28 C
Lucknow
Sunday, August 23, 2026

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान, छात्रों को भड़का रहे हैं तेजस्वी

Must read

पटना: TRE-4 भर्ती से जुड़े मांगों को लेकर पटना (Patna) के गर्दनीबाग धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी (Education Minister Mithilesh Tiwari) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार के छात्रों को भड़काने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि, तेजस्वी यादव ये बता दें कि साढ़े तीन साल वो सरकार का हिस्सा रहे थे। छात्रों के हित में उन्होंने क्या- क्या काम किए थे? उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार छात्र हित में कार्य कर रही है और छात्रों के लिए हमारा दरवाजा हमेशा खुला रहता है।

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को तेजस्वी यादव गर्दनीबाग पहुंचे थे, जहां उन्होंने आंदोलन कर रहे छात्रों को अपना समर्थन देते हुए कहा था कि उनकी मांगें जायज हैं। सरकार को उनकी मांगे पूरी करनी होगी। तेजस्वी ने इस दौरान शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि, बिहार के शिक्षा मंत्री के चेहरे पर पड़े अहंकार के पर्दे ने उन्हें मतिभ्रमित कर दिया है जिससे उन्हें छात्रों की ताकत दिखाई और सुनाई नहीं दे रही।

तेजस्वी ने आगे कहा कि, घमंडी शिक्षा मंत्री छात्रों को ललकारते हुए कह रहे हैं कि , “हमसे इस्तीफ़ा ले लेगा छात्र, हमको जानता नहीं है।” यही बात तो आपके दिल्ली में बैठे आका देश के शिक्षा मंत्री के बारे में कहते थे, अब कहाँ है वो? कान खोलकर सुन लीजिए मिस्टेक से मंत्री बने मिथलेश तिवारी जी, “छात्र इस देश की रीढ़ है। जो छात्र कहेंगे, वही सुनना पड़ेगा, करना पड़ेगा। अन्यथा हमें सुनाना और कराना आता है। समझ गए ना।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article