कानपुर: यूपी के कानपुर (Kanpur) में पानी भरे गड्ढे में नहाने गए 2 दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और दोनों की लाश को गड्ढे से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि पूरा मामला रूरा थाना क्षेत्र के अम्बरपुर गांव का है। जहां एक निर्माणाधीन पानी टंकी के पास मौजूद गड्ढे में पानी भरा हुआ है। दोनों दोस्त गर्मी से राहत पाने के लिए गड्ढे में नहाने के लिए उतर गए। वहीं जब दोनों काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो साथ में काम करने वाले मजदूर खोजने के लिए निकले।
वहीं काफी देर खोजबीन करने के बाद दोनों की लाश गड्ढे में उतराते पाया। दोनों की लाश देखते ही तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस पहुंची औऱ दोनों की लाश को बाहर निकलवाया। मृतकों की पहचान दिव्यांशु (16) और शादाब (15) के रूप में हुई है, पुलिस घटना की जांच रही है।


