34 C
Lucknow
Wednesday, May 27, 2026

घाघरा नदी में नहाने गए 5 दोस्त, गहरे पानी में डूबे 3 युवक, दो युवकों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल

Must read

बहराइच: यूपी के बहराइच (Bahraich) जिले के महसी इलाके में स्थित घाघरा नदी (Ghaghra river) में नहाने गए पांच दोस्त डूब गए। दो युवकों को ग्रामीणों ने किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तीन युवक गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिया शवों की तलाश में जुट गई।

बता दें कि गोलू जायसवाल (22) सूरज जायसवाल (19) मोहित यादव (25) अपने दोस्तों राजकुमार (24) और शिवम सिंह (22) के साथ मुंसारी के कोढवा गांव के पास घाघरा नदी में नहाने गए थे। भीषण गर्मी में नहाते समय अचानक सभी युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और राजकुमार और शिवम सिंह को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

वहीं गोलू, सूरज और मोहित गहरे पानी में समा गए, जिनकी तलाश की जा रही है। घटना की सूचना पर थाना हरदी थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शवों की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों भेज दी गई है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article