गुरसहायगंज, कन्नौज। समधन से घर वापस जा रहे मोटरसाइकिल सवार युवक की डंपर की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। मृतक के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद फर्रुखाबाद के थाना शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम रजलामई निवासी रमेश पुत्र रामदत्त ने पुलिस को बताया हैं कि बीते 15 अगस्त की दोपहर करीब 02 बजे उसका बेटा शिवम अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर समधन से वापस घर लौट रहा था। तभी समधन पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार डंपर के चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, रिपोर्ट दर्ज


