अर्चित शर्मा
फिरोजाबाद। भाजपा पश्चिम मंडल द्वारा नवनियुक्त महानगर पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। जिसमें आगामी चुनाव, संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया।
भाजपा पश्चिम मंडल मंत्री अमन मिश्रा के सुहान नगर आवास पर नवनियुक्त महानगर महामंत्री प्रमोद बघेल, देवेश भारद्वाज, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता कालू, सह कोषाध्यक्ष आशीष यादव, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष गौतम कुशवाह का माला पहनाकर, पीट पट्टीका व शॉल उड़ा कर सम्मानित किया गया। दीपक गुप्ता कालू ने आगामी चुनाव, संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी हमको दी है, उसे हम पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और सरकार की नीतियों को अंतिम छोर पर बैठे व्यक्तियों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर अर्चित गुप्ता, सोनू सागर, अशोक राठौड़, करण राठौर, बृजभूषण, मोनू जाटव, सचिन जैन डब्बू, रतन सक्सेना, वकील साहब, राजीव शर्मा आदि कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।


