मिशन शक्ति : थानाध्यक्ष बनी छात्रा ख्वाहिश राजपूत, सुनीं शिकायतें और भेजीं जांच को पुलिस

0
84

कमालगंज। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चल रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत सोमवार को एक अनोखी पहल देखने को मिली। कस्बा कमालगंज के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी व कक्षा 12 की छात्रा ख्वाहिश राजपूत को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया गया।ख्वाहिश ने थाना कमालगंज में अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर जनसुनवाई की। उनके साथ इंस्पेक्टर राजीव कुमार मौजूद रहे और पूरे समय मार्गदर्शन करते रहे। इस दौरान उन्हें कई शिकायतें प्राप्त हुईं। नगला दाऊद निवासी एक युवक ने शिकायत दी कि उसके आम के पेड़ को जबरन काट लिया गया है। इस पर ख्वाहिश ने चीता पुलिस को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए।इसी तरह गंगापार क्षेत्र के कढ़हार निवासी एक युवक ने परिवार के ही लोगों द्वारा मारपीट किए जाने की तहरीर दी। इस मामले में भी ख्वाहिश ने तत्काल दरोगा को घटनास्थल पर जाकर जांच करने के आदेश दिए।कार्यक्रम के दौरान छात्रा ख्वाहिश ने पूरे आत्मविश्वास से शिकायतें सुनीं और समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाए। वह वर्तमान में कस्बा स्थित स्वराजवीर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में अध्ययनरत हैं। मिशन शक्ति की इस पहल ने छात्राओं के आत्मविश्वास को नई उड़ान देने का काम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here