27 C
Lucknow
Tuesday, March 24, 2026
Home Blog Page 3106

डॉ. गया प्रसाद कटियार की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा मे सपाइयों का भी जमावडा

0
Dr. Gaya Prasad Katiyar
Dr. Gaya Prasad Katiyar

बिल्हौर (कानपुर): महान स्वतंत्रता सेनानी और शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ब्रिटिश हुकूमत से लोहा लेने वाले डॉ. गया प्रसाद कटियार (Dr. Gaya Prasad Katiyar) की जयंती के अवसर पर उनके पैतृक गांव खजुरी खुर्द (Village Khajuri Khurd) में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी (SP) की विधानसभा प्रत्याशी रचना सिंह समेत क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के बिल्हौर ब्लॉक अध्यक्ष आशीष कटियार, रोहित कटियार, बीबीसी डॉ. देवेश कटियार, अंशुमान यादव, राहुल यादव, रजनीश कटियार, लोकेश अवस्थी, धर्मेंद्र कमल (प्रधान, दलेलपुर), सुदीप कटियार, रामू कटियार, गोपाली कटियार, जतिन कटियार, प्रतीक कटियार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अनिल कटियार ने कहा कि,

 

“देश की आज़ादी में हमारे परिवार का योगदान 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से ही रहा है। उस समय महादीन ने खजुरी खुर्द में स्वतंत्रता का बिगुल फूंका था। उन्हीं की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए डॉ. गया प्रसाद कटियार ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भगत सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर क्रांतिकारी गतिविधियों में भाग लिया।”

उन्होंने बताया कि डॉ. कटियार जलालाबाद में दवाखाना चलाते थे और वहीं से उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति की रणनीति तैयार की। जब ब्रिटिश सरकार ने उन पर शिकंजा कसा तो उन्होंने भेष बदलकर सहारनपुर में दवाखाना खोला और वहीं से बम बनाने का कार्य भी किया, जिसके चलते उन्हें अंडमान-निकोबार की कुख्यात सेलुलर जेल में कालापानी की सजा भुगतनी पड़ी।

अनिल कटियार ने इस बात पर दुख जताया कि

 

“जिस महान स्वतंत्रता सेनानी ने देश को आज़ाद कराने में अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया, उनका इतिहास आज भी स्थानीय बुद्धिजीवियों और प्रशासन की उपेक्षा का शिकार है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। हमें उनके योगदान को सामने लाना होगा और नई पीढ़ी को उनके बलिदान से अवगत कराना होगा।”

सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने डॉ. गया प्रसाद कटियार अमर रहें के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।
प्रदेश सचिव ने उनके पारिवारिक योगदान को भी रेखांकित किया। इतिहास से उपेक्षित रहे इस महान क्रांतिकारी को मान्यता दिलाने की मांग उठी।

डॉ. गया प्रसाद कटियार की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, मंत्री आशीष पटेल ने किया माल्यार्पण

0
Dr. Gaya Prasad Katiyar
Dr. Gaya Prasad Katiyar

– क्रांतिकारी विरासत से प्रेरित होकर नई पीढ़ी को दिशा देने का आह्वान

बिल्हौर (कानपुर नगर): महान स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी आंदोलन के स्तंभ डॉ. गया प्रसाद कटियार (Dr. Gaya Prasad Katiyar) की जयंती समारोह में शनिवार को ऐतिहासिक जनसैलाब उमड़ा। आयोजन स्थल खजूरी गांव जनभावनाओं से सराबोर नजर आया, जहां अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल (Education Minister Ashish Patel) ने डॉ. कटियार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने प्रभावशाली वक्तव्य में मंत्री पटेल ने डॉ. गया प्रसाद कटियार के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति की मिसाल को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि “डॉ. कटियार न केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि एक विचारधारा थे जिन्होंने युवाओं को संगठित कर आज़ादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कुर्बानी को याद रखना, हमारी राष्ट्रीय जिम्मेदारी है।” डाक्टर कटियार का जन्म: 20 जून 1905, खजूरी, कानपुर नगर मे हुआ।
क्रांतिकारी संगठन हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (HSRA) के सक्रिय सदस्य रहे।

भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद के सहयोगी,काकोरी कांड के बाद अंग्रेजी हुकूमत की नज़र में आए,बम बनाना, प्रचार सामग्री छापना और ब्रिटिश सत्ता के खिलाफ योजनाएं बनाना उनका मुख्य कार्य था,ब्रिटिश हुकूमत ने उन्हें कई बार कैद किया और यातनाएं दीं, आज़ादी के बाद भी समाज सेवा और युवाओं के उत्थान में जुटे रहे।

कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का जोरदार स्वागत किया गया। दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ उनके आगमन पर क्षेत्रवासियों में उत्साह देखते ही बनता था। “अपने दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्होंने सामाजिक न्याय, तकनीकी शिक्षा और युवाओं के लिए रोजगार की दिशा में सराहनीय काम किया है।” कार्यक्रम में उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्रांतिकारियों की धरती पर विकास की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

खजूरी गांव में आयोजित इस समारोह में फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात समेत आसपास के जनपदों से भारी संख्या में लोग पहुंचे। हर उम्र के लोगों ने डॉ. कटियार को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनके पुत्र क्रांति कटियार ने समस्त आगंतुकों का अभिनंदन करते हुए अपने पिता की स्मृतियों को साझा किया।

स्थानीय विधायक राहुल सोनकर, गांव के प्रधान विपिन कटियार, विभिन्न समाजसेवी, गणमान्य नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। डॉ. कटियार की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही,मंत्री आशीष पटेल ने युवा विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें तकनीकी शिक्षा में अग्रसर होने का संदेश दिया।

डॉ. गया प्रसाद कटियार की जयंती केवल एक स्मरण नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का माध्यम बन गई है। मंत्री आशीष पटेल का इस मौके पर आना और उनका ओजस्वी भाषण इस संदेश को और मजबूत कर गया कि क्रांतिकारियों की विरासत को सहेजना और आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है।

भाजपा की वर्चुअल बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश

0
BJP
BJP

– 21 जून से 29 जून तक विशेष अभियानों की बनेगी कार्ययोजना, हर बूथ पर दिखेगी सक्रियता

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की एक वर्चुअल बैठक जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा (District President Fatehchand Verma) की अध्यक्षता एवं जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे की उपस्थिति में आयोजित हुई। इस बैठक में आगामी राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पदाधिकारी, सोशल मीडिया संयोजक, मंडल प्रभारियों, मोर्चा अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया।

बैठक में जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के सभी मंडलों और शक्ति केन्द्रों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 23 जून को पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि ‘बलिदान दिवस’ के रूप में मनाई जाएगी। यह कार्यक्रम दीप पैलेस में आयोजित होगा, जिसमें कन्नौज के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत मुख्य अतिथि होंगे।

इसके अतिरिक्त, 25 जून को आपातकाल दिवस के मौके पर होटल राजपूताना में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा और आपातकाल की पृष्ठभूमि, अन्याय और लोकतंत्र पर पड़े प्रभावों पर गोष्ठी आयोजित की जाएगी।

दिशा-निर्देशों के अनुसार 29 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ स्तर पर सामूहिक रूप से सुना जाएगा। इसके बाद पौधारोपण अभियान भी चलाया जाएगा, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाने की प्रेरणा दी गई है।

भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कि 21 से 29 जून तक आयोजित सभी कार्यक्रमों और अभियानों के संयोजक मंडल अध्यक्ष होंगे, जिन्हें प्रत्येक बूथ स्तर पर इन कार्यक्रमों को सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि योग के महत्व पर बूथ स्तर पर विशेष कार्यक्रम कर जनजागरूकता लाने का कार्य किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि सभी कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग प्रदेश व क्षेत्रीय नेतृत्व द्वारा की जा रही है।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री डीएस राठौर ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, सुनील रावत, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित, गोपाल राठौर, जिला उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, कृष्ण मुरारी राजपूत सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रशासन ने मांगा एक माह का समय

0
Bhartiya Kisan Union
Bhartiya Kisan Union

– धरने पर बैठे किसान नेताओं से उपजिलाधिकारी ने की वार्ता, मानी सभी जायज मांगें

अमृतपुर, फर्रुखाबाद: भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश (Bhartiya Kisan Union Akhand Pradesh) के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोमवंशी के नेतृत्व में किसानों ने सोमवार 20 जून को दहेलिया भैरव मंदिर (Dahliya Bhairava Temple) पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इससे पहले 16 जून को उन्होंने अमृतपुर तहसील में उप जिलाधिकारी को छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा था, जिसमें हाईवे निर्माण में भूमि अधिग्रहण, सर्किल रेट, और बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं उठाई गई थीं।

मांग पत्र में उल्लेख किया गया था कि गांधी, तुषोर, तुर्कहटा, बिलालपुर सहित अन्य गांवों में किसानों की ज़मीन हाईवे निर्माण में ली जा रही है, लेकिन उन्हें पुरानी सर्किल दरों पर मुआवजा दिया जा रहा है। जबकि किसान पहले से ही सीमित भूमि पर कृषि कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। यूनियन ने नए सर्किल रेट के अनुसार मुआवजा भुगतान की मांग की थी।

इसके साथ ही यूनियन अध्यक्ष ने गंगा पार क्षेत्रों में बिजली कटौती और उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाने पर भी कड़ी चेतावनी दी थी। चेतावनी दी गई थी कि यदि 20 जून तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रशासन की ओर से समय रहते कोई कार्यवाही न होने पर 20 जून को किसान संगठन ने धरना शुरू किया, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थिति को गंभीर होता देख उप जिलाधिकारी अतुल कुमार, मोहम्मदाबाद क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी और राजेपुर थाना प्रभारी नवीन कुमार मौके पर पहुंचे और किसान नेताओं से वार्ता की।

वार्ता के दौरान उप जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि किसानों की सभी जायज मांगों का समाधान एक महीने के भीतर कर दिया जाएगा। इस आश्वासन से संतुष्ट होकर किसान नेताओं ने फिलहाल अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को रोक दिया और प्रशासन को चेताया कि तय समयसीमा में यदि समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को दोबारा शुरू किया जाएगा। किसान नेता नरेंद्र सोमवंशी ने कहा कि किसानों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार और प्रशासन को चाहिए कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान दें, ताकि किसान शांतिपूर्ण ढंग से जीवन यापन कर सकें।

धर्म पर सोच-समझकर बोलें, तभी बनेगी एकता” — चंद्रपाल वर्मा

0
Chandrapal Verma
Chandrapal Verma

– लोकतंत्र सेनानी संगठन ने समाज में बढ़ती धार्मिक असहमति पर जताई चिंता

फर्रुखाबाद: लोकतंत्र सेनानी संगठन (Democracy Fighters Organization) के अध्यक्ष चंद्रपाल वर्मा (Chandrapal Verma) ने कहा है कि देश में धार्मिक एकता तभी संभव है जब सभी धर्मों के प्रति सम्मान और संयम बरता जाए। उन्होंने सनातन धर्म (Sanatan Dharma) की विविधता की ओर इशारा करते हुए कहा कि इसमें 33 करोड़ देवता हैं और प्रत्येक की पूजा की विधि अलग-अलग है। यही विविधता कभी-कभी समाज में भ्रम और एकता की कमी का कारण बनती है।

चंद्रपाल वर्मा ने कहा कि हम यदि एक-दूसरे के देवी-देवताओं में त्रुटि खोजने लगेंगे तो समाज में आपसी विश्वास टूटेगा। उन्होंने अपील की कि किसी भी धर्म पर टिप्पणी करने से पहले सोच-समझकर शब्दों का चयन करें, क्योंकि शब्द ही विवाद का कारण बनते हैं। उन्होंने युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे धार्मिक सहिष्णुता को बढ़ावा दें और समाज को जोड़ने का कार्य करें।

भारत विकास परिषद मनाएगी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

0
International Yoga Day
International Yoga Day

– तीन शाखाएं करेंगी संयुक्त आयोजन, समय पर पहुंचने की अपील

फर्रुखाबाद: भारत विकास परिषद (Bharat Vikas Parishad) की विभिन्न शाखाएं संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन करेंगी। परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी कन्हैयालाल जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि परिषद की तीन शाखाएं—जो जनपद में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं—योग दिवस के मौके पर एकजुट होकर आयोजन करेंगी।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन स्वस्थ जीवनशैली और भारतीय परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कन्हैयालाल जैन ने संबंधित शाखाओं के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की है, ताकि कार्यक्रम सफल और अनुशासित ढंग से संपन्न हो सके।