24 C
Lucknow
Tuesday, April 14, 2026

Agni मिसाइल के जनक मशहूर साइंटिस्ट डॉ. राम नारायण अग्रवाल का निधन

Must read

Agni मिसाइल के जनक और देश के मशहूर साइंटिस्ट डॉ. राम नारायण अग्रवाल (Dr. Ram Narayan Agarwal) नहीं रहे। 84 वर्ष की उम्र में उन्होंने हैदराबाद में आखिरी सांस ली। डीआरडीओ के अधिकारियों के मुताबिक वो अग्नि मिसाइल के पहले प्रोग्राम डायरेक्टर थे। उन्हें लोग प्यार से ‘अग्नि अग्रवाल’ और ‘अग्नि मैन’ भी बुलाते थे।

डॉ. अग्रवाल (Dr. Ram Narayan Agarwal)  ASL के डायरेक्टर के पद से रिटायर हुए थे। उन्होंने अग्नि मिसाइल प्रोग्राम को दो दशकों तक सफलतापूर्वक चलाया। उन्होंने मिसाइल की वॉरहेड की री-एंट्री, कंपोजिट हीट शील्ड, बोर्ड प्रोपल्शन सिस्टम, गाइडेंस और कंट्रोल आदि पर खुद काम किया था।

 इस समय पूरा डीआरडीओ डॉ. अग्रवाल (Dr. Ram Narayan Agarwal)  के निधन से शोकाकुल है। पूर्व डीआरडीओ चीफ और मिसाइल साइंटिस्ट डॉ। जी। सतीश रेड्डी ने कहा कि भारत ने एक लीजेंड खो दिया। उन्होंने लॉन्ग रेंज की मिसाइलों को विकसित करने और उनकी लॉन्च फैसिलिटी बनाने में बहुत मदद की थी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article