33 C
Lucknow
Thursday, August 20, 2026

बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गिरा पुलिया के नीचे मौके पर हुई बाइक सवार की मौत

Must read

राहगीरों की ने जब युवक के पास जाकर देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी जिसके बाद राहगीरों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव अका खेड़ा के पास जलालाबाद बुधवाना मार्ग पर नहर की पुलिया के पास अज्ञात वाहन (unknown vehicle) की टक्कर से अनियंत्रित होकर बाइक सवार पुलिया के नीचे नहर में गिर गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार गांव थाथर मई निवासी रामकुमार पुत्र राम सहाय अपनी मौसेरी बहन की शादी के प्रोग्राम में गांव बिल्हा में शनिवार को शामिल होने गए थे और दावत खाने के बाद बीती रात में वहां से अपने गांव लौट रहे थे तभी अकाखेड़ा की पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे नहर में गिर गए और उनकी मौत हो गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article