ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तहत 400 मेगावाट विद्युत केंद्र का कार्य, दो दिन रहेगी बिजली बाधित

0
145

नवाबगंज में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर योजना के तहत उखरा गांव में 400 मेगावाट विद्युत केंद्र का निर्माण जारी है। इस कार्य के चलते फर्रुखाबाद-बदायूं लाइन पर 30 और 31 अक्टूबर को तकनीकी काम किया जाएगा, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विद्युत विभाग के अनुसार, नवाबगंज ग्रामीण और नवाबगंज नलकूप फीडर दोनों दिन सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान लगभग 18 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी और उपभोक्ताओं को असुविधा हो सकती है।

गुरुवार सुबह नवाबगंज मंझना मार्ग पर जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई थी, जिसे दरोगा जगराम सिंह और सिपाही अक्षय सिंह की मौजूदगी में एक घंटे बाद सामान्य कराया गया।

एसडीओ धर्मेंद्र कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस आवश्यक कार्य में सहयोग करें ताकि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को और मजबूत किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here