25.5 C
Lucknow
Friday, October 9, 2026

डॉ. हीरालाल बने आगरा खंड के प्रेक्षक- स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव की संभालेंगे जिम्मेदारी

Must read

 

– चुनाव कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को होगी मतगणना

आगरा/लखनऊ। आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए डॉ. हीरालाल को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयारियां की जा रही हैं।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर 2026 को जारी की गई। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित थी, जबकि 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की गई। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर तय की गई है।
निर्वाचन कार्यक्रम के मुताबिक 23 अक्टूबर 2026 को मतदान कराया जाएगा। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके बाद 27 अक्टूबर 2026 को मतगणना होगी। चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।
डॉ. हीरालाल प्रेक्षक के रूप में निर्वाचन प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। उनकी जिम्मेदारी चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं और आयोग के निर्देशों के अनुपालन की निगरानी से जुड़ी होगी, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article