32 C
Lucknow
Monday, March 30, 2026

कमालगंज – जहानगंज मार्ग के चौड़ीकरण का शिलान्यास

Must read

 

विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने किया पूजन

फर्रुखाबाद। जहानगंज से कमालगंज मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को लेकर सोमवार शिलान्यास पट का विधिवत पूजन किया गया। इस अवसर पर भोजपुर क्षेत्र के भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कर कार्य के शुभारंभ का संकेत दिया। लगभग 1842.29 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क 9.25 किलोमीटर लंबाई और 5.50 मीटर चौड़ाई में विकसित की जाएगी, जिससे क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार गांव-गांव तक बेहतर सड़क नेटवर्क उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मार्ग के चौड़ीकरण से न केवल दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों को भी शहरी सुविधाओं से जोड़ा जाए, जिससे समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।उन्होंने यह भी कहा कि इस सड़क के बन जाने से शहर और गांव के बीच संपर्क और मजबूत होगा तथा स्थानीय लोगों को बाजार, स्कूल, ब्लॉक और अस्पताल तक पहुंचने में आसानी होगी। विधायक ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि कार्य को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा किया जाए, ताकि जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद राजपूत, सभासद देवदत्त राजपूत, मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार, सौरभ चौहान सहित संबंधित विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। सभी ने इस परियोजना को क्षेत्र के विकास के लिए अहम बताते हुए सरकार के प्रयासों की सराहना की।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article