25.8 C
Lucknow
Saturday, February 28, 2026

शराबी ने पत्नी से की मारपीट, पुलिस ने की कार्रवाई

Must read

अमृतपुर/फर्रुखाबाद: बेटियों की शादियों को लेकर माता-पिता उनके जन्म से तैयारी करने लगते हैं। कहीं अच्छा घर और सुंदर सा बार मिल जाए तो उसके हाथ पीले कर दिए जाएं। लेकिन जब बेटी की शादी की जाती है और घर परिवार में उथल-पुथल के साथ पति शराबी (Drunk man) निकल जाए तो उस बेटी की जिंदगी नरक बन जाती है। वाक्य थाना राजेपुर (Police Station Rajepur) के अंतर्गत ग्राम भरखा का है। जहां 25 वर्षीय सोनम पत्नी नीरज कुशवाहा परिवार में रहते थे। शादी से पहले यह पता नहीं था कि नीरज जमकर शराब पीता है।

सुबह से शाम तक शराब के नशे में मस्त रहकर कोई भी काम धंधा नहीं करता। 3 वर्ष का एक बच्चा भी अपने पिता की स्थिति को देखकर बेबस हो जाता है। रविवार को नीरज द्वारा पत्नी सोनम के साथ जमकर मारपीट की गई। इसके बाद पीडिता ने अपने पिता आसाराम निवासी ग्राम खेड़ा जिला फर्रुखाबाद को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने अपने दामाद को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह उन्हीं पर सीधा हो गया। इसके बाद आसाराम द्वारा थाना राजेपुर में तहरीर दी गई।

पुलिस ने सोनम का मेडिकल परीक्षण कराकर मुकदमा दर्ज कर ने की तैयारी शुरू कर दी। अगर इस स्थिति में पुलिस मौके पर जांच पड़ताल कर सही कार्रवाई करती है तो फिर पति-पत्नी का जीवन संयमित होने की उम्मीद की जा सकती है। अन्यथा शराबी पति गलत आचरण के चलते स्वयं ही अपना घर उजाड़ सकता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article