फर्रुखाबाद। कैंटोनमेंट बोर्ड के अंतर्गत आने वाले कलाकार मार्ग को अचानक बंद कर दिए जाने को लेकर क्षेत्रीय निवासियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मार्ग को खुलवाने की मांग की है।
दिए गये ज्ञापन में कहा गया कि राजपूत रेजिमेन्ट सेन्टर आर०आर०सी० प्रबन्धन कैण्ट क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ऐतिहासिक किलाघाट शिव मन्दिर, यज्ञशाला तक जाने वाले मार्ग को बन्द किये जाने के कारण लोगों को भारी दिक्कतें हो रही हैं जिससे आसंतोष करता जा रहा है।
कहां गया कि छावनी परिषद फतेहगढ़ (कैन्टून वोर्ड) के जनरल लैण्ड रजिस्टर जी०एल०आर० के अधिकारिक सरकारी रिकार्ड के अनुसार किला घाट पर स्थित स्नान घाट, शिव मन्दिर, यज्ञ शाला की ओर जाने वाला यह मार्ग हमेशा से एक सार्वजनिक रास्ता के रूप में दर्ज है। जिस पर आम जनता का वैधानिक और पारम्पारिक अधिकार सुरक्षित हैं।
अवगत कराया गया कि घाट के स्वामित्व और आवागमन को लेकर पूर्व में भी विवाद उत्पन्न हुआ था, जिसके सम्बन्ध में जिला न्यायालय में मुकदमा संचालित हुआ था,मुकदमें के समझौते में अदालत द्वारा यह स्पष्ट और वादकारी आदेश पारित किया जा चुका है कि आम जनता को किला घाट तक जाने से कभी नहीं रोका जायेगा। वर्तमान में रास्ता बन्द कर सीधे तौर पर अदालत की अवहेलना (कन्टेम्प ऑफ कोर्ट) की गयी है। क्षेत्री नगर को नहीं स्मारक को पुन चालू करवाने की मांग किया है।
किला घाट जाने वाला मार्ग अवरूद्ध किये जाने को लेकर डी एम को दिया ज्ञापन


