22 C
Lucknow
Sunday, March 22, 2026

थाना जैतीपुर मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम की रूपरेखा “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन” की दिशा में किया गया सराहनीय कार्य 

Must read

पुलिस पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में विशेष अभियान “मिशन शक्ति 5.0” (द्वितीय चरण) कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन सुनिश्चित करने हेतु जनपद में विशेष अभियान संचालित किया रहा है । उक्त अभियान के क्रम में जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा निरंतर सजग, संवेदनशील एवं जनहितकारी कार्यवाही की जा रही है, जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना सुदृढ़ हो रही है ।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जनपद शाहजहाँपुर के पर्यवेक्षण में दिनांक 22.03.2026 को थाना जैतीपुर पुलिस टीम—उ0नि0 इतेश तोमर, उ0नि0 रोहिताश कुमार, उ0नि0 श्रीमती मोनिका तेवतिया, म0आ0 रीना, म0आ0 रचना तथा का0 रोहित रावत द्वारा थाना हाजा पर पंजीकृत गुमशुदगी सं0 04/26 का 24 घण्टे के अन्दर गुमशुदा निशा देवी पत्नी मुकेश कुमार निवासी ग्राम बझेडा भगवानपुर थाना जैतीपुर जनपद शाहजहांपुर को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया ।

दिनांक 21.03.2026 को प्रार्थी मुकेश कुमार पुत्र झब्बू लाल उम्र करीब 50 वर्ष निवासी ग्राम बझेडा भगवानपुर थाना जैतीपुर जनपद शाहजहांपुर के द्वारा अपनी पत्नी निशा देवी जो कि मानसिक रूप से अस्वस्थ है का घर से बिना बताये कही चले जाने के सम्बन्ध में थाना हाजा पर गुमशुदगी पंजीकृत करायी गयी थी जिसकी जांच उ0नि0 इतेश तोमर द्वारा की जा रही थी । उक्त के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक थाना जैतीपुर के नेतृत्व में थाना जैतीपुर पुलिस टीम द्वारा तत्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा निशा देवी उपरोक्त को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया ।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही “मिशन शक्ति 5.0” (द्वितीय चरण) अभियान के अंतर्गत थाना जैतीपुर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, विश्वास एवं सशक्तिकरण की दिशा में किया गया एक अत्यंत सराहनीय, प्रेरणादायी एवं जनविश्वास को मजबूत करने वाला प्रयास है ।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article