29 C
Lucknow
Thursday, March 26, 2026

रेलवे रोड का चर्चित रेस्टोरेंट बना दबंगों का अड्डा, कारोबारी परिवार पर हमला—बाल-बाल बची जान

Must read

– भयजदा दम्पति बड़ी मुश्किल के जान बचा कर निकले
– 24 घंटे से कर रहे थे घेराबंदी
फर्रुखाबाद।

शहर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। रेलवे रोड स्थित एक चर्चित रेस्टोरेंट में बुधवार दोपहर दबंगों ने खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार को निशाना बनाया। घटना में नोएडा निवासी कारोबारी राजीव भल्ला और उनकी पत्नी बाल-बाल बच गए, लेकिन पूरे घटनाक्रम ने शहर में भय का माहौल पैदा कर दिया है।
बताया जा रहा है कि यह विवाद वर्षों पुराना है, जो रंगदारी कथित ठगी से जुड़ा हुआ है। पीड़ित परिवार के मुताबिक, उनके पिता स्व. योगेंद्र कुमार भल्ला (पूर्व सिनेमा व्यवसायी) से कथित रूप से सौ रूपए के स्टांप पर जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की ठगी की गई थी। सौदा पूरा न होने के बावजूद आरोपियों ने पैसे हड़प लिए और अब उनके दिवंगत होने के बाद उनके बेटे राजीव भल्ला बेटे पर दबाव बना रहे हैं।
बुधवार को जैसे ही राजीव भल्ला अपने परिवार के साथ शहर पहुंचे, आरोप है कि दुष्यंत प्रताप सिंह, रवि प्रताप सिंह, सोनू प्रताप सिंह (उर्फ सोनू ठाकुर), अंकुर श्रीवास्तव सहित 8–10 अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया।जिस मामले में उनके करीबी आनंद दीक्षित ने बीच बचाव करने का प्रयास किया और भाई अपने साथी नीरज यादव के साथ बात करने के लिए
रेलवे रोड स्थित रेस्टोरेंट में गए, जहां उनके साथ भी जमकर झगड़ा किया गया और दबंगों ने उन पर भी हाथापाई कर जमकर हंगामा किया, गाली-गलौज की। दबंग बस एक ही बात पर खड़े रहे की राजीव भल्ला आया है उसे दे दो आज उसकी एक बकाया नहीं छोड़ेंगे अगर उसने पैसा नहीं दिया तो जिंदा वापस नहीं जाने देंगे।
जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
स्थिति इतनी बिगड़ गई कि भल्ला परिवार को अपनी जान बचाने के लिए चौक स्थित एक प्रतिष्ठान में रुक कर जान बचानी पड़ी । यहां बताना जरूरी है कि इस पूरे गैंग का संरक्षण फतेहगढ़ कचहरी के दो चर्चित नॉन प्रैक्टिशनर वकील करते हैं जिनके तार लंबे समय से माफिया तंत्र से जुड़े हैं और वह माफिया अनुपम दुबे और संजीव परिया के करीबी रहे हैं। राजीव भल्ला बाद में चौक स्थित प्रतिष्ठान से स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से वे सुरक्षित निकल सके। घटना के बाद उनकी पत्नी बुरी तरह दहशत में आ गयीं।

पीड़ित राजीव भल्ला का आरोप है कि यह गैंग लंबे समय से उनसे रंगदारी मांग रहा है और जबरन जमीन का बैनामा कराने का दबाव बना रहा है। आये दिन गाली गलौच कर धमकियां देता है,उन्होंने बताया कि उनके पास सबूत में कई ऑडियो रिकॉर्डिंग हैं, जिनमें आरोपी धमकी देते और पैसे की मांग करते सुने जा सकते हैं।उन्होंने कभी इनके साथ कोई ज़मीन का सौदा नहीं किया, उनके स्वर्गीय पिता नें एग्रीमेंट किया था जिसका उनके सामने ही समय ख़त्म हो गया था, और एग्रीमेंट निरस्त हो चुका है क्योंकि समय पर भुगतान नहीं किया था।अब वह अपनी कोई ज़मीन ऐसे गुंडों को बेचना चाहते हैं।
भल्ला परिवार ने कहा कि इसी तरह के माहौल के चलते वे वर्षों पहले जिला छोड़कर नोएडा चले गए थे, लेकिन हालात आज भी नहीं बदले हैं।
उन्होंने साफ कहा कि वे नोएडा पहुंचकर उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे और पूरे मामले की जांच की मांग करेंगे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article