43 C
Lucknow
Tuesday, June 23, 2026

लखनऊ अग्निकांड: घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम

Must read

 

लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड की जांच तेज हो गई है। घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके से विभिन्न साक्ष्य जुटाने और वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू कर दी है।

फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ कई वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की प्रगति का जायजा लिया। टीम आग लगने के संभावित कारणों, भवन के अंदर की परिस्थितियों तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं से जुड़े पहलुओं की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, फॉरेंसिक जांच के दौरान घटनास्थल से नमूने एकत्र किए जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट से आग लगने के वास्तविक कारणों और हादसे की परिस्थितियों को समझने में मदद मिलेगी।

जानकारी के मुताबिक, विशेष जांच टीम नें भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया । एसआईटी पहले से ही मामले की जांच कर रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट को भी जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

गौरतलब है कि अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। घटना में कई लोगों की जान गई, जबकि अनेक लोग घायल हुए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
फिलहाल फॉरेंसिक और जांच एजेंसियों की टीमें मौके पर मौजूद हैं तथा साक्ष्य जुटाने का काम जारी है। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article