35 C
Lucknow
Thursday, March 26, 2026

कुठला झील पर ईको टूरिज्म विकसित करने की तैयारी, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

Must read

फर्रुखाबाद।
जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज नगला हूसा स्थित कुठला झील का स्थलीय निरीक्षण किया। पर्यटन विभाग द्वारा यहां लगभग ₹241.90 लाख की लागत से ईको टूरिज्म परियोजना विकसित किए जाने का प्रस्ताव है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि झील क्षेत्र को इस प्रकार विकसित किया जाए कि पर्यटकों को आकर्षक, स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके, वहीं स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को किसी भी प्रकार की क्षति न पहुंचे।
डीएम ने परियोजना में पाथ-वे, बैठने की व्यवस्था, आकर्षक प्रवेश द्वार, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा जैसे आवश्यक सुविधाओं को शामिल करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कार्यदायी संस्था को चेताया कि परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से जहां एक ओर पर्यटन को नई दिशा मिलेगी, वहीं स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को बल मिलेगा।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article