फर्रुखाबाद।शादी बारात के लिये जनपद मे तमाम होटल गेस्ट हाउस मैरिज लान ,गार्डन बिना रजिस्ट्रेशन तथा नियम विरुद्ध तरीके से संचालित हो रहे है। जिन पर अभी तक कोई भी कार्यवाही फिलहाल सामने नही आई है।
बताते चलें कि कि सहालग मे शादी बारात के लिये जनपद मे तमाम नाम बदलकर अवैध गेस्ट हाउस मैरिज लान गार्डन संचालित चल रहे है। जिनका ना ही रजिस्ट्रेशन है।भवन का मानचित्र नक्शा तक स्वीकृत नही है। वाहनो के लिये पार्किग तक नही है हैरानी की बात तो यह है। कि छोटी छोटी जमीनो पर संचालित मैरिज लान मे शादी विवाह की बुकिंग भी दो दिन के लिये लाखो रूपये की हो रही है। और अधिकारियो को गुमराह करने के लिये आलीशान भवन को गेस्ट हाउस होटल के रजिस्ट्रेशन तथा जी एस टी को बचाने के लिये भवनो का नाम बगीचा मैरिज लान गार्डन बगीचा रखकर सरकार को लाखो रूपये की चूना लगा रहे है।सूत्रो की माने नियम उल्लंघन करने वाले गेस्ट हाउस संचालको के खिलाफ जल्द ही कठोरतम कार्यवाही अमल मे लायी जायेगी ।
गेस्ट हाउस मैरिज लान लगा रहे सरकार को लाखो का चूना


