22 C
Lucknow
Sunday, March 22, 2026

डीपीएस की छात्रा ऋषिका ने 99.80% अंक लाकर किया टॉप, परिवार और स्कूल का बढ़ाया मान

Must read

फर्रुखाबाद के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस ) में कक्षा 3 की छात्रा ऋषिका सेंगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है। ऋषिका ने वार्षिक परीक्षा में 100 में से 99.80 अंक हासिल कर यह उपलब्धि हासिल की।

शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी ऋषि कुमार सेंगर की पुत्री ऋषिका शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही है और हर साल प्रथम स्थान प्राप्त करती आ रही है। इस बार भी उसने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय में टॉप किया।

बेटी की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं विद्यालय के निदेशक विजय कटियार ने छात्रा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उसका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ऋषिका की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है।

ऋषिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता ऋषि कुमार सेंगर, दादा और अंशिका उर्फ चुन्नू दीदी को दिया है। उसने बताया कि वह आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती है और गरीब मरीजों की सेवा के लिए एक धर्मार्थ अस्पताल खोलने का सपना देखती है।

पिता ऋषि कुमार सेंगर ने कहा कि वह अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव सहयोग करेंगे। उन्होंने बेटी की मेहनत और लगन पर गर्व जताया।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार, दिल्ली पब्लिक स्कूल जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है, जो ऋषिका की प्रतिभा और परिश्रम को दर्शाता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article