26 C
Lucknow
Thursday, March 26, 2026
Home Blog Page 3098

हॉबीज हैरिटेज इंडिया सोसायटी के पदाधिकारी हुए सम्मानित

0

महाकुंभ डाक प्रदर्शनी में सहभागिता पर डॉ. आस्था अग्रवाल ने किया सम्मानित

पीलीभीत: प्रयागराज महाकुंभ (Prayagraj Mahakumbh) में आयोजित भव्य डाक प्रदर्शनी में जिले का नाम रोशन करने वाले हॉबीज हैरिटेज इंडिया सोसायटी (Hobbies Heritage India Society) के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा और संयुक्त सचिव विक्रम सेन सक्सेना को नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम नगर पालिका कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां दोनों पदाधिकारियों को भारतीय डाक विभाग की ओर से भेजे गए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

समिति के अध्यक्ष व राम इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य रमाकांत शर्मा ने बताया कि सोसायटी के सदस्य विगत वर्षों से डाक टिकट संग्रहण व फिलेटली प्रदर्शनी में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान आयोजित डाक प्रदर्शनी में उनकी और विक्रम सेन सक्सेना की ओर से महाकुंभ थीम पर आधारित डाक टिकटों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया, जिसे काफी सराहना मिली। इस उपलब्धि को देखते हुए भारतीय डाक विभाग के प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल ने प्रशस्ति पत्र भेजकर उनका उत्साहवर्धन किया है।

समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने दोनों पदाधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया और डाक विभाग द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र भेंट किए। डॉ. आस्था ने कहा कि समाज में फिलेटली जैसे रचनात्मक और ज्ञानवर्धक शौकों को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। हॉबीज हैरिटेज इंडिया सोसायटी का यह योगदान न केवल जिले के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने वाला कार्य है।

इस अवसर पर सभासद साकेत सक्सेना, अमित शर्मा, राकेश कुमार, राजेश गंगवार, हर्षल सिंह, डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री समेत सोसायटी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान सभी ने सोसायटी के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

नगर में गूंजे जय जगन्नाथ के स्वर, रथ यात्रा बनी भक्ति महोत्सव

0

आस्था की परंपरा: भगवान जगन्नाथ की नगर में धूमधाम से निकली भव्य रथ यात्रा

365 वर्षों की परंपरा को श्रद्धालुओं ने किया नमन, भक्ति में डूबा पीलीभीत

 

पीलीभीत: उड़ीसा के पुरी की तर्ज पर शहर में 365 वर्ष प्राचीन ऐतिहासिक भगवान श्री जगन्नाथ (Jai Jagannath) स्वामी की भव्य-दिव्य विशाल रथ यात्रा परंपरागत ढंग से निकाली गई। रथ यात्रा (Rath Yatra) का शुभारंभ निर्मल अखाड़े के महामंडलेश्वर एवं अक्रिय धाम के पीठाधीश्वर/बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने पूजा अर्चना के बाद आरती उतार कर किया।

भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की। भजनों की मधुर धुन पर लोग झूमते नाचते थिरकते नजर आए। रथ यात्रा में भूत प्रेतों की टोली भगवान भोले शंकर के भजनों पर नृत्य दिखाकर आकर्षण का केंद्र बनी रही। मोहल्ला मोहितशिम खां (चरक का कुआं) स्थित मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया।

भगवान श्री जगन्नाथ जी, बहन सुभद्रा जी और भाई बलराम जी की प्रतिमाएं सजे-धजे रथ पर विराजमान करने के बाद मंदिर महाप्रभु श्री जगन्नाथ धाम के प्रबंधक आचार्य व प्रधान सेवक पं. हरीश चंद्र शंखधार, आचार्य विष्णु शंखधार, आचार्य विजय शंखधार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महामंडलेश्वर से पूजन कार्य कराया। उसके उपरांत महामंडलेश्वर में भगवान जगन्नाथ जी महाराज की आरती उतारी।

आचार्य व प्रधान सेवक पं. हरीश चंद्र शंखधार ने महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद व उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल को भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व बड़े भाई बलभद्र की तस्वीर भेंट की और पटका पहनाकर सम्मानित किया। रथ यात्रा के दौरान शहर में भगवान जगन्नाथ की जगह-जगह पूजा अर्चना का कार्य आचार्य विष्णु शंखधार ने संपन्न कराया।

रथ यात्रा को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गली मोहल्ले व चौराहों पर नजर आए। रथ यात्रा के साथ लोक कलाकार राधा कृष्ण की वेशभूषा में रासलीला करते चल रहे थे। ब्रज की होली की झांकी ने लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। यात्रा में राधा कृष्ण, दुर्गा व भगवान जगन्नाथ सहित तमाम देव स्वरूपों की भव्य झांकियां शामिल रहीं। अघोरियों का अखाड़ा देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।

जैसे ही यात्रा प्रारंभ हुई, पूरे नगर में उल्लास का माहौल बन गया। यात्रा में शामिल झांकियों ने पूरे नगर में भक्तिभाव का ऐसा वातावरण बना दिया, जिससे श्रद्धालु भी झूमते रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। नगर पंचायत नौगवां पकड़िया की चेयरमैन संदीप कौर संधू ओर से रथ यात्रा में पानी के टैंकर की व्यवस्था की गई। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल व प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था रही।

व्यवस्था में नगर पालिका की सभासद पुष्पा उपाध्याय, हिंदू महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा, लक्ष्मीकांत शर्मा, ब्राह्मण कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेश मिश्रा, ब्राह्मण कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष आचार्य सूर्य प्रकाश शर्मा, निर्मल कांत शुक्ल, राजीव त्रिवेदी विनोद कुमार शर्मा अभी संचित मिश्रा अमित मिश्रा शुभम मिश्रा सुमित वेद प्रकाश उपाध्याय आदि का सहयोग रहा।

डोरी लाल फाटक पर रथ यात्रा का स्वागत एवं कढ़ी चावल का भंडारा हरिओम बाजपेई, विनोद तिवारी, मुकेश राजानी, चिरंजीव गौर, पवन सक्सेना, वरुण श्रीवास्तव आदि ने किया।

इन मार्गों से होकर गुजरी रथयात्रा

रथ यात्रा मोहल्ला मोहितशिम खां से प्रारंभ होकर कम्मूमल कमलेश्वर नाथ मंदिर से शरीफ खां चौराहा, झंडेवाला चौराहा, भजनलाल के मंदिर से सकटूमल की पाकड़, चरक का कुआं, इमली चौराहा, साहूकारा होते हुए जमुनी चौराहा पहुंची। रंगीलाल चौराहा, रिक्शा स्टैंड से स्टेशन रोड पर थाना सुनगढ़ी से रामा कालेज रोड से काला मंदिर, लेखराज चौराहा, बजरिया से होते हुए खूबचंद मंदिर, रघुवर दयाल की कोठी से पुरानागंज होकर लोहा मंडी से जेपी रोड चौक बाजार पहुंची।

इसके बाद गौरीशंकर मंदिर से वापस चौक बाजार से शिवकुमार शर्मा के मकान के पास से इमली के चौराहा होकर पांच पीरों का कुआं से फिर कम्मूमल कमलेश्वर नाथ मंदिर होते हुए मंदिर महाप्रभु श्री जगन्नाथ धाम पर जाकर देर रात समाप्त हुई।

आचार्य व प्रधान सेवक पं. हरीश चंद्र शंखधार ने बताया कि 28 जून शनिवार को अग्रवाल सभा भवन प्रांगण नंबर एक में जगन्नाथ रसोई (भंडारा) पूर्वाहन 12:00 बजे से आरंभ होगा, जोकि शाम तक चलेगा।

आईसीएआई ने मनाया विश्व एमएसएमई दिवस

0

लखनऊ: दि इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की लखनऊ (lucknow) शाखा द्वारा आज शुक्रवार कोएम एस एम ई दिवस पर आम जनता एवं व्यापारी बंधुओं हेतु एक सहायता केंद्र एवं चार्टर्ड एकाउंटेंट्स हेतु एक सेमिनार का आयोजन आइ सी ए आई भवन निकट मनोज पाण्डेय चौराहा गोमती नगर में किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन दि इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की एम एस एम ई एवं स्टार्ट अप कमेटी के चेयरमैन एवं आई सी ए आई के सेंट्रल काउन्सिल मेम्बर ज्ञान चंद्र मिश्र के दिशा निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम थीम “एक दिन एम एस एम ई के नाम” पर आधारित था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, लखनऊ ज़ोन के ज़ोनल प्रमुख राजेश कुमार रहे।

उन्होंने एम एस एम ई इकाइयों, बैंक एवं चार्टर्ड एकाउंटेंट्स द्वारा साथ मिलकर प्रदेश की अर्थ व्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने के रोड मैप के बारे में विस्तार से अवगत कराया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि स्मॉल इंडस्ट्रीज़ डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (सिडबी) के महाप्रबंधक राजीव कुमार ने सिडबी द्वारा औद्योगिक इकाईयों को दी जाने वाली ऋण सुविधाओं के विषय में अवगत कराया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, लखनऊ ज़ोन के उप ज़ोनल प्रमुख प्रदीप कुमार अवस्थी ने एम एस एम ई इकाइयों हेतु यूनियन बैंक में उपलब्ध योजनाओं के विषय में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में पी एच डी चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि श्री अनूप कुमार अग्रवाल, माई मेन्टर के संस्थापक रहे।

कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र, सिडबी एवं यूनियन बैंक के सहयोग से आम जनता एवं व्यवसाइयों हेतु हेल्प डेस्क की भी स्थापना की गई थी जिसमे लोगों ने व्यापार के लिए उपलब्ध ऋण एवं सरकारी एवं बैंक की योजनाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की एवं इससे संबंधित समस्याओं का समाधान के विषय में भी राय ली।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत चार्टर्ड एकाउंटेंट्स हेतु आयोजित सेमिनार में लखनऊ एवं आसपास के जनपदों के लगभग 300 चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के वक्ता सीए कमलेश अग्रवाल ने एम एस एम ई इकाइयों में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की भूमिका एवं उपलब्ध कानूनी उपायों के विषय में बताया।

युवा वक्ता सीए उमा अरोड़ा ने एस एम ई इकाइयों के शेयर बाजार में लिस्टिंग की प्रक्रिया एवं इस प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं एवं उनके समाधान के विषय में श्रोताओं को अवगत कराया। अन्य वक्ता सीए आकाश अग्रवाल ने आयकर अधिनियम की एम एस एम ई से संबंधित धारा 43 बी एच के निहितार्थ एवं उसके तहत आने वाली समस्याओं एवं उनके समाधान के विषय में बताया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष सी0ए0 अनुराग पाण्डेय के नेत्रत्व में किया गया।

कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ सी0ए0 अशोक सेठ ने एवं द्वितीय सत्र की अध्यक्षता सी0ए0 अतुल कुमार ने की। संचालन संस्था की एक्सीक्यूटिव कमिटी सदस्य सी0ए0 प्रियंका गर्ग, सी0ए0 प्रियांशी गोयल एवं सी0ए0 निष्ठा मिश्र ने किया तथा धन्यवाद प्रस्ताव संस्था के कोषाध्यक्ष सी0ए0 आशीष गुप्ता एवं संस्था के सचिव सी0ए0 ऋषभ मिश्र ने दिया।

कार्यक्रम में दि इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की लखनऊ शाखा के अध्यक्ष सी0ए0 अनुराग पाण्डेय के साथ सचिव सी0ए0 ऋषभ मिश्र, कोषाध्यक्ष सी0ए0 आशीष गुप्ता, एक्सीक्यूटिव कमिटी सदस्य अंशुल अग्रवाल, एवं एक्सीक्यूटिव कमिटी सदस्य सी0ए0 प्रियंका गर्ग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम संचालन में उनका विशेष सहयोग रहा।

छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

0
Chhatrapati Shahuji
Chhatrapati Shahuji

-शाहू जी ने किया सामाजिक न्याय और समानता का मार्ग प्रशस्त

 

कानपुर: सामाजिक न्याय और समानता के प्रणेता राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज (Chhatrapati Shahuji Maharaj) की जयंती (birth anniversary) के अवसर पर कानपुर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा को पटेल चौक बर्रा चौराहे से कानपुर इंडस्ट्रियल कोऑपरेटिव के चेयरमैन श्री विजय कपूर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

शोभायात्रा में अन्य पिछड़ा वर्ग और दलित समुदाय से जुड़े कई संगठनों के प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। सैकड़ों कारों, बाइकों और रथ के साथ यात्रा निकाली गई, जो शांतिपूर्ण ढंग से अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए विश्वविद्यालय परिसर की ओर बढ़ी। मार्ग में जगह-जगह पर श्रद्धालुओं और नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर शाहू जी महाराज के जयघोष के साथ स्वागत किया।

विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचने पर छत्रपति शाहू जी महाराज की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर “ऋतु आए फल होए” नामक पुस्तक का विमोचन किया गया, जिसे शिवाजी विश्वविद्यालय, कोल्हापुर की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. पद्मा पाटिल ने लिखा है।

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजा राम पाल और पूर्व प्रशासनिक अधिकारी कमलेश कटियार ने अपने संबोधन में कहा कि शाहू जी महाराज ने शिक्षा, आरक्षण, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाए। वे एक ऐसे युगद्रष्टा थे जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को सम्मान दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया।

स्वच्छता को लेकर आक्रोश

इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल और प्रतिमा परिसर में फैली भीषण गंदगी और दुर्गंध को लेकर प्रबुद्ध नागरिकों में भारी आक्रोश देखा गया। समाजसेवियों और आगंतुकों ने इसे छत्रपति शाहू जी महाराज का अपमान बताया और विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। नारेबाजी के बाद सफाईकर्मियों को बुलवाकर सफाई करवाई गई। उपस्थित जनसमूह ने प्रदेश शासन और कुलाधिपति से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रदीप कटियार, डॉ. अनिल कटियार, कैलाश उमराव, जे.एन. कटियार, शैलेन्द्र पटेल, फूलचंद्र उमराव काका, शशिकांत सचान, पावेन्द्र पटेल, क्रांति कुमार कटियार, सुमन कटियार, गीता पटेल, प्रो. वी.एन. पाल, पवन कुमार वर्मा, इंजीनियर अतुल सचान, प्रभात सिंह वर्मा, सोहित कटियार, डॉ. यशवंत कटियार, क्षेदा लाल शास्त्री, जितेंद्र सचान, राजेंद्र सिंह विद्यार्थी, अरविंद उमराव, सुरेश सचान, ममता सचान, प्रीति पटेल, रश्मि सचान, मो. अकरम अंसारी, संदीप उत्तम, राम आसरे कटियार सागर, बेनी सचान, राजेंद्र वर्मा, सुनील कटियार और सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इस शोभायात्रा और आयोजन के माध्यम से छत्रपति शाहू जी महाराज के विचारों को जनमानस तक पहुंचाने का एक प्रभावशाली प्रयास किया गया।

लॉ कॉलेज में एक छात्रा से गैंगरेप की खबर से हड़कंप, तीन गिरफ्तार

0
gang rape

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में लॉ कॉलेज (law college) के अंदर एक छात्रा (student) से गैंगरेप (gang rape) की खबर से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। बीते 25 जून की रात को कॉलेज परिसर में हुई इस घटना पर पीड़िता ने थाने में शिकायत जिसके बाद FIR दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक पूर्व छात्र और दो वर्तमान छात्र शामिल हैं।

पुलिस ने इस मामले में बताया है कि, पकड़े गए तीन आरोपियों की पहचान मोनोजित मिश्रा (31 वर्ष), जो कॉलेज का पूर्व यूनिट अध्यक्ष था, जैब अहमद (19 वर्ष) और प्रमित मुखर्जी उर्फ प्रमित मुखोपाध्याय (20 वर्ष) के रूप में हुई है। तालबागान क्रॉसिंग के पास से मोनोजित और जैब को पुलिस ने गिरफ्तार किया साथ ही इनके पास से मिले मोबाइल भी जब्त कर लिए है। अदालत ने तीनों आरोपियों को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने 14 दिन की हिरासत की मांग की थी, लेकिन अदालत ने उन्हें अगले मंगलवार तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। यह कथित गैंगरेप की घटना कॉलेज की इमारत के अंदर ही हुई। पीड़िता का प्रारंभिक मेडिकल परीक्षण किया गया है और कई गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया है और अब फॉरेंसिक जांच का इंतजार है।

कांवड़ यात्रा 2025 के लिए यूपी सरकार सख्त : सफाई, जल, रोशनी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर खास फोकस

0
Kanwar Yatra
Kanwar Yatra

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार (UP government) ने आगामी श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) और सावन मेले को सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के निर्देशों पर नगर विकास विभाग (UDD) द्वारा नगरीय निकायों में सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और स्वास्थ्य सुरक्षा पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है।

नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी पहलुओं पर दिशा-निर्देश जारी किए गए। उन्होंने सभी शहरी निकायों को सुबह 5 से 8 बजे तक विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। घाटों और कांवड़ मार्गों पर अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती। कचरा व गाद को लैंडफिल स्थल पर तत्काल निस्तारित करने की व्यवस्था। मच्छर नियंत्रण और जलभराव से निपटने की तैयारी। जलभराव वाले क्षेत्रों में माइक्रो प्लान के तहत फॉगिंग व एंटी-लार्वा छिड़काव अनिवार्य।ब्लीचिंग पाउडर, मलेथियान और चूना का नियमित छिड़काव। स्वच्छ शौचालय और जल निकासी व्यवस्था।

कांवड़ मार्गों पर पुरुष व महिलाओं के लिए अस्थायी मोबाइल शौचालय स्थापित होंगे। नालियों, झाड़ियों और यात्रा मार्ग की अवांछनीय वनस्पतियों की विशेष सफाई। पेयजल और स्वास्थ्य सुरक्षा। मार्गों पर पानी की टंकियां और प्याऊ, हैंडपंप की मरम्मत। जल के नमूनों की OT टेस्टिंग व रासायनिक परीक्षण स्वास्थ्य विभाग द्वारा। दस्तक और संचारी रोग नियंत्रण अभियान भी साथ-साथ संचालित। प्रकाश व्यवस्था और प्लास्टिक पर रोक। स्ट्रीट लाइट की नियमित निगरानी व मरम्मत। कांवड़ यात्रा को “जीरो प्लास्टिक इवेंट” के रूप में आयोजित करने की योजना।डस्टबिन की व्यवस्था और जनसहभागिता से प्लास्टिक प्रतिबंध अभियान। अन्य व्यवस्थाएं और निगरानी तंत्र।

पार्किंग, सड़कों व सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने का अभियान। निराश्रित पशुओं की गौशालाओं में सुरक्षित व्यवस्था।ICCC और ITMS के माध्यम से यातायात और भीड़ प्रबंधन। हर निकाय में निगरानी सेल, राज्य स्तर पर साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट। प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने कहा कि “राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि हर श्रद्धालु को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिले। हम न सिर्फ बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित कर रहे हैं, बल्कि यात्रा को पर्यावरण अनुकूल भी बना रहे हैं।”