35 C
Lucknow
Thursday, March 26, 2026
Home Blog Page 3101

त्यौहारों को लेकर प्रशासन सतर्क, अधिकारी उतरे पैदल गश्त पर

0
festivals
festivals

फर्रुखाबाद: आगामी त्यौहारों (festivals) के मद्देनजर कानून व्यवस्था (Law and order) और जन सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मोहम्मदाबाद क्षेत्र में पैदल गश्त की।

उपजिलाधिकारी सदर रजनीकांत और क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद राजेश द्विवेदी ने गुरुवार को कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर खुद पैदल गश्त कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ला भी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों व आमजन से संवाद कर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने और किसी भी असामाजिक तत्व की सूचना तत्काल पुलिस को देने की सलाह दी।प्रशासन की इस सक्रियता से आम लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास की भावना दिखी और व्यापारियों ने भी त्योहारी सीजन को लेकर प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।

गाजियाबाद बना विकास और सुव्यवस्था का मॉडल : मुख्यमंत्री योगी

0
CM Yogi
CM Yogi

कैलाश मानसरोवर यात्रा के जत्थे को किया रवाना, पत्रकारों से संवाद भी किया

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को गाजियाबाद (Ghaziabad) दौरे पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कभी गैंगवार और अपराध के लिए बदनाम रहा गाजियाबाद अब विकास और सुव्यवस्था का मॉडल बन चुका है। उन्होंने कहा कि आज गाजियाबाद रैपिड रेल, 12 लेन हाईवे, मेट्रो और एयरपोर्ट जैसी विश्वस्तरीय सुविधाओं से जुड़ चुका है।

सीएम ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर रवाना हो रहे श्रद्धालुओं के जत्थे को किट प्रदान की और सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यात्रियों को सरकार की ओर से ₹1 लाख की सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मानसरोवर भवन, उत्तराखंड भवन और पूर्वांचल भवन का जनसाधारण लाभ के लिए अधिकतम उपयोग हो।

मुख्यमंत्री ने सीईएल (सेंटर इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड) की स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ ग्रीनफील्ड डेटा सेंटर की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि घाटे में जा रही यह कंपनी अब मिनी रत्न की श्रेणी में शामिल हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने दिया विशेष जोर, खोड़ा, लोनी व मुरादनगर को नगर निगम में शामिल करने पर मंथन, बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर कॉरिडोर और स्टेडियम निर्माण की योजना, हिंडन नदी का पुनरुद्धार और व्यापक पौधरोपण, ग्रीन सिटी मॉडल, मियावाकी फॉरेस्ट और कूड़ा निस्तारण की आधुनिक व्यवस्था होगी।

पत्रकार वार्ता में योगी सरकार के मंत्री सुनील शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, नरेंद्र कश्यप, महापौर सुनीता दयाल समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार की विकास यात्रा अब “ग्रेटर गाजियाबाद” की ओर एक नई दिशा में अग्रसर है।

प्रतापगढ़ में 9 फरार अपराधियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित

0
Pratapgarh
Pratapgarh

गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित, पुलिस की टीमें दबिश में जुटीं

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ पुलिस (Pratapgarh Police) ने अपराधियों (criminals) के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए गंभीर आपराधिक मामलों में फरार चल रहे 9 वांछित अभियुक्तों पर घोषित इनाम की राशि बढ़ाकर ₹50,000 कर दी है। ये सभी आरोपी हत्या के प्रयास, दुष्कर्म, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, लूट और मारपीट जैसे संगीन अपराधों में लिप्त हैं।

पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र अजय कुमार मिश्र के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। बताया गया कि इन अपराधियों के खिलाफ 5 से 14 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में इनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

घोषित इनामी अपराधियों के नाम इस प्रकार हैं:

1. रुकसार पुत्र मोईनुद्दीन – निवासी पूरेदेवजानी, थाना कंधई
2. शहबाज उर्फ लम्बू पुत्र मोईनुद्दीन – निवासी पूरेदेवजानी, थाना कंधई
3. शहरेयार पुत्र इबरार – निवासी बहरापुर, थाना मान्धाता
4. महफूज पुत्र मोईद अली – निवासी पूरेदेवजानी, थाना कंधई
5. गुफरान उर्फ छंगू पुत्र आबाद अली – निवासी खमपुर, थाना दिलीपपुर
6. शहंशाह पुत्र सोहराब – निवासी तिवारीपुर खुर्द, थाना कोहडौर
7. शाहरुख पुत्र मुख्तार – निवासी गडवारीपुर, थाना अंतू,

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि “हम अपराध और अराजकता के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहे हैं। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

 

सपा मुखिया से फर्रुखाबाद के नेताओं ने की औपचारिक भेंट

0
SP
SP

राजनीतिक हालात और संगठन की मजबूती को लेकर हुआ मंथन

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से गुरुवार को फर्रुखाबाद (Farrukhabad) जनपद के वरिष्ठ समाजवादी नेताओं ने लखनऊ (Lucknow) में औपचारिक शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिले की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की वर्तमान स्थिति और आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

यह भेंटवार्ता अखिलेश यादव के हालिया फर्रुखाबाद प्रवास के ठीक एक दिन बाद हुई, जिसमें उन्होंने पूर्व सांसद स्व. छोटे सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी थी। गुरुवार को हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री राम सेवक यादव, जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव, जिला सचिव राधेश्याम नंदवंशी, एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता वीरेंद्र यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

भेंट के दौरान अखिलेश यादव ने फर्रुखाबाद जनपद की राजनीतिक हकीकत, जमीनी कार्यकर्ताओं की भागीदारी और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि “समाजवादी सरकार बनने पर हर सच्चे कार्यकर्ता को सम्मान और जिम्मेदारी दोनों दी जाएगी।” उन्होंने श्री राम सेवक यादव से उनके स्वास्थ्य व सक्रियता की जानकारी लेते हुए उन्हें प्रेरणा स्रोत बताते हुए युवाओं को मार्गदर्शन देने का आग्रह किया।

जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव को निर्देश दिया गया कि वे जनपद की राजनीतिक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं के योगदान की नियमित रिपोर्ट पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भेजते रहें ताकि संगठन की नब्ज की सटीक जानकारी प्राप्त हो सके। भविष्य की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, तथा भाजपा सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने पर सहमति बनी। यह शिष्टाचार भेंट एक तरफ जहां संगठनात्मक समन्वय का संकेत है, वहीं आगामी चुनावों से पूर्व सपा की तैयारियों का भी संकेत देती है। समाजवादी पार्टी नेतृत्व की सक्रियता और संवाद से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

सीएम योगी ने किया ‘पहल’ पोर्टल का शुभारंभ, जीडीए की डिजिटल पहल से 150 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त

0
CM Yogi
CM Yogi

इंदिरापुरम में आयोजित कार्यक्रम में जीडीए की नई प्रणाली की सीएम ने की सराहना

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की डिजिटल पहल ‘पहल’ (PAHAL) पोर्टल का इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर भवन में विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने पोर्टल की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता की सराहना करते हुए कहा कि यह ई-गवर्नेंस की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है, जो आवंटियों को सुविधा, सरलता और समयबद्ध सेवाएं प्रदान करने में सक्षम है।

‘पहल’ यानी Public Access for Housing and Property Allotment Login एक सिंगल विंडो डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे जीडीए ने हाल ही में शुरू किया है। इसके माध्यम से अब आवंटी घर बैठे संपत्ति से जुड़ी अधिकांश सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि पोर्टल के माध्यम से अब तक 161.22 करोड़ रुपये की राशि देशभर से विभिन्न बैंकों के जरिए प्राप्त हो चुकी है। साथ ही 97 नाम-संशोधन के प्रकरणों में से 83 को मंजूरी दी जा चुकी है।

एक क्लिक में उपलब्ध होंगी ये सुविधाएं:

1-आवंटन पत्र और अदेयता प्रमाण पत्र स्वयं डाउनलोड करने की सुविधा।
2-क्यूआर कोड से ऑनलाइन सत्यापन।
3-करेक्शन प्रिविलेज़: अब आवंटी स्वयं कर सकेंगे अपने रिकॉर्ड में सुधार।
4-किस्तों के लिए स्मार्ट डिजिटल चालान और ऑनलाइन भुगतान की सुविधा।
5-रजिस्ट्री के लिए स्लॉट बुकिंग, लोन के लिए बंधक अनुमति, नामांतरण अब ऑनलाइन।
6-डिफॉल्ट पर रिमाइंडर और समय पर किस्त की जानकारी मोबाइल पर अलर्ट के माध्यम से।
7-लेखा अनुभाग में रियल टाइम रिकॉर्ड अपडेट, बिना मानवीय हस्तक्षेप।
8-पहली बार बैंकिंग प्रणाली के अनुरूप किस्तों के पुनर्निर्धारण की सुविधा।

पूर्व में जीडीए की संपत्ति प्रबंधन व्यवस्था पूरी तरह मैनुअल थी, जिसमें आवंटियों को आवंटन पत्र, बंधक अनुमति या किस्त भुगतान जैसे कार्यों के लिए महीनों प्राधिकरण के चक्कर काटने पड़ते थे। आवेदन की प्रक्रिया लंबी, त्रुटिपूर्ण और समय लेने वाली थी। ‘पहल’ पोर्टल ने इन सभी समस्याओं का डिजिटल समाधान प्रस्तुत किया है, जिससे अब सभी कार्य पारदर्शी, सरल और समयबद्ध होंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री श्री सुनील शर्मा, श्री नरेंद्र कुमार कश्यप, जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण, सांसद अतुल गर्ग, महापौर सुनीता दयाल, विधायक संजीव शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि ‘पहल’ पोर्टल के माध्यम से अब तक 1 लाख 40 हजार से अधिक आवंटियों को लाभ मिल चुका है। इस डिजिटल व्यवस्था से जीडीए को 150 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हो चुका है, जो इसके प्रभावी क्रियान्वयन का प्रमाण है।

राशन कार्ड सत्यापन में कोटेदारों की मिलीभगत उजागर, अपात्रों के नाम पर वर्षों से चल रहा था राशन घोटाला

0
ration
ration

– दो कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी, मृतकों के नाम पर भी हो रहा था वितरण

फर्रुखाबाद, राजेपुर: ग्राम पंचायत कुमरावर में राशन कार्डों (ration card) के सत्यापन के दौरान एक बड़ा घोटाला सामने आया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम विकास अधिकारी (Village Development Officer) मानवेंद्र प्रताप सिंह ने ग्राम सचिवालय में बैठक कर ग्रामीणों और राशन कार्ड धारकों से सत्यापन कराया। इस दौरान दो कोटेदारों — नगला खुशी के उमेंद्र सिंह और कुमरारोड के शिव प्रताप — की राशन दुकानों पर अपात्र लाभार्थियों के नाम पर फर्जी तरीके से कार्ड चलाए जाने की बात सामने आई।

ग्राम विकास अधिकारी के अनुसार, नगला खुशी की दुकान पर जमादार सुरेश, वृंदावन, ओमकार, गोवर्धन और मोहन सहित कई लोगों के कार्ड अपात्र पाए गए। वहीं, कोटेदार शिव प्रताप की दुकान पर राजकुमार, कौशल प्रताप, सर्वेश, अजय पाल, रामप्रकाश, मनोज, राम मोहन और अशोक सिंह के नाम पर जारी कार्ड फर्जी निकले। इन सभी का नाम पात्रता सूची में नहीं था, इसके बावजूद ये वर्षों से राशन ले रहे थे।

सत्यापन के दौरान यह भी सामने आया कि छह मृतकों के नाम पर भी राशन का वितरण हो रहा था। इन फर्जी कार्डों के जरिए सरकारी अनाज का गबन किया जा रहा था। कोटेदारों द्वारा योजनाबद्ध ढंग से अपात्र लोगों को लाभ पहुंचाने और सरकारी राशन हड़पने की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। सत्यापन के बाद पूरी रिपोर्ट खाद्य विभाग को सौंप दी गई है और दोषी कोटेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। ग्राम प्रधान हिमानी ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि ग्रामीणों को उनका वाजिब हक दिलाना ही उनकी प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

खाद्य विभाग अब दोनों कोटेदारों — उमेंद्र सिंह और शिव प्रताप — के खिलाफ कठोर कार्रवाई की तैयारी में है। यदि जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होती है तो इनके लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं और एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जा सकता है। घोटाले से आक्रोशित ग्रामीणों ने मांग की है कि मृतकों और फर्जी कार्ड धारकों के नाम पर जितने वर्षों से राशन उठाया गया है, उसकी भरपाई कोटेदारों से कराई जाए और उन्हें सार्वजनिक रूप से ब्लैकलिस्ट किया जाए।