42.6 C
Lucknow
Sunday, June 21, 2026

झारखंड: अवैध कोयला खनन बना मौत का कारण, जहरीली गैस रिसाव से दम घुटने से 4 मजदूरों की मौत

Must read

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ (Ramgarh) में अवैध कोयला खनन (Illegal coal mining) एक बार फिर मौत का कारण बन गया। अवैध कोयला खनन के दौरान जहरीली गैस रिसाव से भीषण हादसा हो गया। बंद खदान में जहरीली गैस की चपेट में आने से कोयला खोदने गए 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। स्थानीय लोगों को कहना है कि इलाके में कई बंद खदानें हैं, जिनमें अवैध खनन होता है। इससे खदान में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई है।

रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। रामगढ़ जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें चार युवकों की मौत हो गई। अवैध कोयला खदान के भीतर जहरीली गैस के रिसाव और ऑक्सीजन की भारी कमी ने चार युवकों की जान ले ली। यह हादसा रामगढ़ जिला और गिद्दी क्षेत्र के रामगढ़ वन क्षेत्र अंतर्गत चपरी-बुमरी इलाके में स्थित हुआ।

घटना की सूचना के बाद प्रशासन की टीम के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलते हुए चारों शव को बरामद किया गया है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोग कोयला निकालने के लिए बंद खदान में घुसे थे। अचानक खदान के अंदर गैस लीक होने लगी, जिससे अंदर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। रामगढ़ SDPO एसडीपीओ आलोक रंजन मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे। इसके साथ ही CCL अरगड्डा माइंस रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद चारों मजदूरों को खदान से बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ युवक बंद खदान में कोयला निकालने के लिए नीचे उतरे थे। इसी दौरान खदान के भीतर अचानक जहरीली गैस का रिसाव होने लगा। रामगढ़ सदर अस्पताल के उपाधीक्षक हरेंद्र कुमार महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस और स्थानीय लोग चार लोगों को इलाज के लिए साथ लेकर आए थे। दो की पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गई।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article