29 C
Lucknow
Monday, May 11, 2026

मदर्स रेसिपी के अचार रेंज अब और आकर्षक पैकेजिंग में

Must read

नई दिल्ली: मदर्स रेसिपी (Mother’s Recipe) अपने प्रसिद्ध अचार की रेंज को नया रूप देने जा रही है। लॉन्च के बाद पहली बार इस अचार रेंज की पैकेजिंग और डिजाइन में बदलाव किया जा रहा है। मां के प्यार के स्वाद से प्रेरित यह नया लेबल डिज़ाइन ब्रांड की सबसे लोकप्रिय अचार श्रेणी को नया और आधुनिक रूप देगा। भावनाओं से जुड़ा यह नया डिज़ाइन ग्राहकों के साथ अपनापन और रिश्ते को और मजबूत करेगा।

मदर्स रेसिपी की अचार रेंज 64 से ज्यादा वैरिएंट्स में उपलब्ध है, इसलिए हर डिजाइन को अलग और खास बनाना एक बड़ी चुनौती थी। हर पैकेजिंग में अलग-अलग क्षेत्रों की पहचान दिखाने के लिए साड़ियों के रंग, पारंपरिक बर्तन, रंगीन कपड़े के नैपकिन और “स्वाद ममता का” यह भावनात्मक संदेश शामिल किया गया है।

“स्वाद ममता का” यह संदेश हमारे अचार की हर रेसिपी की खास पहचान है, जिसे अलग-अलग क्षेत्रीय लेबल्स पर 10 से अधिक भाषाओं में दिखाया गया है। हर 64 वैरिएंट को अलग दिखाने के लिए खास फोटो का इस्तेमाल किया गया है। इसमें ताजे फल, आम के टुकड़े, विभिन्न क्षेत्रों के मसालों और अचार बनाने की पारंपरिक प्रक्रिया को दिखाया गया है। इन सभी चीजों को पैकेजिंग डिजाइन में इस तरह शामिल किया गया है कि पैक देखकर ही यह समझ में आए कि यह अचार किस क्षेत्र का है और इसका स्वाद कैसा होगा।

इन अचारों में किसी भी तरह के कृत्रिम प्रिजर्वेटिव नहीं मिलाए गए हैं। इन्हें बिल्कुल वैसे ही बनाया गया है जैसे घर में माँ पारंपरिक तरीके से अचार बनाती हैं। इसलिए नए लेबल पर “नो प्रिज़र्वेटिव्स” को स्पष्ट रूप से दिखाया गया है।
इस नए बदलाव पर बात करते हुए, संजना देसाई, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, देसाई फूड्स प्राइवेट लिमिटेड ने कहा, “मदर्स रेसिपी के अचार लंबे समय से माँ के प्यार के स्वाद से जुड़े रहे हैं।

इस स्वाद में अपनापन, भरोसा और हमारी परंपराओं से जुड़ाव दिखाई देता है। जब हमने इस नई पैकेजिंग पर काम किया, तो हमारा उद्देश्य सिर्फ पैकेजिंग को बदलना नहीं था, बल्कि इस परंपरा को आज के ग्राहकों के लिए और ज्यादा आधुनिक तरीके से पेश करना था।”

धुन पटेल, सीईओ, देयरफ़ोर डिज़ाइन ने कहा, “इस नए डिजाइन के जरिए हमें मदर्स रेसिपी के अचार को आकर्षक और आधुनिक तरीके से पेश करने का अवसर मिला है। साथ ही हमने इस बात का भी ध्यान रखा कि ग्राहकों का इस ब्रांड के साथ पहले जैसा जुड़ाव बना रहे।

मदर्स रेसिपी के अचार रेंज की नई विज़ुअल पैकेजिंग और डिजाइन को कंपनी की योजना और प्रोडक्ट उपलब्धता के अनुसार अलग-अलग बाजारों में पेश किया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article