33 C
Lucknow
Sunday, May 10, 2026

कायमगंज में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के मेधावी सम्मानित

Must read

फर्रुखाबाद। शिवाला भवन कायमगंज में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025_ 26 के मेधावी छात्र एवं छात्राओं का सम्मान समारोह सुरेंद्र गुप्ता के संरक्षण में गायत्री परिवार में आयोजित किया गया।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता के स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया ।सैकड़ो बच्चों को गायत्री परिवार एवं सुरेंद्र गुप्ता की तरफ से सम्मान एवं पुरस्कार वितरण किए गए।

मुख्य अतिथि पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं भारतीय व्यापार मंडल की प्रदेश की महिला चेयरमैन श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल का स्वागत किया गया ।कायमगंज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर शरद गंगवार का भी सम्मान किया गया, कंपिल के समाजसेवी पुखराज डागा एवं युवा समाजसेवी गौरव गुप्ता भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री एवं जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री राम सुधाकर दुबे , आदि इस अवसर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में गायत्री परिवार के संरक्षक सुरेंद्र गुप्ता ने पटका एवं स्मृति चिन्ह देकर आदेश अग्निहोत्री सहित सभी का स्वागत किया आदेश अग्निहोत्री ने भी बच्चों को शील्ड देकर एवं गले में गायत्री परिवार चिन्ह लगे हुए माला भी पहनाई।बच्चों को पुरुस्कृत करते हुए बच्चों ने मनमोहक एवं देशभक्ति परक ज्ञानवर्धक सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किये।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article