मेरठ के लालकुर्ती पैठ बाजार में उस समय हंगामा हो गया जब एक पति ने अपनी पत्नी को कथित बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ लिया। पति ने आरोप लगाया कि साहिल नामक युवक धर्मांतरण कराकर निकाह करने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। महिला के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए जाएंगे।
बंदरों की उछलकूद से गिरा मकान का छज्जा
फर्रुखाबाद के कायमगंज क्षेत्र में बंदरों की उछलकूद के चलते एक मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। घटना कन्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज के पास की है। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई।
साइकिल से जा रहे किसान पर सांड का हमला
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में साइकिल से जा रहे एक किसान पर सांड ने हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
20 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 20 जून को जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पार्टी ने इसके लिए दिल्ली पुलिस को औपचारिक सूचना दे दी है। प्रदर्शन सुबह 10 बजे से प्रस्तावित है, जबकि अनुमति को लेकर पुलिस का जवाब आने का इंतजार किया जा रहा है।


