मोचकलां गांव के पास पुलिस से भिड़ंत, लूट कांड में था वांछित—असलहा, बाइक व ज्वैलरी बरामद
सीतापुर। जिले में बिसवां पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। मोचकलां गांव के पास हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश इंदल घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान संदिग्ध बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश इंदल के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।
गिरफ्तार आरोपी मतिकरपुर में हुई लूट की घटना में वांछित था और काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध असलहा, बाइक और लूटी गई ज्वैलरी बरामद की है।
घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।


