27 C
Lucknow
Wednesday, March 11, 2026

कन्नौज मेडिकल कॉलेज को मिली पांचवीं देह

Must read

 

कन्नौज। गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में सामाजिक कुरीतियों से संघर्ष करने वाले ई ब्लॉक पनकी कानपुर निवासी 80 वर्षीय ओम प्रकाश सिंह ने अंतिम सांस लेने के बाद अपनी देह भी समाज हित में समर्पित कर दी।
कल देर शाम बीमारी के चलते उनका घर में ही निधन हो गया जिसके बाद तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज में डॉ श्याम विनय शर्मा, डा उदित गंगवार, डॉ मेधा सिंह चौहान, डॉ अश्वनी पाल एवं डॉ मनीष कुमार ने देह को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सम्मान सहित स्वीकार किया। देह दान करते समय उनके बेटे आनंद, विवेक, बेटी रागिनी प्रज्ञा व गायत्री परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
देह समर्पण के समय मनोज सेंगर एवं माधवी सेंगर के साथ कन्नौज देहदान प्रभारी पo विनय दुबे दीपक मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article