37 C
Lucknow
Monday, March 30, 2026

डेटिंग ऐप के जरिए ब्लैकमेल और लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ा, सरगना समेत 3 गिरफ्तार

Must read

नोएडा। शहर में डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल और लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। सेक्टर 113 थाना पुलिस ने इस मामले में सरगना समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी समलैंगिक डेटिंग ऐप Grindr पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से दोस्ती करते थे। इसके बाद उन्हें सुनसान स्थान या अपने ठिकाने पर बुलाकर डराकर, धमकाकर लूटपाट करते थे।
गिरोह का तरीका बेहद सुनियोजित था। आरोपी पहले पीड़ितों को बातचीत में फंसाते, फिर मिलने के बहाने बुलाते और मौके पर पहुंचने के बाद उन्हें ब्लैकमेल कर नकदी, मोबाइल और कीमती सामान लूट लेते थे। यदि किसी के पास नकद पैसा नहीं होता था, तो उसे एटीएम ले जाकर जबरन रकम निकलवाई जाती थी।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन, एक कार, सोने की चेन और नगदी बरामद की है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह काफी समय से इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा था और कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स पर अनजान लोगों से सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article