शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव बसुआ मई में 14 मार्च की शाम बच्चों को लेकर हुए पुराने विवाद को लेकर एक ही परिवार से संबंधित लोगों ने दूसरे परिवार के घर पर घुसकर हिंसक हमला कर दिया. हमलाबर भाला तमंचा, बंका हसिया एवं लोहे की राड से लैस होकर ताबड़तोड़ हिंसक हमला कर दिया. सुरेश ने बताया कि पातीराम के हाथ में तमंचा था. और ओम प्रकाश की छत से ईटा पत्थर फेंक रहे थे.हमले से गांव के सुरेश कृष्ण पाल ललित मोहन दिनेश अमित एवं महिला कृष्णा देवी घायल हो गई.पुलिस ने सभी को मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी.
वही संबंध में ललित मोहन ने कथित रूप से बताया कि हमला करने वाले नेकराम दयाराम दाताराम पातीराम भानु प्रताप नारायण विजय व प्रकाश थे जिन्होंने घटना को अंजाम दिया वहीं पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेने के बाद अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है.


