फिरोजाबाद। सोशल मीडिया पर अवैध असलाह का प्रदर्शन करने वाले एक बाल अपचारी को पुलिस ने छापा मारकर गिरफ्तार किया है। जिसके पास से असलाह, कारतूस बरामद हुए है।
थाना प्रभारी रामगढ संजीव कुमार दुबे पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि सोशल मीडिया पर अवैध असलाह लहराने वाला आरोपी नगला गुलरिया के पास खड़ा है। पुलिस टीम ने छापा मारकर बाल अपचारी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा, कारतूस बरामद हुए है।
सोशल मीडिया पर असलाह का प्रदर्शन करने वाला बाल अपचारी गिरफ्तार


