37.2 C
Lucknow
Thursday, March 12, 2026

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज

Must read

पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश के आसार, मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। जहां मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप और गर्मी का असर बना हुआ है, वहीं पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
राजधानी देहरादून में सोमवार को तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मैदानी इलाकों में दिन के समय तेज धूप देखने को मिल रही है, जबकि कुछ स्थानों पर आंशिक बादल भी छाए रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी जिलों में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट महसूस की गई।
हालांकि कई ऊंचाई वाले इलाकों में सामान्य से अधिक गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले घंटों में पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे मौसम में कुछ राहत मिल सकती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article