29 C
Lucknow
Tuesday, August 25, 2026

किसानों ने निकाली ‘आलू शव यात्रा’, समस्याओं के समाधान के लिए दिया आठ दिन का अल्टीमेटम

Must read

यूथ इंडिया कन्नौज

भाकियू ने एसडीएम और तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

कन्नौज। भारतीय किसान यूनियन कन्नौज की ओर से किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को ‘आलू शव यात्रा’ निकाली गई। प्रदर्शन के बाद किसानों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी और तहसीलदार को सौंपा। किसानों ने प्रशासन से उनकी समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेकर जल्द समाधान कराने की मांग की।आलू किसानों की समस्याओं और अन्य मुद्दों को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। मौके पर कन्नौज सदर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था संभाली।किसान नेताओं ने कहा कि लंबे समय से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके निराकरण का आश्वासन दिया।वहीं भारतीय किसान यूनियन ने प्रशासन को आठ दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि निर्धारित समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसान आगे की रणनीति तय कर आंदोलन को तेज करेंगे।किसानों ने प्रदर्शन के दौरान ‘किसान एकता जिंदाबाद’ और ‘भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद’ के नारे लगाए। किसानों ने प्रशासन से आलू उत्पादकों समेत अन्य किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने की मांग की।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article