27 C
Lucknow
Thursday, August 13, 2026

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में चंदा चोरों पर एफआईआर दर्ज

Must read

– अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, अविनाश शुक्ला, टिन्नू यादव व मनीष यादव नामजद 8 बने अभियुक्त
– बड़े नाम एफआईआर से बाहर

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दर्ज मुकदमे में अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, अविनाश शुक्ला, टिन्नू यादव और मनीष यादव को नामजद किया गया है।

गौरतलब है कि एफआईआर में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का नाम शामिल नहीं है। इससे पहले ट्रस्ट के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों को लेकर कई तरह की चर्चाएं और आरोप सामने आए थे, लेकिन दर्ज एफआईआर में उनका नाम नहीं होने से मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

सूत्रों के अनुसार, टिन्नू यादव चंपत राय के ड्राइवर है। वहीं अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच अब पुलिस और जांच एजेंसियां उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर करेंगी। एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले की विवेचना औपचारिक रूप से शुरू हो गई है।

राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े इस विवाद ने पिछले कुछ दिनों में देशभर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी भी विभिन्न बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच का दायरा और भी स्पष्ट होने की संभावना है।

हालांकि, जिन वरिष्ठ नामों को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चाएं चल रही थीं, वे इस एफआईआर में शामिल नहीं हैं। ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जांच के दौरान क्या नए तथ्य सामने आते हैं और विवेचना किस दिशा में आगे बढ़ती है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष ढंग से जारी रहेगी और साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में किसी भी व्यक्ति की जिम्मेदारी या दोष का अंतिम निर्धारण जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article