32 C
Lucknow
Thursday, May 21, 2026

नीट पेपर लीक ने लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद किया : राहुल गांधी

Must read

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने एक बार फिर नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राजस्थान में छात्रों और युवा संगठनों के विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि नीट पेपर लीक ने लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद कर दिया, लेकिन सरकार अब तक जवाबदेही तय करने से बच रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि इस घोटाले के कारण देशभर के मेहनती छात्रों और उनके परिवारों का भरोसा टूटा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई छात्रों ने मानसिक दबाव और निराशा में अपनी जान तक गंवा दी, लेकिन इसके बावजूद केंद्र सरकार ने कोई नैतिक जिम्मेदारी नहीं ली। राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग दोहराते हुए कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ पर चुप्पी साधे बैठी है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के युवा वर्षों मेहनत करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक और भ्रष्टाचार की घटनाएं उनकी मेहनत पर पानी फेर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता लगातार कमजोर हो रही है और युवाओं का भविष्य असुरक्षित हो गया है।

राजस्थान समेत कई राज्यों में छात्रों और विपक्षी दलों द्वारा नीट पेपर लीक मामले को लेकर लगातार प्रदर्शन किए जा रहे हैं। विपक्ष इस मुद्दे को युवाओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा बड़ा सवाल बताते हुए सरकार पर दबाव बना रहा है। वहीं केंद्र सरकार पहले ही मामले की जांच एजेंसियों को सौंप चुकी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का दावा कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article