता की सेवा में लगा रहता है बताते चलें की विधायक का पूरा परिवार चाचा,पिता पत्नी सहित सभी जनता के सुख दुख में हाज़िर रहतें हैं।

व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा करेंगे फर्रुखाबाद दौरा

0
Farrukhabad
Farrukhabad

– संगठन को मजबूत करने पर होगा मंथन, पदाधिकारियों से करेंगे मुलाकात

फर्रुखाबाद: भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ( Vyapar Mandal) के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा (Gyanesh Mishra) शुक्रवार को फर्रुखाबाद (Farrukhabad) जनपद के दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर संगठन में उत्साह का माहौल है। इस दौरान वे संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात कर व्यापारिक हितों, संगठनात्मक मजबूती और आगामी योजनाओं को लेकर चर्चा करेंगे।

प्रदेश शहर मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जाएगा। उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा देने और व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक रणनीतियों पर विमर्श किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अग्रवाल सभा भवन नंबर एक, सेठ गली, निकट भारतीय स्टेट बैंक, पर आयोजित बैठक में भाग लेंगे। बैठक के उपरांत वे मीडिया से रूबरू होंगे और संगठन की आगामी कार्ययोजना की जानकारी साझा करेंगे। गौरतलब है कि व्यापार मंडल लंबे समय से व्यापारी हितों की आवाज उठाता रहा है और प्रदेश स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। इस दौरे को संगठन की सक्रियता और व्यापारी समुदाय के साथ संवाद को मजबूत करने की कड़ी माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रचा कानून-व्यवस्था और सुशासन का नया इतिहास

0
Yogi Adityanath
Yogi Adityanath

– अपराधियों पर बुलडोजर, माफियाओं की संपत्ति जब्त, यूपी बना निवेश और विकास का केंद्र

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने अपने कार्यकाल में राज्य की तस्वीर बदल दी है। कभी अपराध, माफियाओं और भ्रष्टाचार के लिए बदनाम रहने वाला उत्तर प्रदेश, अब कानून व्यवस्था (law and order), सुशासन और विकास के मॉडल के रूप में देश-दुनिया में पहचाना जा रहा है। योगी सरकार की सख्त नीतियों और प्रशासनिक दृढ़ता का असर यह है कि अब उत्तर प्रदेश का नाम बुलडोजर कार्रवाई, अपराधियों की गिरफ्तारी और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर लिया जा रहा है। यही नहीं, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में रिकॉर्ड निवेश प्रस्ताव मिलने के बाद अब उत्तर प्रदेश आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है।

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में राज्य की पुलिस और प्रशासन ने माफिया राज पर बड़ा प्रहार किया है। गृह विभाग के अनुसार:

हत्या के मामलों में 25.8% की गिरावट,लूट में 60% की कमी, डकैती में 65% की गिरावट, बलात्कार के मामलों में 27% की कमी आई।पुलिस विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2017 से अब तक 10,000 से अधिक एनकाउंटर किए गए, जिनमें 186 दुर्दांत अपराधी मारे गए और 5000 से अधिक घायल हुए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश भर में 1,400 से अधिक माफियाओं की संपत्तियां जब्त या ध्वस्त की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत 3,300 करोड़ रुपये से अधिक है।

योगी सरकार का बुलडोजर अब न सिर्फ अवैध कब्जे हटाने का प्रतीक बन चुका है, बल्कि यह आम जनता में कानून के प्रति विश्वास जगाने वाला एक प्रभावी कदम भी साबित हुआ है। अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी जैसे माफियाओं की संपत्तियों पर कार्रवाई ने प्रदेश को माफिया-मुक्त बनाने की दिशा में नया संदेश दिया। महिलाओं की सुरक्षा के लिए योगी सरकार द्वारा ‘मिशन शक्ति’ जैसे अभियानों को शुरू किया गया। इसके तहत: पिंक बूथ व महिला थानों की स्थापना।

1090 वूमेन पावर लाइन को सशक्त बनाया गया। 7 करोड़ से अधिक महिलाओं को जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ा गया। इसके साथ ही राज्य सरकार ने महिला हेल्प डेस्क, स्कूली बच्चियों की सुरक्षा के लिए विशेष पेट्रोलिंग व्यवस्था लागू की। साल 2023 में लखनऊ में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में यूपी को 35 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले। अनुमान है कि इससे 1 करोड़ से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे। जेवर एयरपोर्ट, गोरखपुर खाद कारखाना, फिल्म सिटी, डिफेंस कॉरिडोर जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर तेज़ी से काम हो रहा है।

योगी सरकार ने डिजिटल इंडिया के तहत योजनाओं में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार-मुक्त वितरण सुनिश्चित किया है,15 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को DBT के माध्यम से लाभ,1.60 करोड़ मकानों का निर्माण पीएम आवास योजना के तहत,3.5 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण। नगर निकायों में ऑनलाइन टैक्स व्यवस्था, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र की डिजिटल सुविधा जैसे सुधार लागू किए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी की कार्यशैली और नीतियों की चर्चा अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी हो रही है।

टाइम, बीबीसी और अल जज़ीरा जैसे अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्लेटफॉर्म ने यूपी में आए बदलावों पर रिपोर्ट प्रकाशित की हैं। यूपी में अमेरिकी, जर्मन, जापानी, कोरियाई और फ्रेंच कंपनियों ने रुचि दिखाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ‘जीरो टॉलरेंस’ मॉडल अब पूरे देश के लिए मिसाल बन गया है। कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार-नियंत्रण, और रोजगार में उत्तर प्रदेश की प्रगति यह दिखाती है कि ईमानदार इच्छाशक्ति के साथ सुशासन संभव है।