33 C
Lucknow
Monday, June 1, 2026

यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी से मिलीं जया प्रदा, दी नई जिम्मेदारी की बधाई

Must read

 

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश भाजपा की राजनीति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद नेताओं और समर्थकों का बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में पूर्व सांसद और फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा ने नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी से शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात के दौरान जया प्रदा ने पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं के बीच संगठन और प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर भी चर्चा होने की जानकारी सामने आई है।
राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बीच समन्वय और संगठनात्मक मजबूती के दृष्टिकोण से देखा जा रहा है। जया प्रदा लंबे समय तक उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रही हैं और रामपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं।
पंकज चौधरी को प्रदेश भाजपा की कमान मिलने के बाद पार्टी संगठन को और मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी चुनावी चुनौतियों की तैयारी पर विशेष जोर दिए जाने की चर्चा है। ऐसे में वरिष्ठ नेताओं की मुलाकातों को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article