35 C
Lucknow
Thursday, March 26, 2026
Home Blog Page 3104

लखनऊ के बेटे ने अंतरिक्ष में भरी उड़ान, CMS में ‘व्योमोत्सव’ के साथ मनाया गया गौरव का क्षण

0
Shubhanshu Shukla
Shubhanshu Shukla

– AXIOM-4 मिशन के तहत ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक उड़ान, CMS में छात्रों में उमंग

लखनऊ: आज दोपहर लखनऊ (Lucknow) के लिए एक ऐतिहासिक क्षण लेकर आया, जब भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Captain Shubhanshu Shukla) ने AXIOM-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ओर उड़ान भरी। जैसे ही स्पेसएक्स का फाल्कन-9 रॉकेट भारतीय समयानुसार 12:01 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा से रवाना हुआ, सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड स्थित वर्ल्ड यूनिटी कन्वेंशन सेंटर तालियों और उत्साह से गूंज उठा।

CMS के पूर्व छात्र शुभांशु की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को चिरस्मरणीय बनाने के लिए विद्यालय में ‘Vyomotsav’ का आयोजन किया गया। स्कूल एक मिनी स्पेस सेंटर में बदल गया, जहां लाइव लॉन्च टेलीकास्ट, अंतरिक्ष स्टेशन की ‘कपोला विंडो’ की प्रतिकृति, “Defy Gravity” फोटो बूथ, टेलीस्कोप से आकाश दर्शन और मिशन कंट्रोल सिम्युलेशन जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

शुभांशु शुक्ला का जन्म 1985 में लखनऊ में हुआ था। उन्होंने CMS अलीगंज से 12वीं तक की पढ़ाई की और बाद में NDA से स्नातक होकर वर्ष 2006 में भारतीय वायुसेना में फाइटर पायलट के रूप में नियुक्त हुए। उनके पास 2000 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव है। उन्हें वर्ष 2019 में गगनयान मिशन के लिए चुना गया और अब AXIOM-4 के लिए बतौर पायलट चयनित किया गया।

AXIOM-4 मिशन में वे NASA की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पेगी व्हिटसन (कमांडर) और हंगरी व पोलैंड के अंतरिक्ष यात्रियों के साथ मिलकर मानव शरीर, पोषण और शून्य गुरुत्वाकर्षण में बीज अंकुरण जैसे विषयों पर शोध करेंगे। CMS की संस्थापिका निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने कहा, “शुभांशु की यह यात्रा पूरे भारत के बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।” प्रबंधक प्रो. गीता गांधी किंगडन ने कहा, “यह सिद्ध करता है कि हमारी शिक्षा प्रणाली ‘विश्व एकता व शांति’ की दिशा में आगे बढ़ रही है।” प्रक्षेपण से पूर्व शुभांशु ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा था, “सितारे भी हासिल किए जा सकते हैं।” कार्यक्रम के अंत में “जय जगत” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा सभागार गूंज उठा।

लखनऊ में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल: लाइटहाउस फाउंडेशन साझेदारी को विस्तार

0
Lucknow
Lucknow

– भिक्षावृत्ति में संलिप्त परिवारों के लिए विशेष कौशल प्रशिक्षण योजनाएं शुरू, मंडलायुक्त ने दिए निर्देश

लखनऊ: युवाओं के सशक्तिकरण और रोजगार (employment) सृजन की दिशा में लखनऊ मंडल प्रशासन (Lucknow Divisional Administration) ने एक नई मिसाल कायम की है। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की अध्यक्षता में आज हुई उच्चस्तरीय बैठक में लाइटहाउस कम्युनिटीज़ फाउंडेशन (Lighthouse Foundation) के सहयोग से चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इस दौरान निर्माणाधीन स्किलिंग सेंटर्स को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने और नए सेंटर खोलने के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

डॉ. जैकब ने कहा कि यह पहल युवाओं को सिर्फ रोजगार नहीं दे रही, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, दिशा और नेतृत्व क्षमता का भी विकास कर रही है। उन्होंने नगर निगम व स्मार्ट सिटी मिशन को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन लाइटहाउस सेंटर्स का कार्य इसी माह पूर्ण करें ताकि अधिक से अधिक युवाओं को इसका लाभ मिल सके।

गौरतलब है कि सितंबर 2023 में लाइटहाउस कम्युनिटीज़ फाउंडेशन के साथ एक एमओयू साइन कर लखनऊ में स्किलिंग सेंटर की स्थापना की गई थी। फरवरी 2024 से संचालित यह सेंटर अब तक 750 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित कर चुका है, जिनमें से 380 को प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार मिल चुका है।

फैजुल्लागंज में भिक्षावृत्ति में संलिप्त परिवारों के पुनर्वास के लिए भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। भिक्षावृत्ति ग्राम में नियमित कैंप लगाकर लोगों को आय, जन्म प्रमाण पत्र, आधार आदि दस्तावेज दिलवाए जा रहे हैं। साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। चार लाभार्थियों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से भी लाभान्वित किया गया है।

मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि इन परिवारों को फिटर, टर्नर, प्लंबर, बैंडबाजा और ब्यूटीशियन जैसे शॉर्ट टर्म कोर्स के माध्यम से कौशल विकास मिशन से जोड़ा जाए। पशुपालन विभाग को भी पॉल्ट्री फॉर्मिंग की ट्रेनिंग देने का निर्देश दिया गया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन, अपर नगर आयुक्त, समाज कल्याण अधिकारी, डूडा अधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बाढ़ प्रबंधन को लेकर लेफ्टिनेंट जनरल योगेन्द्र डिमरी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न

0
Yogendra Dimri
Yogendra Dimri

फर्रुखाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार (Collectorate Auditorium) फतेहगढ़ (Fatehgarh) में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेन्द्र डिमरी (Lieutenant General Yogendra Dimri) (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में बाढ़ प्रबंधन एवं राहत कार्यों की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सभी संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

उपाध्यक्ष ने बैठक में बाढ़ से निपटने के लिए जिले की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि न केवल जिले में, बल्कि समीपवर्ती जनपदों में हो रही वर्षा की भी मैपिंग कराई जाए ताकि संभावित बाढ़ की समय से जानकारी मिल सके।उन्होंने निर्देशित किया कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों को तैराकी सिखाई जाए ताकि आपात स्थिति में जान-माल की रक्षा हो सके। साथ ही, जिन स्थानों पर खतरा अधिक है, वहां चेतावनी बोर्ड (साइनबोर्ड) लगाए जाएं।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बोट एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित की जाए ताकि जरूरत पड़ने पर त्वरित राहत पहुंचाई जा सके।विद्यालयों में बच्चों को बाढ़ से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करने का निर्देश भी दिया गया। संचार व्यवस्था को दुरुस्त रखने, सभी सड़कों को मरम्मत कराकर आवागमन योग्य बनाने, और आवश्यकतानुसार रास्तों का डायवर्जन करने की योजना पर भी बल दिया गया।

बाढ़ के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने हेतु शरणालय (रिलीफ कैंप) स्थापित किए जाएं, जिनमें जनरेटर, पेयजल, दवा और खाद्यान्न की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो। साथ ही, समय से खाद्यान्न वितरण एवं राहत सामग्री का सुव्यवस्थित प्रबंध किया जाए।समीक्षा बैठक के बाद लेफ्टिनेंट जनरल योगेन्द्र डिमरी ने अमृतपुर क्षेत्र में संभावित बाढ़ग्रस्त इलाकों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और तैयारियों का जायजा लिया।यह बैठक जिले में बाढ़ से निपटने की रणनीति को सुदृढ़ बनाने और प्रशासनिक मशीनरी को पूर्ण रूप से तैयार रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा 27 जून को, तैयारियां पूर्ण

0
Jagannath
Jagannath

मोहल्ला मोहितशिम खां स्थित मंदिर से भव्य शोभायात्रा होगी रवाना, 28 जून को लगेगा भंडारा

पीलीभीत: ओडिशा के पुरी में होने वाली प्रसिद्ध रथयात्रा (Rath Yatra) की परंपरा का अनुसरण करते हुए पीलीभीत (pilibhit) शहर में भी 365 वर्षों से निकाली जा रही श्री जगन्नाथ स्वामी जी (Shri Jagannatha Swami Ji) की ऐतिहासिक एवं भव्य रथयात्रा इस वर्ष 27 जून, शुक्रवार को आयोजित होगी। नगर मजिस्ट्रेट द्वारा रथयात्रा के आयोजन की अनुमति दे दी गई है और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के भी मुकम्मल इंतजाम किए जा रहे हैं।

मंदिर से रथ यात्रा का शुभारंभ, पूरे शहर में भ्रमण

मोहल्ला मोहितशिम खां स्थित मंदिर महाप्रभु श्री जगन्नाथ धाम से भगवान श्री जगन्नाथ जी, उनकी बहन सुभद्रा जी और भाई बलराम जी की भव्य प्रतिमाएं सुसज्जित रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण को निकलेंगी। मंदिर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। मंदिर के प्रबंधक एवं प्रधान सेवक पं. हरिश चंद्र शंखधार ने बताया कि रथ यात्रा दोपहर एक बजे मंदिर परिसर में पूजन एवं आरती के साथ शुरू होगी। इसके पश्चात मुख्य अतिथि रथ को हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए रवाना करेंगे।

काली का अखाड़ा, झांकियां व भूत-प्रेत की टोली होंगी आकर्षण

आचार्य विष्णु शंखधार ने बताया कि रथयात्रा में विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक मंडलियां आकर्षक प्रस्तुतियां देंगी। इस बार भी काली का अखाड़ा विशेष आकर्षण रहेगा। भूत-प्रेतों की पारंपरिक टोलियां भी अपने अभिनय व करतबों से श्रद्धालुओं को रोमांचित करेंगी। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी।

28 जून को भव्य भंडारा, जनसहभागिता की अपील

रथयात्रा के अगले दिन 28 जून, शनिवार को श्री अग्रवाल सभा भवन प्रांगण संख्या-1 में जगन्नाथ रसोई (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा, जो पूर्वाह्न 12 बजे से आरंभ होगा। आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि वे रथयात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें तथा भंडारे में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाएं।

प्रशासन ने कसी कमर, चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा

जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक व कोतवाली पुलिस की ओर से रथयात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा रूट प्लान तैयार कर लिया गया है और रथयात्रा के शांतिपूर्वक संचालन हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

मीडिया कर्मियों को आमंत्रण

प्रधान सेवक पं. हरिश चंद्र शंखधार ने समस्त मीडिया प्रतिनिधियों एवं फोटो जर्नलिस्टों से अनुरोध किया है कि वे 27 जून को रथयात्रा तथा 28 जून को आयोजित भंडारे में अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर आयोजन की शोभा बढ़ाएं।

स्थान: मंदिर महाप्रभु श्री जगन्नाथ धाम, मोहल्ला मोहितशिम खां, पीलीभीत
तिथि व समय:

रथयात्रा: 27 जून, शुक्रवार, दोपहर 1 बजे से

जगन्नाथ रसोई (भंडारा): 28 जून, शनिवार, पूर्वाह्न 12 बजे से

विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक पूर्ण, मंत्री जयवीर सिंह ने दिए कड़े निर्देश

0
development works
development works

फर्रुखाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार (Collectorate Auditorium) में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री व जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह (Minister in charge Jaiveer Singh) की अध्यक्षता में विकास कार्यों (development works) एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत में मंत्री ने जनकल्याण के प्रतीक स्वरूप 04 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल और 09 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित कर सम्मानित किया।

इसके अतिरिक्त उद्यान एवं खाद्य विभाग के 03, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के 02, तथा वृद्धावस्था पेंशन के 02 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 117 स्वयं सहायता समूहों को कुल 1 करोड़ 75 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि के चेक भी वितरित किए गए।बैठक के दौरान पिछली समीक्षा बैठक के निर्देशों की प्रगति का जायजा लिया गया।

जिला विकास अधिकारी ने बताया कि तीसराम की मड़ैया की सड़क का कार्य पूर्ण हो चुका है, वहीं अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग ने अवगत कराया कि 234 लाख का प्रस्ताव कार्य योजना में सम्मिलित हो चुका है और स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।मंत्री श्री जयवीर सिंह ने निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेकर क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए। जल निगम ग्रामीण इकाई को आदेशित किया गया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत सड़क व गलियों के पुनर्निर्माण की सूची जनप्रतिनिधियों को शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताते हुए मंत्री जी ने निर्देशित किया कि हटाए गए कर्मचारियों की समीक्षा स्वयं जिलाधिकारी करें और रिवैम्प योजना की जांच के लिए प्रशासनिक व तकनीकी अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की जाए।

बताया गया कि मोहम्मदाबाद-संकिसा मार्ग पर पोल शिफ्टिंग हेतु 11.28 करोड़ का भुगतान विद्युत विभाग को किया जा चुका है, जिस पर मंत्री जी ने दो माह में कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया। जल जीवन मिशन में जिले की रैंकिंग गिरने पर मंत्री जी ने नाराजगी जताई, वहीं सांसद द्वारा घर के बाहर जल कनेक्शन दिए जाने की शिकायत पर बिना फीडिंग वाले कनेक्शनों की जांच के आदेश भी दिए गए। बैठक में बताया गया कि 452.90 हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर गौशालाओं से जोड़ा गया है।

महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना के लिए शासन से स्वीकृति प्राप्त होने की भी जानकारी दी गई। मंत्री जी ने निर्देश दिए कि सभी सफाईकर्मी पहचान पत्र पहनकर ही कार्य करें और उनकी उपस्थिति लाइव लोकेशन से दर्ज की जाए। जिला कृषि अधिकारी को उर्वरक का बफर स्टॉक बनाए रखने का निर्देश भी दिया गया।बैठक में मंत्री श्री जयवीर सिंह ने दो टूक कहा कि “हमें हर हाल में जनपद को नंबर एक बनाना है। शासन स्तर पर लंबित योजनाओं को शीघ्र स्वीकृत कराया जाएगा और प्रत्येक योजना में पारदर्शिता और गुणवत्ता को प्राथमिकता दी जाएगी।

भ्रष्टाचार से मुक्त व्यवस्था हम सबकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर सांसद, विधायकगण अमृतपुर, भोजपुर, कायमगंज और सदर, जिला अध्यक्ष भाजपा, जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक,मुख्य विकास अधिकारी सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मार्गों पर परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, दो वाहन सीज, सात के खिलाफ चालान, ₹1.08 लाख जुर्माना वसूला

0
checking campaign
checking campaign

पीलीभीत: बुधवार की सुबह जनपद पीलीभीत (pilibhit) में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान (checking campaign) चलाया गया। यह अभियान जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर संचालित हुआ, जिसमें माल वाहनों की जांच के दौरान भारी अनियमितताएं पाई गईं। चेकिंग अभियान के दौरान तीन ऐसे माल वाहन पकड़े गए जो अपनी निर्धारित क्षमता से अधिक माल का परिवहन कर रहे थे। इनमें से दो वाहनों को तत्काल सीज कर दिया गया, जबकि एक वाहन पर चालान की कार्रवाई की गई।

इसी क्रम में तीन अन्य माल वाहन बिना टैक्स जमा किए हुए संचालन करते पाए गए। इनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त तीन माल वाहन ऐसे भी पाए गए जिन पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) नहीं लगी थी। इन पर भी चालान कर कार्रवाई की गई। इस अभियान में कुल मिलाकर दो वाहनों के विरुद्ध सीजर की कार्रवाई और सात वाहनों के खिलाफ चालान करते हुए ₹1,08,000 का प्रशमन शुल्क वसूला गया।

एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित भार सीमा का उल्लंघन न करें और सभी वाहन हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ ही संचालित किए जाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे।