कायमगंज/फर्रुखाबाद
तेज हवा व बारिश के चलते जहां एक तरह आम जनमानस को तो राहत महसूस हुई है।
वही एक तरफ काफी जगह पेड़ गिर जाने से बड़ा हादसा होने से बच गया है।
वही पूरी तरह से टाउन व ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली पूरी तरह से बंद हो गई।
वही कायमगंज क्षेत्र स्थित झब्बूपुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट बिजली लाइन के पास अचरा रोड पर ई रिक्शा के ऊपर भारी पेड़ गिर जाने से एक बड़ा हादसा होने से बच गया।जहां हादसे में ई रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।गनीमत यह रही कि ई रिक्शा में चालक के अलावा कोई सवारी मौजूद नहीं थी जिसके चलते बड़ी अनहोनी होने से बच गई।चालक भी पूरी तरह से सुरक्षित बताया जा रहा है।
वही मेन रोड पर ई रिक्शा के ऊपर पेड़ गिरने से पूरी तरह से यातायात बंद हो गया जिसके चलते आवागमन पूरी तरह से जहां का तहां ठहर गया।
वही बिजली आपूर्ति बंद होने के चलते सूचना पर पहुंचे जेई जावेद अहमद खान घटना स्थल पर पहुंचकर पेड़ को हटवाने की कोशिश की और पूरी तरह बिजली लाइन के ऊपर गिरी पेड़ की टहनियों को कटवा कर बिजली के तार पूरी तरह से साफ करवाए वही ई रिक्शा चालक को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और बिजली आपूर्ति चालू करने के लिए कई जगह पर लाइन पर गिरे पेड़ों को हटवाने का प्रयास कर रहे है।
जब इस संबंध में अवर अभियंता जावेद अहमद खान से इस संबंध में जानकारी करने की कोशिश की तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि तेज हवाओ के चलते झब्बूपुर रेलवे फाटक के पास रोड पर एक पेड़ ई रिक्शा व लाइन पर गिर जाने के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।वही काफी जगह पेड़ो के गिर जाने के चलते बिजली आपूर्ति बंद हो गई पेड़ो को लाइन से हटा कर बिजली आपूर्ति को सुचारू रूप से चालू कराने की पूरी कोशिश की जा रही है।


