अयोध्या। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अदाणी ने अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन कर देश और समाज की समृद्धि की कामना की।
अयोध्या दौरे के दौरान गौतम अदाणी ने एक गुरुकुल में जाकर वहां अध्ययन कर रहे बटुकों (विद्यार्थियों) से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनकी शिक्षा एवं दिनचर्या के बारे में जानकारी ली।
सूत्रों के अनुसार, गौतम अदाणी गुरुकुल के बटुकों को सम्मानित भी करेंगे, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह और प्रेरणा का संचार होगा।
उनके इस दौरे को धार्मिक आस्था के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपरा के प्रति सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। अयोध्या में उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे।
गौतम अदाणी का यह दौरा आस्था, शिक्षा और संस्कृति के संगम का प्रतीक बनकर सामने आया है।
अयोध्या पहुंचे गौतम अदाणी, रामलला के किए दर्शन, गुरुकुल में बटुकों से मिले


