25.8 C
Lucknow
Saturday, February 28, 2026

Barabanki: खड़ी बस में जा टकराई टेंपो ट्रैवलर बस, चार लोगो की मौके पर मौत, छह घायल

Must read

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर रविवार को बड़ा हादसा (Accident) हो गया। यहां सड़क किनारे खड़ी बस में एक मिनी बस अनियंत्रित होकर टकरा गई। जिससे चार लोगो की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मिनी बस श्रद्धालुओं को लेकर महाराष्ट्र से अयोध्या जा रही थी। यह हादसा बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 21/7 पर हुआ। जहां खराब खड़ी बस में तेज रफ्तार मिनी बस अनियंत्रित होकर टकरा गई। मिनी बस में 18 लोग सवार थे। सभी महाराष्ट्र से अयोध्या जा रहे थे।

हादसा इतना भंयकर था कि मौके पर ही चार लोगो की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसे को लेकर बाराबंकी के एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि रविवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर दुखद हादसा हुआ है। जिसमें चार लोगो की मौके पर मौत हो गई है।

महाराष्ट्र से अयोध्या जा रही मिनी बस में 18 लोग सवार थे। फिलहाल मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article