लखनऊ
अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार में नव नियुक्त मंत्रियों के स्वागत, सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र तिर्वा से लोकप्रिय विधायक एवं ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत, मंत्री श्रीमती कृष्णा पासवान तथा मंत्री सुरेंद्र दिलेर का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
समारोह में समाज की एकता, संगठन की मजबूती और प्रदेश के विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज का सहयोग और विश्वास जनप्रतिनिधियों को जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है।
इस अवसर पर बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, पूर्व सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भैया’, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष फर्रुखाबाद फतेहचंद्र राजपूत, विधायक देवेंद्र सिंह, विधायक बीरेंद्र सिंह, विधायक सी.पी. सिंह, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह राजपूत सहित संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया तथा समाज की राजनीतिक भागीदारी और विकास में योगदान को लेकर चर्चा की गई। समारोह पूरे समय उत्साह और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ।


