22 C
Lucknow
Friday, March 20, 2026
Home Blog Page 124

संसद में बयान को लेकर सियासी घमासान, राहुल गांधी का सरकार पर आरोप

0

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद राहुल गाँधी ने संसद में बोलने के दौरान माइक बंद किए जाने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने संसद में देश की ऊर्जा सुरक्षा के मुद्दे पर सवाल उठाया और आरोप लगाया कि सरकार ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा से समझौता किया है। उनके अनुसार जैसे ही उन्होंने यह मुद्दा उठाया, उनका माइक बंद कर दिया गया।
उन्होंने यह भी दावा किया कि जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम कथित रूप से एपस्टीन फाइल से जोड़ने का जिक्र किया और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से जुड़े सवाल उठाने की कोशिश की, तब भी उनका माइक बंद कर दिया गया।
कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि जब उन्होंने कुछ अंतरराष्ट्रीय निवेश से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने की कोशिश की तो उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि संसद में विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होना लोकतंत्र के लिए जरूरी है।
हालांकि इस मामले में अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बयान के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तेज हो सकते हैं।

कड़ी सुरक्षा के बीच उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली संपन्न,

0

19 केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा शनिवार को जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच संपन्न हुई। परीक्षा जिले में शनिवार और रविवार को दो पालियों में आयोजित की जा रही है। शनिवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली, जिसके साथ ही प्रथम पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गई।
परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी शुक्रवार रात से ही फर्रुखाबाद पहुंचना शुरू हो गए थे। ललितपुर, झांसी, आगरा, मथुरा सहित कई अन्य जनपदों से बड़ी संख्या में युवा परीक्षा देने के लिए जिले में पहुंचे। सुबह होते ही शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ दिखाई देने लगी। कई अभ्यर्थी सुबह 7 बजे से ही अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार करते रहे।
आगरा से परीक्षा देने आए अभ्यर्थी कुलदीप ने बताया कि वे रात में ही फर्रुखाबाद पहुंच गए थे ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो और समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंच सकें। उन्होंने बताया कि वे सुबह करीब 7 बजे ही अपने केंद्र पर पहुंच गए थे और प्रवेश शुरू होने का इंतजार करते रहे।
प्रशासन द्वारा नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 8 बजे से शुरू हुआ, जो सुबह 9 बजे तक जारी रहा। प्रवेश द्वार पर सुरक्षा कर्मियों द्वारा मेटल डिटेक्टर के माध्यम से अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। इसके बाद अंदर बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कराई गई, ताकि परीक्षा में पारदर्शिता बनी रहे।
सुरक्षाकर्मियों ने परीक्षा केंद्रों पर सख्ती बरतते हुए अभ्यर्थियों को कई वस्तुएं अंदर ले जाने से रोक दिया। पानी की बोतल, गले की चेन और अन्य धातु की वस्तुओं को भी केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा और हर गतिविधि पर निगरानी रखी गई।
जनपद में बनाए गए 19 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में हजारों अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। कड़ी सुरक्षा और प्रशासनिक सतर्कता के बीच परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और दोपहर 12 बजे के बाद प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त हो गई। प्रशासन की ओर से बताया गया कि परीक्षा को नकलविहीन और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

कांग्रेस को देश की तरक्की रास नहीं आ रही – पीएम मोदी

0

बोले कांग्रेस देश में अफवाह
फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रही
असम।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रही है और अफवाह फैलाकर लोगों को गुमराह कर रही है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को देश की तरक्की रास नहीं आ रही है। इसलिए वह लगातार गलत जानकारी और अफवाह फैलाकर विकास कार्यों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।
दुनिया में युद्ध जैसे हालात, भारत पर असर कम करने की कोशिश
पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। ऐसे समय में भारत सरकार की कोशिश है कि इन अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर देश पर कम से कम पड़े।
उन्होंने कहा कि सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है जिससे वैश्विक संकटों के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था और आम जनता पर असर सीमित रहे।
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत आज तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और सरकार का लक्ष्य है कि देश की प्रगति और मजबूत हो।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रधानमंत्री के इस बयान से एक बार फिर कांग्रेस और केंद्र सरकार के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो सकती है।

तेंदुए से भिड़कर युवक ने बचाई जान, इनाम मिला… फिर वन विभाग ने दर्ज किया केस

0

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की अर्की तहसील के सरली गांव में 18 वर्षीय युवक ने बहादुरी दिखाते हुए तेंदुए से भिड़कर अपनी जान बचा ली। युवक ने तेंदुए के हमले का पत्थर और लाठी से मुकाबला किया। करीब 10 से 15 मिनट तक चले इस संघर्ष में युवक घायल तो हुआ, लेकिन आखिरकार तेंदुआ मारा गया।
बताया जा रहा है कि युवक प्रवेश शर्मा पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया था। जान बचाने के लिए प्रवेश ने साहस दिखाते हुए पत्थरों और लाठी से तेंदुए का सामना किया। इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक संघर्ष चला। घटना के बाद जब गांव में यह खबर फैली तो लोग बड़ी संख्या में प्रवेश को देखने पहुंच गए।
घटना के बाद स्थानीय स्तर पर प्रवेश शर्मा की बहादुरी की खूब चर्चा हुई। वन विभाग ने भी उसकी हिम्मत की सराहना करते हुए उसे 5 हजार रुपये का इनाम दिया।
24 घंटे के भीतर दर्ज हुआ केस
हालांकि, इनाम मिलने के 24 घंटे के भीतर ही वन विभाग ने युवक के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। विभाग का कहना है कि तेंदुआ संरक्षित वन्यजीव है और उसकी मौत के मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई है।
अर्की रेंज के वन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।
इस घटना के बाद सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के बीच यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है।

समाज कल्याण विभाग में बंदरबांट के आरोप

0

आश्रम पद्धति विद्यालय की सप्लाई और स्वयं सहायता समूहों में अनियमितताओं की चर्चा

फर्रुखाबाद। गरीब, पिछड़े और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए संचालित समाज कल्याण विभाग इन दिनों गंभीर आरोपों के चलते चर्चा में है। वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, छात्रवृत्ति और विवाह अनुदान जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभालने वाला यह विभाग जिले में कथित अनियमितताओं और बंदरबांट के आरोपों से घिरता दिखाई दे रहा है।
मोहम्मदाबाद क्षेत्र में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आश्रम पद्धति विद्यालय में सप्लाई और व्यवस्थाओं को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। यह विद्यालय अनुसूचित जाति एवं जनजाति के गरीब छात्रों को कक्षा 6 से 12 तक निःशुल्क आवासीय शिक्षा, भोजन, किताबें और यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित किया जाता है, लेकिन आरोप है कि यहां व्यवस्थाओं में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है।
सूत्रों के अनुसार विद्यालय में अध्यापक जीत कुमार की पारिवारिक फर्म द्वारा विद्यालय और विभागीय कार्यालय में लगातार सप्लाई दी जा रही है। बताया जाता है कि इस सप्लाई के बदले विभाग से बड़ी धनराशि का भुगतान होता है और कथित रूप से इसका आपस में बंटवारा कर लिया जाता है। आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि इस कार्य में अन्य किसी फर्म या व्यक्ति को प्रवेश तक नहीं दिया जाता, जिससे पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विद्यालय में भोजन और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े कार्य अमन स्वयं सहायता समूह और मन्नत स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कराए जाने की जानकारी सामने आई है। चर्चा है कि इन समूहों से भी कथित रूप से मोटी रकम मासिक तौर पर ली जाती है। आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि यह पैसा कथित रूप से अध्यापक जीत कुमार के माध्यम से लिया जाता है और फिर ऊपर तक अधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही जाती है। लेकिन स्थानीय स्तर पर इसे लेकर असंतोष का माहौल बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस विभाग को गरीबों और वंचितों के कल्याण के लिए काम करना चाहिए, वहीं पर सरकारी धन के दुरुपयोग की चर्चा आम हो रही है। आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि समाज कल्याण अधिकारी रेनू पर अपने गृह जनपद मैनपुरी की एक फर्म को काम देने और विभागीय बाबू संतोष द्वारा पूरे काम की सेटिंग करने की चर्चाएं हैं।
गौरतलब है कि एक ओर जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी और मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार जिले की व्यवस्थाओं को पारदर्शी और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर समाज कल्याण विभाग को लेकर उठ रहे ऐसे आरोप प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
अब जरूरत इस बात की है कि इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराकर सच्चाई सामने लाई जाए, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रह सके।

फर्रुखाबाद में अब केवल होम डिलीवरी से मिलेगा गैस सिलेंडर

0

फर्रुखाबाद | यूथ इंडिया
फर्रुखाबाद जिले में गैस वितरण व्यवस्था को लेकर जिला पूर्ति विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अब उपभोक्ताओं को गैस रिफिल सिलेंडर केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ही उपलब्ध कराया जाएगा। एजेंसियों पर मैन्युअल या सीधे सिलेंडर देने की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है।
जिला पूर्ति अधिकारी के आदेश के अनुसार जिले के सभी गैस वितरकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने गोदाम और शोरूम पर सूचना पंपलेट चस्पा करें, जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा हो कि अब उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर केवल होम डिलीवरी के जरिए ही मिलेगा।
एजेंसियों को दिए गए सख्त निर्देश
विभाग की ओर से सभी गैस एजेंसियों को कहा गया है कि इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। साथ ही शोरूम और गोदाम पर लगाए गए पंपलेट की फोटो भी संबंधित समूह में साझा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आदेश के पालन की पुष्टि हो सके।
विभाग का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देना और गैस वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाना है। होम डिलीवरी व्यवस्था लागू होने से एजेंसियों पर भीड़ कम होगी और उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए लाइन में लगने की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।
जिला पूर्ति विभाग ने सभी गैस वितरकों से कहा है कि आदेश का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित किया जाए।